वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला में सैन्य अभियान के बाद कई देशों को धमकी दी है। उन्होंने इशारा किया है कि कोलंबिया में कभी भी सैन्य कार्रवाई हो सकती है। उन्होंने मेक्सिको को भी चेतावनी दी है। ट्रंप ने कहा कि वह वेनेजुएला के बेपटरी हो चुके तेल उद्योग को उबारने के लिए अमेरिकी कंपनियों पर भरोसा कर रहे हैं। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इशारा किया कि वह कोलंबिया में सैन्य कार्रवाई कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि मेक्सिको को ड्रग्स के मामले में ठीक से काम करना होगा। अमेरिका को ग्रीनलैंड…
Author: shivam kumar
तेहरान। ईरान में महंगाई और आर्थिक संकट के खिलाफ शुरू हुए विरोध प्रदर्शन अब पूरे देश में फैल चुके हैं और सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के शासन को चुनौती दे रहे हैं। आठ दिनों में कम से कम 19 नागरिकों और एक सुरक्षा कर्मी की मौत हो चुकी है। ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट्स न्यूज एजेंसी (HRANA) के अनुसार, 26 प्रांतों के 78 शहरों समेत 222 स्थानों पर रातभर प्रदर्शन हुए। पवित्र शहर कोम तक अशांति की लपटें पहुंच गई हैं। ईरान इंटरनेशनल और द टाइम्स की रिपोर्ट में खुफिया सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि अगर हालात बिगड़ते…
रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफानी प्रदर्शन नए साल 2026 में भी बिना रुके जारी है। रिलीज के एक महीने बाद भी फिल्म की कमाई में कोई गिरावट नहीं दिख रही, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। आमतौर पर इतनी लंबी अवधि के बाद फिल्मों की रफ्तार थम जाती है, लेकिन ‘धुरंधर’ ने इस ट्रेंड को तोड़ते हुए इतिहास रच दिया है। दमदार कलेक्शन के दम पर फिल्म ने यश स्टारर फिल्म ‘केजीएफ : चैप्टर-2’ के लाइफटाइम आंकड़ों को भी पीछे छोड़ दिया है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘धुरंधर’ ने रिलीज के 31वें…
‘राहु केतु’ को लेकर क्रेज अब अपने पीक पर पहुंच चुका है, क्योंकि फिल्म का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर कल रिलीज होने जा रहा है। बस कुछ ही घंटों का इंतजार बाकी है और दर्शकों के साथ-साथ इंडस्ट्री की निगाहें भी इस ट्रेलर पर टिकी हुई हैं। फैंस एक बार फिर पुल्कित सम्राट और वरुण शर्मा को साथ देखने के लिए उत्साहित हैं, जो इस बार पहले से कहीं ज़्यादा बेतरतीब, बेबाक और हंसी से भरपूर अंदाज़ में लौटने वाले हैं। अपनी नेचुरल कॉमिक टाइमिंग और जबरदस्त ऑन-स्क्रीन बॉन्डिंग के लिए जानी जाने वाली यह जोड़ी ‘राहु केतु’ में पागलपन और मस्ती…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को सोमनाथ मंदिर को भारतीय आत्मा की शाश्वत घोषणा बताते हुए कहा कि हमारी महान संस्कृति और आध्यात्मिक विरासत अनगिनत हमलों की साक्षी रही है। फिर भी, देशवासियों की सामूहिक शक्ति ने हमारी सांस्कृतिक धरोहर को हमेशा अक्षुण्ण रखा है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने एक्स पोस्ट में एक प्राचीन संस्कृत श्लोक का उदाहरण देते हुए गहरा संदेश दिया: वनानि दहतो वह्नेः सखा भवति मारुतः। स एव दीपनाशाय कृशे कस्यास्ति सौहृदम् ॥ इस श्लोक का अर्थ है: जंगल को जलाती आग का मित्र बन जाता है हवा, लेकिन वही हवा कमजोर दीपक की लौ…
पलामू। झालसा के दिशा निर्देश पर व पलामू के प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश श्रीराम शर्मा के मार्गदर्शन में सोमवार को डालसा की ओर से नशा मुक्ति अभियान को लेकर प्रभात फेरी निकाली गई। इसका नेतृत्व सीजेएम मनोरंजन कुमार व जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव राकेश रंजन, सिविल जज सीनियर डिवीजन रविशंकर पांडेय, एस के गौतम, निशिकांत, शम्भू महतो, निर्भय प्रकाश, प्रभारी निबन्धक प्रज्ञेश निगम के अलावे जिला प्रशासन के एनडीसी नीरज कुमार, लीगल एड डिफेंस काउंसिल के चीफ अमिताभ चन्द सिंह, डिप्टी चीफ संतोष कुमार पांडेय, बीएन लॉ कॉलेज के प्राचार्य पंकज तिवारी आदि ने किया। प्रभातफेरी कोर्ट…
पूर्वी सिंहभूम। टेल्को यूनियन के समीप उस समय हड़कंप मच गया, जब सड़क पर चल रही एक कार में रविवार की रात अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। आग लगते ही कार से धुआं उठने लगा, जिसे देख आसपास के लोग सहम गए। कार में एक ही परिवार सवार था, लेकिन सूझबूझ और समय रहते बाहर निकलने के कारण सभी लोग सुरक्षित बच गए। इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार नामदा बस्ती निवासी रवि शर्मा की बताई जा रही है। बताया…
पूर्वी सिंहभूम। टेल्को थाना क्षेत्र में रविवार की रात अज्ञात अपराधियों ने चापड़ से हमला कर मोहम्मद सोहेल की नृशंस हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपियों ने शव को गोलमुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत नीलडीह क्लब के पीछे झाड़ियों में फेंक दिया। शव बरामद होते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। शव की स्थिति बेहद भयावह थी, जिससे हत्या की बर्बरता का अंदाजा लगाया जा सकता है। जानकारी के अनुसार, मृतक मोहम्मद सोहेल और घायल जुगसलाई थाना क्षेत्र के खजांची मोहल्ला का रहने वाला था और पिछले कुछ दिनों से घर नहीं आया था। रविवार रात वह अपने परिचित…
चतरा। झारखंड की चतरा पुलिस ने सोमवार को नशे के सौदागरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित ब्राउन शुगर के साथ पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) सुमित कुमार अग्रवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस सफलता की जानकारी दी। एसपी सुमित कुमार अग्रवाल को मिली गुप्त सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) संदीप सुमन के नेतृत्व में सदर थाना पुलिस की स्पेशल टीम ने तुड़ाग जंगल इलाके में छापेमारी की। इस दौरान लगभग छह लाख रुपये मूल्य की 31.19 ग्राम प्रतिबंधित ब्राउन शुगर, तस्करी में प्रयुक्त हुंडई आई 20 कार और विभिन्न कंपनियों के पांच…
चतरा। जिले के पत्थलगडा के सीमांत क्षेत्र में 10 दिनों बाद पुन: जंगली हाथी सोमवार को पहुंच गया। तडके सुबह हाथी ने जिले के पत्थलगडा और सिमरिया प्रखंड के सीमांत गांव तपसा, गेंड़वा और शीतलपुर में कई घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया। लोगों ने बताया कि 10 दिनों पहले यही हाथी पत्थलगडा, सिमरिया और गिद्धौर प्रखंड के कई गांव में पहुंचकर उत्पात मचाया था और कई घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया था। फिर से यह हाथी सीमांत गांवों के आधा दर्जन घर, बाउंड्री और फसल को हाथी ने नुकसान पहुंचाया। हाथी ने शीतलपुर के देवरियाटांड़ में संजय दांगी का घर…
पूर्वी सिंहभूम। मानगो थाना पुलिस ने समय रहते बड़ी आपराधिक घटना को टालते हुए हथियार के साथ तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई रविवार रात करीब 10 बजे एनएच-33 स्थित सरोवर हिल्स होटल के समीप गुप्त सूचना के आधार पर की गई। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से इलाके में संभावित खूनी संघर्ष या गंभीर वारदात होने से पहले ही हालात पर काबू पा लिया गया। सोमवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसएसपी पियूष पांडे ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी एनएच-33 पर सरोवर हिल्स होटल के आसपास हथियारों के साथ घूम रहे…
