समस्तीपुर। समस्तीपुर में जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने अधिकारियाें काे लंबित कार्यों को शीघ्र निपटाने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की एक उच्च स्तरीय समीक्षात्मक बैठक आज हुई। बैठक में जिले की राजस्व व्यवस्था को सुदृढ़ करने और आम जनता की समस्याओं के त्वरित निष्पादन हेतु कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने डिजिटल इंडिया लैंड रिकॉर्ड्स आधुनिकीकरण कार्यक्रम के तहत चल रही विभिन्न योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। खारिज-दाखिल से संबंधित मामले में जिलाधिकारी ने अंचलवार लंबित मामलों की समीक्षा की और निर्देश दिया कि बिना किसी ठोस…
Author: shivam kumar
देवघर। झारखंड के देवघर जिले में सोमवार को बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार शामिल हुए। इस कार्यक्रम में उन्होंने बीएलओ को आवश्यक दिशा-निर्देश देने के साथ-साथ उनका उत्साहवर्धन भी किया। देवघर के तपोवन स्थित श्री श्री मोहनानंद प्लस-टू विद्यालय में आयोजित बीएलओ संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि जैसे लोकतंत्र की बुनियाद शुद्ध और सटीक मतदाता सूची होती है, वैसे ही शुद्ध मतदाता सूची की नींव बीएलओ होते हैं। उन्होंने कहा कि देशभर में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण का कार्य…
नई दिल्ली। सोमनाथ मंदिर को आज से एक हजार साल पहले महमूद गजनवी ने विध्वंस किया था। आज मंदिर दोबारा अपनी शोभा के साथ आस्था का केन्द्र बना हुआ है। भारतीय जनता पार्टी ने सोमनाथ मंदिर को भारत की सनातन आध्यात्मिक शक्ति का ज्योति प्रतीक बताया है। भाजपा मुख्यालय में सोमवार को आयोजित प्रेसवार्ता में प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि आज का दिन यह स्मरण कराता है कि जब इतिहास में बर्बर आक्रमणों के द्वारा भारत की धार्मिक और आध्यात्मिक शक्ति को ध्वस्त कर अंधकार में ढकेलने का प्रयास होता है, तब तब भारत से एक ज्योति शक्ति पूंजी…
नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उच्चतम न्यायालय के उस फैसले का स्वागत किया है, जिसमें न्यायालय ने राजधानी में हुए दंगों के आरोपी शरजीत इमाम और उमर खालिद की जमानत याचिकाएं खारिज कर दीं। रेखा गुप्ता ने सोमवार को मीडिया से कहा, “जिन लोगों ने दिल्ली को दंगों की आग में झोंकने का काम किया, उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। इसके साथ ही, जिन राजनीतिक दलों ने समर्थन दिया, उन्हें भी कड़ा संदेश जाना चाहिए। वो भी सजा के भागी हैं।” उल्लेखनीय है कि उच्चतम न्यायालय ने 2020 के दिल्ली दंगों की साजिश के मामले…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान मतदाता सूची की शुचिता को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय ने कम से कम 14 ऐसे मतदाताओं की पहचान की है, जिनके पास भारतीय मतदाता पहचान पत्र होने के साथ ही बांग्लादेशी पासपोर्ट भी मौजूद है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को इनपुट मिले थे कि कुछ मतदाता मूल रूप से बांग्लादेश के निवासी हो सकते हैं, जो वैध वीजा पर भारत आए थे लेकिन वीजा की अवधि समाप्त होने के बाद भी लौटे नहीं।…
राजस्थान डिजिफेस्ट टाई ग्लोबल समिट-2026- ‘नो फियर, नो लिमिट्स’—फायरसाइड चैट सत्र रहा आकर्षण का केन्द्र जयपुर। पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग का कहना है कि साहस और आक्रामक सोच के बिना न तो खेल में और न ही जीवन में बड़े लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं। सहवाग ने कहा कि भारत में खेल प्रतिभाओं की अपार संभावनाएं हैं, आवश्यकता केवल प्रतिभाओं की पहचान, उन्हें तराशने और सही मार्गदर्शन देने की है। उन्होंने कहा कि जोखिम लेना हर क्षेत्र में जरूरी है—चाहे वह क्रिकेट हो, स्टार्ट-अप हो या निवेश। सहवाग सोमवार को सीतापुरा स्थित जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर में…
नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सोमवार को यहां राष्ट्रीय उर्दू भाषा विकास परिषद (एनसीपीयूएल) द्वारा प्रकाशित पुस्तक ‘ख़ुतबात-ए-मोदी’ का विमोचन किया। यह पुस्तक वर्ष 2014 से 2025 के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा ऐतिहासिक लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित किए गए स्वतंत्रता दिवस के भाषणों का उर्दू संकलन है। इस अवसर पर प्रधान ने कहा कि लगभग छह करोड़ उर्दू भाषी भाई-बहनों के लिए प्रकाशित यह पुस्तक स्वच्छ भारत से लेकर विकसित भारत तक प्रधानमंत्री के विचारों, संकल्पों और दृष्टि को एक सूत्र में पिरोती है। यह पुस्तक देश की आशाओं, आकांक्षाओं और प्रधानमंत्री…
नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने सोमवार को यहां कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) ने सराहनीय भूमिका निभाई। उपराष्ट्रपति ने यह बात दिल्ली छावनी क्षेत्र में आयोजित एनसीसी रिपब्लिक डे कैंप-2026 को संबोधित करते हुए कही। एनसीसी रिपब्लिक डे कैंप का समापन 28 जनवरी को प्रधानमंत्री रैली के साथ होगा। करीब एक माह तक चलने वाले इस कैंप में देशभर से 2,406 एनसीसी कैडेट्स भाग ले रहे हैं, जिनमें 898 बालिकाएं शामिल हैं। उपराष्ट्रपति ने कहा कि पिछले वर्ष ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से भारतीय सशस्त्र बलों ने देश को गौरवान्वित किया और विश्व के…
जयपुर। पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा है कि उनकी जीत, जीत में नहीं, बल्कि हार में है। हार ने उनकी किस्मत लिखी है। उन्होंने कहा कि हार या जीत को महिला से नहीं जोड़ा जाना चाहिए, यह लैंगिक समानता का विषय है। उन्होंने अपना जीवन सार्वजनिक भलाई के लिए समर्पित किया है। पूर्व केन्द्रीय मंत्री सोमवार को जयपुर के सीतापुरा स्थित जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर में राजस्थान डिजिफेस्ट टाई ग्लोबल समिट 2026 के दूसरे दिन ‘लीडरशिप बियॉण्ड लेबल्स: वीमन, पावर एंड पब्लिक सर्विस’ सत्र में बोल रही थीं। ईरानी ने महिला नेतृत्व, सामाजिक जीवन में महिलाओं की…
भाजपा का कांग्रेस पर हमला: टुकड़े-टुकड़े गैंग को झटका, राहुल गांधी के इकोसिस्टम पर सवाल नई दिल्ली। 2020 दिल्ली दंगों की कथित बड़ी साजिश से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कार्यकर्ता उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिकाएं खारिज कर दीं। कोर्ट ने कहा कि उनके खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) के तहत प्रथम दृष्टया मामला बनता है। दोनों की भूमिका अन्य आरोपियों से अलग और गंभीर है। हालांकि, इसी केस में पांच अन्य आरोपियों—गुलफिशा फातिमा, मीरान हैदर, शिफा-उर-रहमान, मोहम्मद सलीम खान और शादाब अहमद—को शर्तों के साथ जमानत दे दी गई।इस फैसले पर भारतीय…
त्रिची। तमिलनाडु में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर त्रिची पहुंचे, जहां उन्होंने भाजपा और अन्नाद्रमुक गठबंधन से जुड़ी अहम बैठकों में हिस्सा लिया। शनिवार को अमित शाह ने भाजपा तमिलनाडु अध्यक्ष नाइनार नागेंद्रन की प्रचार यात्रा के समापन कार्यक्रम को संबोधित किया। इसके बाद उन्होंने अन्नाद्रमुक के वरिष्ठ नेता एसपी वेलुमणि के साथ सीट बंटवारे को लेकर चर्चा की। रविवार को त्रिची के एक निजी होटल में गठबंधन और सीटों के बंटवारे को लेकर अहम बैठक हुई। बैठक में अमित शाह, एसपी वेलुमणि, तमिलनाडु भाजपा…
