रांची। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत रांची पुलिस को सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गांजा तस्करी के एक मामले में छापेमारी कर एक किलो गांजा और 2 लाख 71 हजार रुपये नकद के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एक जनवरी को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गयी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) प्रकाश सोए के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गयी, जिसने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपितों को धर दबोचा। शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता में…
Author: shivam kumar
धनबाद। निरसा थाना क्षेत्र के निराशा बाजार के समीप फुटपाथ पर स्थित 13 से अधिक दुकानें नए साल की देर रात भीषण आग की चपेट में आकर पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। आग लगने की इस घटना में अनुमानित 15 से 20 लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रभावित दुकानों में तीन चिकन-मुर्गा की दुकानें, तीन होटल/खाने-पीने की दुकानें, एक सैलून, तीन फल दुकानें और तीन कपड़ों की दुकानें शामिल हैं। बताया जा रहा है कि आग लगने का कारण इलेक्ट्रिक शॉर्ट सर्किट हो सकता है। आग की सूचना मिलते ही डीवीसी मैथन…
रांची। जन्म एवं मृत्यु का समय पर तथा सटीक निबंधन न केवल व्यक्ति के मूलभूत अधिकारों की रक्षा करता है, बल्कि आधार कार्ड निर्माण, शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, मतदाता सूची में नामांकन, संपत्ति हस्तांतरण एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में भी अत्यंत सहायक होता है। उक्त बातें उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, रांची मंजूनाथ भजंत्री ने कही। वे शुक्रवार को रांची समाहरणालय स्थित ब्लॉक-बी कक्ष संख्या-505 में आयोजित नागरिक निबंधन कार्य (जन्म-मृत्यु) से संबंधित जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। उपायुक्त ने स्पष्ट…
चेन्नई। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन आज दो दिवसीय तमिलनाडु दौरे के लिए चेन्नई पहुंच रहे हैं। वे राजभवन में ठहरेंगे और चेन्नई के एमजीआर शिक्षा और अनुसंधान विश्वविद्यालय के 34वें वार्षिकोत्सव समारोह में शामिल होंगे। वह आज शाम चेन्नई कला विहार सभागृह में होने वाले सार्वजनिक स्वागत समारोह में भी लेंगे। अगले दिन वेलूर में स्थित स्वर्ण मंदिर में होने वाले स्वर्ण उत्सव समारोह में भी वह भाग लेंगे। इसके बाद दोपहर को चेन्नई तिरुवल्लिकेणी में कला विहार सभागृह में होने वाले 9वें सिद्ध दिवस उत्सव समारोह में मौजूद रहेंगे। तत्पश्चात दिल्ली के लिए रवाना होंगे। दो दिन पहले वह दो…
सरकार से हस्तक्षेप की मांग, आंदोलन की चेतावनी रांची। झारखंड में 24×7 आपातकालीन 108 एंबुलेंस सेवा में कार्यरत कर्मचारियों को बीते दो माह से वेतन नहीं मिला है। नवंबर और दिसंबर 2025 का भुगतान लंबित रहने से कर्मचारियों और उनके परिवारों के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। क्रिसमस और नववर्ष जैसे महत्वपूर्ण पर्व बिना वेतन के गुजर जाने से कर्मियों में भारी आक्रोश और निराशा है। झारखंड प्रदेश एंबुलेंस कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष नीरज तिवारी ने बताया कि फरवरी 2025 से 108 एंबुलेंस सेवा का संचालन सम्मान फाउंडेशन द्वारा किया जा रहा है। संस्था के जिम्मे…
गुमला। झारखंड का गुमला जिला अब अपनी पहचान बदलता नजर आ रहा है। कभी नक्सली गतिविधियों के कारण चर्चा में रहने वाला यह इलाका अब प्राकृतिक सुंदरता, शांति और पर्यटन के लिए जाना जाने लगा है। बीते कुछ वर्षों में पुलिस की सख्त कार्रवाई और सतत निगरानी से नक्सल गतिविधियों पर लगभग पूरी तरह रोक लग चुकी है। इसका सीधा असर जिले के पर्यटन स्थलों पर देखने को मिल रहा है। नए साल की शुरुआत के साथ ही गुमला में पर्यटकों की भीड़ उमड़ पड़ी है, जो पूरे जनवरी महीने तक बनी रहती है। गुमला जिले के रायडीह, पालकोट, बिशुनपुर,…
खूंटी। तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया की अध्यक्षता में शुक्रवार को रनिया, तोरपा एवं तपकारा थाना क्षेत्र के पर्यटन स्थलों की सुरक्षा, सुविधा और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में रनिया, तोरपा, तपकारा थाना के प्रभारी, पदाधिकारियों के साथ-साथ पेरवा घाघ, चंचला घाघ, पांडुपुडिंग एवं सप्तधारा जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों के पर्यटन मित्रों ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य पर्यटन स्थलों पर आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा दोपहिया वाहनों से होने वाली दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना था। विचार-विमर्श के दौरान पुलिस प्रशासन एवं पर्यटन मित्रों की…
सरायकेला। झारखंड में सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक सनसनीखेज और भयावह घटना सामने आई। आदित्यपुर स्टेशन से गम्हरिया जंक्शन की ओर जाने वाली रेल लाइन पर एक अज्ञात व्यक्ति का सिर कटा शव मिलने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। 55 यह दृष्य पोल संख्या 258/22-24 के पास देखा गया, जहां एक पुरुष का नग्न धड़ रेल पटरी के किनारे पड़ा हुआ था, जबकि उसका सिर शरीर से अलग कुछ दूरी पर मिला। शव की स्थिति को देखकर आसपास के लोगों के बीच तरह-तरह की आशंकाएं जताई जाने…
रांची। रांची सहित आसपास के कई जिलों में निम्न दबाव के चलते शुक्रवार को आंशिक बादल छाया रहा। इससे ठंड में वृद्धि दर्ज की गई। यह जानकारी मौसम विभाग ने शुक्रवार को दी। विभाग के अनुसार उत्तर पश्चिमी बांग्लादेश और इससे सटे हिमालयी क्षेत्र और पश्चिम बंगाल में निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसका प्रभाव झारखंड के विभिन्न जिलों में भी देखने को मिल रहा है। यही वजह है कि शुक्रवार को राज्य के विभिन्न जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। साथ ही देर रात और तड़के सुबह में कुहासा छाया…
नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी का रुख बना हुआ है। आज के कारोबार की शुरुआत मामूली बढ़त के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिससे सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की चाल में तेजी आ गई। हालांकि बीच-बीच में मुनाफा वसूली भी होती रही। इसके बावजूद इन दोनों सूचकांकों की चाल पर ज्यादा असर नहीं पड़ा। पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.38 प्रतिशत और निफ्टी 0.36 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। शुरुआती पहले घंटे का कारोबार होने…
नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मजबूती के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार में नए साल की छुट्टी होने की वजह से पिछले सत्र के दौरान कोई कारोबार नहीं हुआ। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार भी पिछले सत्र के दौरान नए साल की छुट्टी की वजह से बंद रहे। वहीं एशियाई बाजार में आज तेजी का रुख बना हुआ है। अमेरिकी बाजार में साल 2026 के पहले दिन छुट्टी रही, जिसके कारण वॉल स्ट्रीट में पिछले सत्र के दौरान कोई कारोबार नहीं हुआ। हालांकि आज डाउ…
