पौष पूर्णिमा स्नानकर कल्पवासी साधना शुरू करेंगे प्रयागराज। विश्व प्रसिद्ध प्रयागराज माघ मेला का पौष पूर्णिमा स्नान शुभ मुहूर्त में शनिवार भोर से हर-हर गंगे के जयघोष के साथ स्नान शुरू हो गया। श्रद्धालु पतित पावनी मां गंगा एवं यमुना और अन्त: सलीला के पावन संगम में डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित कर रहे हैं। इस शुभ स्नान के साथ ही एक माह तक चलने वाले कल्पवास का शुभारंभ भी हो गया है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पौष पूर्णिमा के स्नान के लिए देश के विभिन्न हिस्सों से लाखों की संख्या…
Author: shivam kumar
तेहरान। ईरान एक बार फिर बड़े नागरिक विद्रोह की चपेट में है। अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों और कमरतोड़ महंगाई से त्रस्त जनता का गुस्सा अब सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई के खिलाफ सरेआम फूट पड़ा है। 28 दिसंबर से शुरू हुए ये प्रदर्शन अब राजधानी तेहरान समेत देश के 22 प्रांतों के 46 शहरों में फैल चुके हैं। प्रदर्शनकारी कट्टरपंथी शासन को खत्म कर रेजा पहलवी को सत्ता सौंपने की मांग कर रहे हैं। आर्थिक बदहाली बनी विद्रोह की मुख्य वजह ईरान में असंतोष का सबसे बड़ा कारण रिकॉर्ड तोड़ महंगाई है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, महंगाई दर 42.2% तक पहुंच गई…
रांची। कड़ाके की ठंड और सर्द हवाओं के बीच जब पूरा शहर अपने घरों में सिमटा हुआ था, उसी समय उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ठंड से जूझ रहे जरूरतमंद लोगों की पीड़ा समझने और उन्हें राहत देने के लिए स्वयं सड़कों पर उतरे। शुक्रवार की रात के अंधेरे में खुले आसमान के नीचे जीवन गुजारने को मजबूर लोगों के लिए यह पहल किसी उम्मीद की किरण से कम नहीं थी। कर्बला चौक और रांची रेलवे स्टेशन परिसर में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री ने स्वयं उपस्थित होकर बेसहारा, वृद्ध, महिला एवं जरूरतमंद लोगों के बीच मुलायम, गुणवत्ता-पूर्ण कंबलों का वितरण…
काठमांडू। नेपाल के झापा जिले में स्थित भद्रपुर (चंद्रगढ़ी) हवाईअड्डे पर शुक्रवार रात हुई बुद्ध एयर विमान दुर्घटना की जांच के लिए काठमांडू से एक उच्चस्तरीय तकनीकी टीम शनिवार सुबह मौके पर पहुंच गई है। नेपाली नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के महानिदेशक दिनेश चंद्र लाल कर्ण के नेतृत्व में यह टीम दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच करेगी। जांच दल में नागरिक उड्डयन प्राधिकरण, पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन मंत्रालय के प्रतिनिधियों के साथ बुद्ध एयर की तकनीकी टीम भी शामिल है। टीम आवश्यक तकनीकी उपकरणों के साथ भद्रपुर हवाईअड्डे पहुंची है और प्रारंभिक जांच शुरू कर दी गई है। जानकारी के…
पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित पोटका थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात हुए सड़क हादसों ने प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। मुसाबनी एक ओर ड्यूटी से लौट रहे सीटीसी के जवान सड़क दुर्घटना में घायल हो गए, तो दूसरी ओर तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से झामुमो नेता की कार क्षतिग्रस्त हो गई। इन घटनाओं के बाद इलाके में देर रात अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। जानकारी के अनुसार, सीटीसी मुसाबनी में प्रशिक्षण ले रहे जवानों को खरसावां में आयोजित एक कार्यक्रम में ड्यूटी के लिए भेजा गया था। कार्यक्रम से लौटते समय शुक्रवार रात…
रांची। झारखंड की राजधानी रांची सहित राज्य के कई जिलों में शनिवार को बादल और कुहासे का असर देखा गया। बादल छाए रहने के कारण एक बार फिर कनकनी भरी ठंड लौट आई है। पिछले 24 घंटों के दौरान रांची समेत कई जिलों में अधिकतम तापमान में 01 से 02 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को रांची का अधिकतम तापमान जहां 24.2 डिग्री सेल्सियस था, वहीं शनिवार को यह गिरकर 22.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इसी तरह जमशेदपुर और डाल्टनगंज में भी अधिकतम तापमान में लगभग एक-एक डिग्री की कमी दर्ज की गई। मौसम विभाग…
नई दिल्ली। विश्व कप स्वर्ण पदक विजेता और भारतीय निशानेबाज नीरज कुमार ने हाल ही में भोपाल में आयोजित 68वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुषों की 50 मीटर थ्री पोज़िशन (3P) स्पर्धा में रजत पदक जीता। इस उपलब्धि के बाद नीरज ने अपने अब तक के सफर और शूटिंग लीग ऑफ इंडिया (एसएलआई) के जरिए खेल में आ रहे बदलावों पर खुलकर विचार साझा किए। पंजाब के होशियारपुर जिले के एक छोटे से सीमावर्ती कस्बे से राष्ट्रीय मंच तक पहुंचने का नीरज कुमार का सफर संघर्ष और धैर्य की मिसाल है। वर्ष 2014 में नेशनल कैडेट…
चेन्नई। केंद्रीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने पाकिस्तान को कड़े और स्पष्ट शब्दों में कहा है कि जो देश लगातार आतंकवाद को बढ़ावा देता है, वह भारत से जल संसाधनों को साझा करने की मांग नहीं कर सकता। उन्होंने साफ किया कि भारत अपनी सुरक्षा और राष्ट्रीय हितों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेगा। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय अनुसंधान संस्थान के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विदेश मंत्री ने कहा कि भारत अपने नागरिकों को आतंकवाद से बचाने के लिए हर आवश्यक कदम उठाएगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि विदेश नीति में यह…
-टोक्यो ओलंपिक की ऐतिहासिक सफलता से जुड़े डॉ. वेन लोम्बार्ड भी सपोर्ट स्टाफ में शामिल नई दिल्ली। हॉकी इंडिया ने शुक्रवार को सजोर्ड मारिजने को भारतीय महिला हॉकी टीम का नया मुख्य कोच नियुक्त करने की घोषणा की। डच कोच सजोर्ड मारिजने एक बार फिर भारतीय सेटअप में लौटे हैं। इससे पहले उनके कार्यकाल में भारतीय महिला हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए चौथा स्थान हासिल किया था, जो 36 वर्षों में ओलंपिक में टीम की दूसरी भागीदारी थी। मारिजने के साथ सहयोगी स्टाफ में अर्जेंटीना के पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मटियास विला को एनालिटिकल कोच नियुक्त…
भोपाल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डा. मोहन भागवत ने कहा कि भारत का युवा जाग गया है, वह अपने देश को समर्थ बनाना चाहता है। संघ अपने जन्म से ही लक्ष्य लेकर चल रहा है कि अपने धर्म-संस्कृति का संरक्षण कर, अपने भारत को परम वैभव पर लेकर जाना है। संघ का प्रत्येक स्वयंसेवक यह प्रतिज्ञा करता है। सरसंघचालक डा. भागवत ये बातें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के प्रवास के तहत यहां कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में युवाओं से संवाद में कह रहे थे। उन्होंने कहा कि कोई भी देश सम्पूर्ण समाज के योगदान से ही बड़ा होता…
पूर्वी चंपारण (मोतिहारी): बिहार के पूर्वी चंपारण जिले से चिकित्सा जगत को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। यहाँ एक निजी क्लिनिक की डॉक्टर की लापरवाही ने 25 वर्षीय उषा देवी की जान ले ली। परिजनों का आरोप है कि करीब डेढ़ साल पहले प्रसव के दौरान किए गए ऑपरेशन में डॉक्टर ने महिला के पेट के अंदर सर्जिकल कैंची छोड़ दी थी। दर्द के साथ बीत गए डेढ़ साल जितना थाना क्षेत्र की रहने वाली उषा देवी का डेढ़ साल पहले मोतिहारी के ज्ञानबाबू चौक स्थित डॉ. संगीता कुमारी के क्लिनिक में सिजेरियन ऑपरेशन हुआ था। ऑपरेशन…
