Author: shivam kumar

रांची। झारखंड उच्च न्यायालय में नए मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी हो गई है। बॉम्बे (मुंबई) हाइकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश जस्टिस एम एस सोनक (Justice M. S. Sonak) अब झारखंड हाइकोर्ट के नए चीफ जस्टिस होंगे। शुक्रवार को केंद्रीय कानून मंत्रालय ने राष्ट्रपति की औपचारिक सहमति के बाद इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। रिटायरमेंट के दिन ही होगा कार्यभार का हस्तांतरण झारखंड हाइकोर्ट के वर्तमान मुख्य न्यायाधीश जस्टिस तरलोक सिंह चौहान आगामी 8 जनवरी को सेवानिवृत्त (Retire) हो रहे हैं। माना जा रहा है कि जस्टिस सोनक उसी दिन यानी 8 जनवरी को राजभवन में…

Read More

रांची: झारखंड में लंबे समय से लंबित नगर निकाय चुनावों को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए 8 जनवरी को एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से होने वाली इस उच्चस्तरीय बैठक में राज्य के सभी जिलों के डीसी और एसपी के साथ-साथ नगर विकास सचिव, डीजीपी और गृह सचिव भी शामिल होंगे। इस बैठक में सुरक्षा बलों की तैनाती और चुनावी तैयारियों के हर छोटे-बड़े बिंदु पर चर्चा की जाएगी। जनवरी के तीसरे सप्ताह में बज सकता है चुनावी बिगुल राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों से महाभारत के एक श्लोक से प्रेरणा लेते हुए दृढ़ निश्चय के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया है। उन्होंने कामना की है कि हर प्रयास में सफलता मिले। नए साल में संकल्प की सिद्धि हो। उन्होंने ने आज सुबह एक्स पर लिखा, ” मेरी कामना है कि आने वाले समय में आपको अपने हर प्रयास में सफलता मिले। दृढ़संकल्प और इच्छाशक्ति से नए साल में आपके संकल्प की सिद्धि हो।” प्रधानमंत्री मोदी ने इस पोस्ट के साथ ”उत्थातव्यं जागृतव्यं योक्तव्यं भूतिकर्मसु। भविष्यतीत्येव मनः कृत्वा सततमव्यथैः।।” श्लोक को भी उद्धृत किया है। यह…

Read More

काठमांडू। नेपाल में बीते वर्ष 2025 में 63 देशों के कुल 501 विदेशी नागरिकों को निष्कासित किया गया जो नेपाल में प्रवास के दौरान आव्रजन कानूनों के उल्लंघन तथा विभिन्न प्रकार की आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाए गए थे। इनमें सबसे अधिक चीन के नागरिक शामिल थे जिन्हें देश निकला दिया गया है। आव्रजन विभाग के निदेशक टीकाराम ढकाल के अनुसार, निष्कासित किए गए लोगों में से 437 ऐसे थे जो वीज़ा अवधि समाप्त होने के बाद भी छिपकर नेपाल में रह रहे थे, जिन्हें ‘ओवरस्टे’ के अपराध में निष्कासित किया गया। वहीं, अन्य 64 विदेशी नागरिकों को निर्धारित कैद…

Read More

बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को लेकर दर्शकों का उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। साल 1997 की आइकॉनिक फिल्म ‘बॉर्डर’ के इस सीक्वल की रिलीज़ 23 जनवरी को सिनेमाघरों में होने जा रही है। फिल्म के साथ-साथ इसके भावनात्मक गीत ‘घर कब आओगे’ का भी लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था, जो अब खत्म हो चुका है। मेकर्स ने गाने का ऑडियो वर्जन रिलीज कर दिया है, जिसे यूट्यूब समेत सभी प्रमुख म्यूजिक प्लेटफॉर्म्स पर सुना जा सकता है। ‘घर कब आओगे’, मूल फिल्म के यादगार गीत ‘संदेशे आते हैं’ का रीक्रिएटेड वर्जन…

Read More

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बनाए हुए है। एक के बाद एक कई नई फिल्में आईं, लेकिन कोई भी इसके सामने टिक नहीं पाई। इसी वजह से अगस्त्य नंदा की डेब्यू फिल्म ‘इक्कीस’ की रिलीज डेट भी बदल दी गई और इसे क्रिसमस के बजाय 01 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में उतारा गया। हालांकि रिलीज के बाद भी ‘इक्कीस’ को ‘धुरंधर’ के सामने संघर्ष करते देखा जा रहा है। बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ ने एक बार फिर अपनी ताकत दिखाई है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने 28वें दिन…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में लगातार तीन दिन तक गिरावट का सामना करने के बाद सोने के भाव में आज तेजी का रुख नजर आ रहा है। हालांकि चांदी के भाव में आज भी गिरावट जारी है। कीमत में आई तेजी के कारण सर्राफा बाजार में आज हाजिर सोना 170 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 190 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया है। दाम चढ़ने के बाद देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,35,070 रुपये से लेकर 1,35,220 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22…

Read More

रांची। झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार और कुछ राजनीतिक दलों पर पेसा कानून की आड़ में आदिवासी पहचान को कमजोर करने की साजिश रचने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज की आस्था, परंपरा और पहचान प्राचीन सनातन मूल्यों से गहराई से जुड़ी हुई है, जो सदियों से उनकी सामाजिक संरचना, स्वशासन व्यवस्था और जीवन पद्धति की मजबूत नींव रही है। शुक्रवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर जारी अपने बयान में मरांडी ने कहा कि झारखंड सरकार और कुछ राजनीतिक दल वोटबैंक…

Read More

साहिबगंज/पतना। साहिबगंज जिले के बरहेट-बरहड़वा मुख्य पथ पर छोटा रांगा डांड़ पुल मोड़ के पास शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यात्रियों को लेकर जा रहे एक ऑटो (जेएच 17 एइ 0334) और एक तेल टैंकर (डब्ल्यूबी 29 डी 6669) की आमने-सामने भिड़ंत हो गयी। इस हादसे में एक स्कूली बच्ची समेत तीन लोगों की मौत हो गयी, जबकि तीन बच्चों सहित कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। घायलों का इलाज अलग-अलग स्वास्थ्य केंद्रों में चल रहा है। हादसे के बाद इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए आक्रोशित लोगों ने रांगा स्थित सामुदायिक…

Read More

हज़ारीबाग। जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा (जेपी कारा) से तीन कैदियों के फरार होने के 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी पुलिस को कोई ठोस सुराग नहीं मिला है। झारखंड की सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली इस जेल से कैदियों के फरार होने की घटना ने जेल प्रशासन और पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।जेल अधीक्षक चंद्रशेखर प्रसाद सुमन ने बताया कि बैरक नंबर 6 के वार्ड नंबर 4 की खिड़की का ग्रिल काटकर तीनों कैदी रात करीब 1:36 से 2:45 बजे के बीच फरार हो गए। इस मामले में लोहसिंघना थाना में…

Read More

रांची। दिशुम गुरु शिबू सोरेन की जयंती पर बुढ़मू में एक विशाल फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। टूर्नामेंट की शुरुआत 11 जनवरी से की जाएगी।आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 64 टीमें हिस्सा लेंगी। प्रवेश शुल्क 1100 निर्धारित किया गया है। सभी खिलाड़ियों को मैच के लिए जर्सी प्रदान की जाएगी। विधायक प्रतिनिधि शमीम बड़ेहार ने शुक्रवार को बताया कि विजेता टीम को 20,000 का प्रथम पुरस्कार, द्वितीय स्थान पर रहने वाली टीम को 15,000, तृतीय और चतुर्थ स्थान प्राप्त टीमों को 10,000-10,000 रूपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह में झारखंड…

Read More