नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2025 को “सुधारों का वर्ष” बताते हुए कहा है कि भारत ने विकास और समृद्धि की दिशा में निर्णायक कदम बढ़ाते हुए “रिफॉर्म एक्सप्रेस” में सवार होकर तेज रफ्तार पकड़ ली है। प्रधानमंत्री ने कहा कि 2025 में विभिन्न क्षेत्रों में किए गए ऐतिहासिक और दूरगामी सुधारों ने देश को त्वरित विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता की मजबूत पटरी पर खड़ा कर दिया है तथा ये सुधार विकसित भारत के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान करेंगे। प्रधानमंत्री ने मंगलवार को अपने लिंक्डइन अकाउंट पर रिफॉर्म एक्सप्रेस 2025 पर एक लेख शेयर किया, जिसमें शासन…
Author: shivam kumar
गुमला। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने राउरे मन के जोहार से अपना संबोधन शुरू करते हुए कहा कि लोकतंत्र की वास्तविक शक्ति जनता से जुड़ाव में ही निहित है। झारखंड के लोग अत्यंत परिश्रमी हैं। महिलाएं स्वयं सहायता समूह से जुड़कर आर्थिक स्वालंबन की दिशा में सक्रिय काम कर रही हैं। राज्यपाल मंगलवार को गुमला में आयोजित अंतराज्यीय जन सांस्कृतिक समागम सह कार्तिक जतरा समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि 31 जुलाई 2024 को मैंने झारखंड के राज्यपाल का पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के बाद आमजनों से व्यापक संवाद स्थापित किया। विकास योजनाओं के प्रति लोगों…
लंबी बीमारी से जूझने के बाद ढाका में अस्पताल में निधन, बांग्लादेश की राजनीति में बड़ा झटका ढाका। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बीएनपी (बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी) की चेयरपर्सन बेगम खालिदा जिया का लंबी बीमारी के बाद मंगलवार सुबह निधन हो गया। वह 80 वर्ष की थीं। बीएनपी ने उनके निधन की पुष्टि करते हुए बताया कि सुबह करीब 6 बजे फज्र की नमाज के तुरंत बाद उन्होंने आखिरी सांस ली। उनका इलाज 23 नवंबर से ढाका के एवरकेयर हॉस्पिटल में चल रहा था और 11 दिसंबर से उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। इस महीने की शुरुआत में…
प्रदर्शनकारियों का अल्टीमेटम – बांग्लादेश में जब तक हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं होती तब तक अनाज का एक दाना भी नहीं जाने देंगे उत्तर 24 परगना। पश्चिम बंगाल–बांग्लादेश सीमा पर एक बार फिर तनाव फैल गया है। मंगलवार सुबह से उत्तर 24 परगना के घोजाडांगा, मालदा के घोछिया तथा सिलीगुड़ी के समीप फुलबाड़ी सीमा पर कई हिंदू युवा संगठनों ने बांग्लादेश जा रहे खाद्यान्न लदे ट्रकों को रोककर जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने साफ कहा है कि “भारत से बांग्लादेश एक दाना अनाज भी नहीं जाएगा।” प्राप्त जानकारी के अनुसार, जैसे ही चावल, दाल और अन्य आवश्यक…
रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने मंगलवार की सुबह रांची स्थित लोकभवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। राष्ट्रपति के झारखंड दौरे के क्रम में यह एक औपचारिक शिष्टाचार भेंट थी। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति का गर्मजोशी से स्वागत किया और राज्य के विभिन्न विषयों पर संक्षिप्त चर्चा की। गुमला के ‘कार्तिक जतरा’ में शामिल होंगी राष्ट्रपति लोकभवन में इस संक्षिप्त मुलाकात के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सड़क मार्ग से गुमला जिले के लिए रवाना हो गईं। राष्ट्रपति गुमला के रायडीह प्रखंड में आयोजित होने वाले भव्य अंतरराज्यीय जनसांस्कृतिक समागम ‘कार्तिक जतरा 2025’ में मुख्य…
दुमका। दुमका जिले में पत्रकारों के साथ मारपीट और बदसलूकी के मामले में पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। 27 दिसंबर 2025 को हुए इस घटना में, वरिष्ठ पत्रकार मृत्युंजय कुमार पांडे और नितेश कुमार वर्मा को हंसडीहा थाना प्रभारी ताराचंद और उनके चालक ने अभद्र व्यवहार का शिकार बनाया। जब ये पत्रकार मंत्री संजय यादव की माता के श्राद्ध कर्म में शामिल होकर लौट रहे थे, तो हंसडीहा चौक पर चाय-पानी के लिए रुके थे। पत्रकारों के मुताबिक, पुलिसकर्मियों ने उन्हें पहचानने के बावजूद धक्का-मुक्की और मारपीट की। बाद में उन्हें जबरन थाने ले जाया गया, जहां घंटों…
पूर्वी सिंहभूम। बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 67 वर्षीय बुजुर्ग जनरल सिंह की मौत हो गई। यह हादसा पीएम मॉल के पास उस समय हुआ, जब वे आदित्यपुर से बाइक से अपने घर की ओर लौट रहे थे। अज्ञात वाहन की टक्कर के बाद वे सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार कीताडीह निवासी जनरल सिंह अपनी बाइक संख्या जेएच 05 बीएम 6711 से आदित्यपुर से लौट रहे थे। इसी दौरान पीएम मॉल के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार…
रांची। झारखंड के 13 जिला में शीतलहर चलने की संभावना है। इसे लेकर मौसम विभाग ने मंगलवार को येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने राज्य के जिन जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। उनमें पश्चिमी जिले पलामू, गढ़वा, लातेहार और छात्र के अलावा मध्यवर्ती जिले रांची, रामगढ़, बोकारो खूंटी, गुमला, हजारीबाग, लोहरदगा कोडरमा और धनबाद शामिल है। मौसम विभाग ने राज्य के उत्तर पश्चिमी और इसके निकटवर्ती उत्तरी मध्य भागों में कहीं-कहीं शीत दिवस कोल्ड डे की स्थिति होने की भी संभावना व्यक्त की है। साथी राज्य के उत्तरी भागों में सुबह शाम शाम घना कोहरा छाने…
डिजिटल नियंत्रण, जीरो टॉलरेंस और रिकॉर्ड कमाई से यूपी मॉडल देश में नंबर वन -जनसुरक्षा के लिए प्रदेशभर में अवैध शराब और शराब माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई लखनऊ। योगी आदित्यनाथ सरकार ने इस साल अपने निर्णयों से आबकारी विभाग में क्रांतिकारी परिवर्तन किए हैं। इसलिए यह साल आबकारी विभाग के लिए कई बदलाव के लिए जाना जाएगा। नई आबकारी नीति से न केवल विभाग की पूरी कार्यप्रणाली को पारदर्शी बनाया बल्कि सरकार के राजस्व में वृद्धि हुई है। राजस्व प्राप्ति के मामले में इस साल आबकारी विभाग ने नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। नई आबकारी नीति इस वित्तीय वर्ष…
– ऑपरेशन सिंदूर के बाद सशस्त्र सेनाओं की आपातकालीन खरीद शक्तियों को बढ़ाया गया नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने तीनों सेनाओं की जरूरतों को देखते हुए हथियार और गोला-बारूद खरीदने के लिए 79 हजार करोड़ रुपये को मंजूरी दी है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को हुई रक्षा अधिग्रहण परिषद (डीएसी) की बैठक में लिए गए इन फैसलों से सशस्त्र बलों की परिचालन क्षमताओं को बढ़ावा मिलेगा। जरूरी मंजूरियों में टी-90 मुख्य युद्धक टैंक की मरम्मत करने और एमआई-17 हेलीकॉप्टर के मिड-लाइफ अपग्रेड के प्रस्ताव शामिल हैं, जिनका मकसद ऑपरेशनल तैयारी को बढ़ाने के लिए युद्ध संपत्तियों…
मेक्सिको सिटी। मेक्सिको में निजांडा शहर के पास रविवार को इंटरओशनिक रेलगाड़ी (ट्रेन) पटरी से उतर गई। इस हादसे कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और 98 लोग घायल हो गए। ट्रेन में 250 यात्री सवार थे। राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने एक्स पर बताया कि नौसेना ने 13 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। राहत और बचाव कार्य एजेंसियों को मौके पर भेजा गया है द मिरर और मैनचेस्टर इवनिंग न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार,यह रेल हादसा ओक्साका के असुनसियन इक्स्टाल्टेपेक में वेराक्रूज और सलीना क्रूज को जोड़ने वाले…
