Author: shivam kumar

ढाका। बांग्लादेश में अगले साल होने वाले आम चुनाव में ‘फासीवादी’ तत्व हिस्सा नहीं ले पाएंगे। पुलिस को निर्देश दिया गया है कि ऐसे लोग अगर नामांकन पत्र खरीदने की कोशिश करते हैं, उन्हें तत्काल गिरफ्तार कर कानूनी शिकंजा कसा जाए। गृह मंत्रालय ने कहा कि अशांति फैलाने वाले कई उम्मीदवारों को नामांकन पत्र जमा करने से वंचित कर दिया गया है। द डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार, चुनाव के संबंध में रविवार को हुई एक उच्चस्तरीय बैठक में कई कठोर फैसले लिए गए। बैठक से परिचित एक सूत्र ने कहा, ”आरोपित कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, उसके…

Read More

बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह इन दिनों अपनी सुपरहिट फिल्म ‘धुरंधर’ की कामयाबी का जश्न मना रहे हैं। आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह फिल्म 5 दिसंबर को रिलीज हुई थी और तब से बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकी हुई है। खास यह है कि इसके सामने रिलीज हुई दूसरी फिल्म दर्शकों का ध्यान खींचने में नाकाम रही है। लगातार जबरदस्त कमाई करते हुए ‘धुरंधर’ ने रिलीज के 24वें दिन एक नया कीर्तिमान बना दिया है। इस फिल्म में रणवीर के अलावा मुख्य भूमिका में संजय दत्त, आर माधवन, अक्षय खन्न, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी के साथ कई अन्य…

Read More

पटना। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, सदाकत आश्रम में लोजपा (आर) के सिवान जिला अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पूर्व जिला अध्यक्ष सोहैल अहमद एवं छात्र नेता अदनान अली खान ने बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश राम की उपस्थिति में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने दोनों नेताओं का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव सामाजिक न्याय, धर्मनिरपेक्षता और लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए संघर्ष करती रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि सोहैल अहमद एवं अदनान अली खान के कांग्रेस परिवार में शामिल होने से संगठन को सिवान जिला सहित…

Read More

मुजफ्फरपुर। बिहार स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और मुम्बई क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए नवी मुम्बई में हुई करोड़ों की सोना लूट के मामले का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के बेला थाना क्षेत्र में छापेमारी कर दो शातिर आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से लूट के कई आभूषण भी बरामद किए गए हैं। पटना पुलिस मुख्यालय के अनुसार यह पूरी घटना नवी मुम्बई के नेरुल स्थित ‘संगम गोल्ड ज्वेलर्स’ (सेक्टर-42 सी-वुड) से जुड़ी है। बीते 22 दिसंबर को अपराधियों ने इस शोरूम में धावा बोलकर 2 करोड़…

Read More

अररिया। भारत नेपाल सीमा क्षेत्र में इन दिनों बड़े पैमाने पर गांजा की तस्करी हो रही है और गांजा की तस्करी के लिए तस्करों के द्वारा नित्य नए हथकंडे अपनाए जाते हैं।ऐसे ही एक हथकंडे के तहत भारत नेपाल सीमा क्षेत्र जोगबनी के मुख्य बॉर्डर के पास नेपाल परिक्षेत्र में एक एम्बुलेंस को जब रात को नेपाल पुलिस ने रोक कर उनकी तलाशी लेनी शुरू की तो नेपाल पुलिस की आंखे चौंधिया गई।एम्बुलेंस में मरीज के बजाय भारी मात्रा में गांजा बरामद किया गया।एम्बुलेंस की जब पूरी तलाशी ली गई तो उसके अंदर से 16 पैकेट में कुल 480 किलो…

Read More

पटना। बिहार में शीत लहर का सितम जारी है। पछुआ हवा ने कनकनी बढ़ा दी है। सुबह से लेकर शाम तक कोहरे का प्रकोप देखने को मिल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने राज्य के कई जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया है। पूर्वानुमान के अनुसार एक जनवरी तक ठंड से कोई राहत की उम्मीद नहीं है। सोमवार को पटना सहित पूर्वी व पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सिवान, छपरा, शिवहर, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, मधुबनी, दरभंगा, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, शेखपुरा, बक्सर, भोजपुर, अरवल, जहानाबाद, भभुआ, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, नालंदा में कोल्ड डे जैसे हालात बने रहने की संभावना…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि लोकभवन का द्वार राज्य के हर नागरिक के लिए सदैव खुला है। जनजातीय भाषाओं, लोक कलाओं और सांस्कृतिक आयोजनों के संरक्षण व संवर्द्धन के लिए भी लोकभवन सदैव सहयोगी रहेगा। लोकभवन आमजनों के हितों के संरक्षक की भूमिका में रहेगा। राज्यपाल गंगवार सोमवार को जमशेदपुर के करनडीह में आयोजित ओल चिकी लिपि के शताब्दी समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि भाषा और संस्कृति सिर्फ अतीत की धरोहर नहीं बल्कि भविष्य की दिशा निर्धारित करने वाली शक्ति है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश विकसित भारत 2047 के समावेशी…

Read More

चतरा। चतरा जिले के सुदूरवर्ती कुंदा थाना क्षेत्र स्थित गेंदरा गांव में रविवार की आधी रात प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (टीएसपीसी) के दो गुटों के बीच गोलीबारी की घटना हुई है। दोनों ओर से हुई गोलीबारी में मौके पर दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। घायलों को रिम्स रांची में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घटनास्थल से दो देसी कट्टा बरामद किया है। एसपी सुमित अग्रवाल ने बताया कि दो गुटों में हुई वर्चस्व की लड़ाई में मारे गए दो उग्रवादियों में से एक की पहचान टीएसपीसी संगठन के सब…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। भाजपा नेता एवं ऑल इंडिया संथाली फिल्म संगठन के अध्यक्ष रमेश हांसदा ने जमशेदपुर के करनडीह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के आगमन को संथाल समाज के लिए गर्व और सम्मान का ऐतिहासिक क्षण बताया। उन्होंने कहा कि करनडीह की यह धरती पंडित रघुनाथ मुर्मू की कर्मस्थली रही है, जहां से ओल चिकी लिपि के लिए संघर्ष की शुरुआत हुई थी। ऐसे पावन स्थल पर राष्ट्रपति का आगमन पूरे समाज के लिए गौरवशाली और यादगार पल है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु सोमवार को जमशेदपुर के करनडीह स्थित दिशोम जाहेरथान प्रांगण में आयोजित 22वें संताली ‘परसी माहा’ एवं ओल चिकी लिपि…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोमवार को जमशेदपुर के करनडीह स्थित दिशोम जाहेरथान प्रांगण में आयोजित 22वें संताली ‘परसी माहा’ एवं ओल चिकी लिपि शताब्दी समारोह में संथाली भाषा में गीत गाकर माहौल को सुरमयी बना दिया। उन्होंने अपने संबोधन की शुरुआत संथाली नेहोर गीत “जोहार जोहार आयो…” से की, जिसे उन्होंने लगभग तीन मिनट तक गाया। इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद लोग मंत्रमुग्ध होकर राष्ट्रपति को सुनते रहे। ऑल इंडिया संताली राइटर्स एसोसिएशन और दिशोम जाहेरथान कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति ने कहा कि करनडीह आने से पहले उन्होंने जाहेर आयो को नमन किया…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु तीन दिवसीय झारखंड दौरे के दूसरे दिन सोमवार को रांची स्थित लोकभवन से जमशेदपुर पहुंचीं। सोनारी एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति का राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार एवं मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इस दौरान उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी सहित वरीय अधिकारी मौजूद रहे। सोनारी एयरपोर्ट से राष्ट्रपति का काफिला करनडीह स्थित दिशोम जाहेर के लिए रवाना हुआ, जहां उन्होंने 22वें संथाली ‘पारसी माहा’ एवं ओलचिकी लिपि के शताब्दी वर्ष समारोह का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस सांस्कृतिक आयोजन में संथाली समाज की…

Read More