कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे स्टारर फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, लेकिन इसके बावजूद फिल्म की कमाई में रोज़ गिरावट दर्ज की जा रही है। वीकेंड पर भी बॉक्स ऑफिस पर कोई खास उछाल देखने को नहीं मिला। करीब 90 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म फिलहाल अपनी लागत निकालने से काफी दूर नजर आ रही है। ऐसे में फिल्म के प्रदर्शन को देखते हुए मेकर्स ने दर्शकों को आकर्षित करने के लिए एक नया दांव खेला है। दर्शकों के लिए खास ऑफर करण जौहर…
Author: shivam kumar
नई दिल्ली। भारत-ऑस्ट्रेलिया आर्थिक सहयोग और व्यापार समझौते (ईसीटीए) के तहत एक जनवरी से ऑस्ट्रेलियाई टैरिफ लाइनों पर 100 फीसदी ड्यूटी जीरो हो जाएगी, जिससे ऑस्ट्रेलिया को भारतीय निर्यात को बड़ा बढ़ावा मिलेगा। इस कदम से भारत के श्रम-गहन क्षेत्र के लिए नए मौके खुलेंगे, क्योंकि दोनों देशों ने द्विपक्षीय व्यापार समझौते की तीसरी सालगिरह मनाई है। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को ‘एक्स’ पोस्ट पर लिखा, “पिछले तीन सालों में इस समझौते से लगातार निर्यात वृद्धि, बेहतर बाजार पहुंच और मजबूत सप्लाई-चेन रेजिलिएंस मिली है, जिससे भारतीय निर्यातकों, एमएसएमई, किसानों और मजदूरों सभी को फायदा…
रांची। झारखंड में पुलिस की कार्यशैली और लापरवाही ने एक बार फिर सवालों के घेरे में आकर खड़ा कर दिया है। हाल के महीनों में जब्त अवैध सामानों, खासकर नशीले पदार्थों की चोरी की घटनाएं बढ़ी हैं। इन वारदातों से न केवल सबूत नष्ट हो रहे हैं, बल्कि आरोपी कानूनी राहत पा रहे हैं। गिरिडीह, दुमका और रांची जैसी घटनाओं ने पुलिस की निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि मजबूत सुरक्षा और डिजिटल ट्रैकिंग की कमी से माफिया फायदा उठा रहे हैं। गिरिडीह जिले में पांच साल पुरानी घटना ने फिर सुर्खियां बटोरीं।…
रांची। झारखंड की राजधानी में कुख्यात अपराधियों के नाम पर रंगदारी मांगने वाले तत्वों के खिलाफ पुलिस ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। राँची की पुंदाग थाना पुलिस ने भाजपा (BJP) के प्रदेश प्रवक्ता और व्यवसायी को धमकी देने वाले एक अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी ने खुद को जेल में बंद गैंगस्टर अमन साहू गिरोह का सदस्य बताकर रंगदारी की मांग की थी। व्हाट्सएप मैसेज से मांगी थी ‘प्रोटेक्शन मनी’ जानकारी के अनुसार, भाजपा नेता के आधिकारिक मोबाइल नंबर पर एक अज्ञात व्यक्ति ने व्हाट्सएप मैसेज भेजकर दहशत फैलाने की कोशिश की। मैसेज…
रांची। रांची के ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर के बाहर खड़ी दो बाइकों में असामाजिक तत्वों ने आग लगा दी, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। घटना उस समय की है जब स्थानीय लोग मंदिर दर्शन के लिए आए थे। पार्किंग में खड़ी दोनों बाइकों से अचानक धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग ने पूरी तरह से दोनों बाइकों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटों को देखकर स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचित किया, लेकिन तब तक दोनों बाइकें जलकर खाक हो चुकी थीं। स्थानीय पुलिस ने प्रारंभिक जांच में आगजनी की आशंका…
पलामू। उपायुक्त समीरा एस की अध्यक्षता में सोमवार जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक साेमवार काे हुई। समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित बैठक में उपायुक्त ने डीएमओ से पिछली बैठक में दिये गये निर्देशों के अनुपालन की जानकारी ली। डीएमओ सुनील कुमार ने अवैध खनन पर कार्रवाई की रिपोर्ट उपलब्ध कराया। उन्होंने बताया कि नवंबर महीने में खनन विभाग ने अबतक अवैध परिवहन व खनन कर रहे कुल 18 वाहनों को जब्त किया है। 11 लाख 32 हज़ार रुपये बतौर जुर्माना भी वसूला गया। वहीं 5 प्राथमिकी भी दर्ज की गयी है। जिला परिवहन कार्यालय की ओर से 12 वाहनों को…
फ्लोरिडा (अमेरिका)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की ने रविवार को संयुक्त बयान में कहा कि हम दोनों यूक्रेन शांति योजना पर लगभग सहमत हैं। दोनों नेताओं ने यहां के मार-ए-लागो में यूक्रेन-रूस के बीच शांति समझौते को लेकर अहम बैठक के बाद संवाददाता सम्मेलन में यह बयान जारी किया। उन्होंने यूक्रेन-रूस युद्ध और संभावित शांति समझौते पर चर्चा की। सीबीएस न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप ने कहा, “यह बैठक शानदार रही। मैंने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से भी फोन पर लगभग दो घंटे से अधिक समय तक बातचीत की। अब लग रहा…
पूर्वी सिंहभूम। रेलवे सुरक्षा बल की उड़नदस्ता टीम ने रविवार की देर रात टाटानगर रेलवे स्टेशन पर मादक पदार्थों की तस्करी का पर्दाफाश करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 36.5 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 18 लाख 25 हजार रुपये बताई जा रही है। चक्रधरपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त पी. शंकर कुट्टी के निर्देश पर पूरे मंडल में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत सभी प्रमुख स्टेशनों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से संदिग्ध…
तेहरान। ईरान ने शनिवार को रूस के सहयोग से अपने तीन स्वदेशी निगरानी उपग्रहों को अंतरिक्ष में सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया। सरकारी टेलीविजन के अनुसार, ये उपग्रह रूस के वोस्तॉचनी कॉस्मोड्रोम से सोयूज रॉकेट के जरिए कक्षा में स्थापित किए गए। यह कदम पश्चिमी प्रतिबंधों के बावजूद ईरान के अंतरिक्ष कार्यक्रम में एक और प्रगति के रूप में देखा जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, प्रक्षेपित किए गए उपग्रहों में जाफ़र-2, पआया और कोसर 1.5 शामिल हैं। ईरानी समाचार एजेंसी इरना ने बताया कि इन उपग्रहों को देश के निजी क्षेत्र ने डिज़ाइन किया है और इनका उपयोग पृथ्वी अवलोकन से…
नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में लगातार जारी तेजी के रुख पर आज ब्रेक लगता हुआ नजर आ रहा है। बाजार में सोना और चांदी के भाव में आज मामूली गिरावट आई है। कीमत में आई इस कमजोरी के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 1,41,210 रुपये से लेकर 1,41,360 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 1,29,440 रुपये से लेकर 1,29,590 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। इसी तरह चांदी की कीमत में भी आज 100 रुपये प्रति किलोग्राम की सांकेतिक…
नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव के बीच कमजोरी का रुख नजर आ रहा है। आज के कारोबार की मिली-जुली शुरुआत हुई थी। बीएसई का सेंसेक्स मामूली गिरावट के साथ खुला था, जबकि एनएसई के निफ्टी ने बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत की थी। कारोबार की शुरुआत होने के बाद कुछ देर तक बिकवाली का दबाव बना रहा, लेकिन थोड़ी देर बाद ही खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिससे सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक बढ़त के साथ कारोबार करने लगे। हालांकि ये तेजी भी अधिक देर तक नहीं टिकी। पहले आधे…
