Author: shivam kumar

नई दिल्‍ली। क्रिसमस के अवसर पर घरेलू शेयर बाजार हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को बंद रहेगा। शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर कारोबार नहीं होगा। अब शेयर बाजार शुक्रवार को खुलेगा और बीएसई और एनएसई पर ट्रेडिंग होगा। शेयर बाजार के साथ आज इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव्स, एसएलबी, करेंसी डेरिवेटिव्स और इंटरेस्ट रेट डेरिवेटिव्स सेगमेंट में कोई ट्रेडिंग नहीं होगी। इसके अलावा कमोडिटी मार्केट भी आज बंद रहेगा और ट्रेडिंग नहीं होगी। वहीं, एमसीएक्स और एनसीडीईएक्स दोनों ही एक्सचेंज में मॉर्निंग और ईवनिंग सेशन बंद रहेंगे। उल्‍लेखनीय है कि…

Read More

रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के अवसर पर गुरुवार को लोक भवन स्थित दरबार हॉल में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। राज्यपाल ने कहा कि वाजपेयी जी के दूरदर्शी नेतृत्व और राष्ट्रहित के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता ने भारत को वैश्विक मंच पर एक नई पहचान दिलाई। उनके आदर्श एवं विचार सदैव सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे।

Read More

विशेष झारखंड में आदिवासी स्वशासन की दिशा में प्रभावी कदम साबित होगा ग्राम सभाओं को मजबूत बनाने से विकास की नयी अवधारणा पनपेगी हेमंत के इस फैसले से गांवों के विकास की गति तेज होगी नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने पंचायतों का अनुसूचित क्षेत्रों तक विस्तार का कानून, यानी पेसा कानून को लागू करने की नियमावली को मंजूरी दे दी है। यह मुद्दा जितना सियासत के नजरिये से जुड़ा था, उससे कहीं अधिक आदिवासी परंपराओं और उसमें समाहित स्वशासन की अवधारणा से संबंधित था। इन दोनों लिहाज…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। प्रभु यीशु मसीह के पावन आगमन की खुशी में जिले भर में क्रिसमस का पर्व श्रद्धा, उमंग और उत्साह के साथ मनाया गया। बुधवार की देर रात कड़ाके की ठंड के बावजूद शहर की सभी प्रमुख कलीसियाएं भक्तों से गुलजार रहीं। मसीही समुदाय के बच्चे, युवा, महिलाएं और बुजुर्ग बड़ी संख्या में चर्च पहुंचे और प्रभु यीशु के जन्मोत्सव में सहभागी बने। रोमन कैथोलिक चर्चों में विशेष प्रार्थना सभाएं आयोजित की गईं, जहां ईसाई पुरोहितों ने प्रेम, शांति, सत्य, अहिंसा और भाईचारे का संदेश दिया। कान्वेंट स्कूल चर्च, कामल स्कूल चर्च, एक्सएलआरआई और लोयोला चर्च सहित अन्य कलीसियाओं…

Read More

रांची। रक्षा राज्य मंत्री एवं रांची सांसद संजय सेठ ने कहा कि 25 दिसंबर को सांसद खेल महोत्सव का भव्य समापन समारोह रांची के पंडरा स्थित ओटीसी मैदान में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बुधवार को ओटीसी ग्राउंड में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए यह जानकारी दी। संजय सेठ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रेरक संकल्प के तहत यह प्रयास किया जा रहा है कि देश के बच्चे खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ें और कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स एवं ओलंपिक जैसे अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में पदक जीतकर भारत का नाम रोशन करें। सांसद खेल महोत्सव का मुख्य…

Read More

रांची। झारखंड अलग राज्य के पच्चीस सालों बाद पंचायत विस्तार अनुसूचित क्षेत्र अधिनियम (ढएरअ) पेसा कानून की मंजूरी झारखंड कैबिनेट से मिल गया। माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी ने आदिवासी जनजातियों की लंबी मांगों को देकर क्रिसमस व नए साल की तोहफा देने का काम किए। इससे आदिवासी समुदाय सशक्त शक्तिशाली एवं प्रभावशाली होंगे। सोलह जिलों में तत्काल पेसा कानून लागू होगा, हालांकि मेरा जिला पलामू आंशिक प्रभाव में रहेगा। इससे लघु वनोपज जल जंगल जमीन खान खनिज ग्राम पंचायतों की शक्ति जनजातीय स्वायत्त प्रदान किया गया। इस खुशी को इजहार करते झामुमो के वरीय युवा नेता झारखंड माटीकला बोर्ड…

Read More

ढाका। बांग्लादेश में हालिया बवाल और कानून-व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति के बाद पुलिस ने ‘ऑपरेशन डेविल हंट फेज-2’ को और तेज कर दिया है। इस विशेष अभियान के तहत महज 24 घंटे के भीतर पूरे देश में कम से कम 663 लोगों को गिरफ्तार किया गया। आंकड़ों के मुताबिक, औसतन हर दो मिनट में एक गिरफ्तारी की गई, जिससे इस अभियान की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है। बांग्लादेश पुलिस हेडक्वार्टर के असिस्टेंट इंस्पेक्टर जनरल (मीडिया एवं पब्लिक रिलेशंस) एएचएम शहादत हुसैन ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि अभियान के दौरान नौ हथियार भी बरामद किए गए…

Read More

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बीते एक दशक में भारत ने व्यापक आर्थिक सुधारों के जरिए अभूतपूर्व परिवर्तन का अनुभव किया है और आज देश विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के साथ-साथ सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था के रूप में उभरा है। उपराष्ट्रपति बुधवार को उपराष्ट्रपति निवास में सांसद प्रो. (डॉ.) सिकंदर कुमार द्वारा लिखित पुस्तक ‘मोदी युग में भारत का आर्थिक सशक्तिकरण’ के विमोचन अवसर पर संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक प्रधानमंत्री मोदी की दूरदर्शी सोच, सशक्त नेतृत्व और परिवर्तनकारी आर्थिक नीतियों…

Read More

रांची। राज्य मंत्रिपरिषद द्वारा पेसा नियमावली को मंजूरी दिए जाने पर राज्य के विभिन्न जिलों के अनुसूचित जनजातीय क्षेत्र के ग्राम प्रमुख /प्रधान, मुखिया एवं सिविल सोसाइटी के प्रतिनिधिय आज मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। वहां मुख्यमंत् हेमंत सोरेन से मिल कर उनके प्रति आभार जताया। सीएम हाउस पहुंचे ग्राम प्रधानों और सिविल सोसाइटी के प्रतिनिधियों ने ढोल-नगाड़े की धुन पर खुशी का इजहार भी किया। इस अवसर पर विधायक कल्पना सोरेन व अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे।

Read More

पूर्वी सिंहभूम। बांग्लादेश में हिंदू युवक दिपूचंद्र दास की जिंदा जला कर हत्या के विरोध में बुधवार को जमशेदपुर में जनाक्रोश देखने को मिला। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के आह्वान पर बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतरे और बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ आक्रोश मार्च निकाला। विरोध प्रदर्शन की शुरुआत जुबली पार्क गेट के समीप श्रद्धांजलि सभा से हुई, जहां दिपूचंद्र दास के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद आक्रोश मार्च साकची गोलचक्कर की ओर बढ़ा। मार्च में भाजपा सहित विभिन्न हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता और पदाधिकारी…

Read More

-राज्यपाल ने दिया नैतिक मूल्यों और सामाजिक दायित्व का संदेश पूर्वी सिंहभूम। दीक्षांत समारोह विद्यार्थियों की वर्षों की मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का प्रतीक होता है। यह केवल डिग्री प्राप्त करने का अवसर नहीं, बल्कि जीवन के एक नए चरण में प्रवेश का संकेत भी है। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने बुधवार को जमशेदपुर स्थित श्रीनाथ विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए ये बातें कही। राज्यपाल ने अपने संबोधन के दौरान विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपने जीवन में ज्ञान के साथ-साथ नैतिक मूल्यों, संवेदनशीलता और सामाजिक दायित्व को भी समान रूप से…

Read More