नई दिल्ली। क्रिसमस की छुट्टी के बाद आज ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ बंद हुए थे। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान मिला-जुला कारोबार होता रहा। वहीं एशियाई बाजार में भी आज मिला-जुला कारोबार होता हुआ नजर आ रहा है। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान उत्साह का माहौल बना रहा, जिसकी वजह से वॉल स्ट्रीट के सूचकांक बढ़त के साथ बंद होने में सफल रहे। डाउ जॉन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 288.75…
Author: shivam kumar
गोविंदपुर/धनबाद। झरिया थाना क्षेत्र के भगतडीह परसाटांड़ निवासी 45 वर्षीय सुबोध कुमार सिन्हा का शव तीन दिन बाद गोविंदपुर थाना क्षेत्र के कालाडीह पुलिया के नीचे से बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गयी है। मृतक पेशे से ट्रक में कोयला लोडर थे और ट्रक लोडिंग का कार्य करते थे। परिजनों ने इसे सामान्य मौत मानने से इनकार करते हुए हत्या की आशंका जतायी है। परिजनों के अनुसार सुबोध 22 दिसंबर की सुबह करीब सात बजे अपने घर से निकले थे। वे गोविंदपुर थाना क्षेत्र के कौवाबांध स्थित ब्लैक डायमंड हार्ड कोक भट्ठा में ट्रक लोडिंग कराने गये थे।…
रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) रांची जिला की ओर से गुरुवार को झारखंड आंदोलनकारी शहीद निर्मल महतो की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर रांची में स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। साथ ही सबों ने एक स्वर में शहीद निर्मल महतो के आदर्शों को आत्मसात कर झारखंड के हित में संघर्षरत रहने का संकल्प लिया। मौके पर झामुमो रांची जिला महानगर संयोजक मुस्ताक आलम ने कहा कि अमर शहीद निर्मल महतो झारखंड आंदोलन की आत्मा थे। उन्होंने झारखंड की माटी, मान और सम्मान के लिए…
नई दिल्ली। उतार-चढ़ाव भरे 2025 के बाद भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के सामने 2026 में बेहद व्यस्त कार्यक्रम रहने वाला है। इस साल की सबसे बड़ी खासियत घरेलू परिस्थितियों में होने वाले टी20 विश्व कप का खिताब बचाने की चुनौती, बड़ी संख्या में वनडे मुकाबले और विदेशी धरती पर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) की कठिन परीक्षाएं होंगी। साल 2025 भारत के लिए यादगार रहा। दुबई में खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब जीता, जिसमें चार स्पिनरों की रणनीति काफी सफल रही। टी20 अंतरराष्ट्रीय में भी भारत की प्रगति जारी रही और टीम ने…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि आज भारत के खिलाड़ी लगातार रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं और वैश्विक खेल मानचित्र पर देश को नई पहचान दिला रहे हैं। उन्होंने कहा कि खेल आज केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं, बल्कि राष्ट्र गौरव और युवा सशक्तीकरण का सशक्त जरिया बन चुका है। देशभर में चल रहे सांसद खेल महोत्सव के समापन समारोह को प्रधानमंत्री ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पहले खेल को समय की बर्बादी माना जाता था, लेकिन आज समाज यह समझ रहा है कि खेल से न केवल व्यक्तिगत विकास…
सैक्रामेंटो (कैलिफोर्निया)। कैलिफोर्निया को बुधवार को शक्तिशाली तूफान का सामना करना पड़ा। इस दौरान तेज हवा चलने लगी। कुछ देरबाद बरसात शुरू हो गई। देखते-देखते नदियां उफना गईं। कई इलाके बाढ़ से घिर गए। सड़कों में मलबा बहने लगा। कुछ जगहों पर बाढ़ में फंसे लोगों को बचाया गया। मौसम एवं विज्ञान विभाग ने कहा कि दक्षिणी कैलिफोर्निया में सालों बाद क्रिसमस पर सबसे अधिक बारिश हो सकती है। सीबीएस न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारियों ने आकस्मिक बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी की है। जनवरी में जंगल की आग से प्रभावित कुछ इलाकों में लोगों को सुरक्षित जगहों…
-इंडिगो एयरलाइन की फ्लाइट का नवी मुंबई एयरपोर्ट पर वॉटर कैनन ने किया वेलकम नई दिल्ली। नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (एनएमआईए) गुरुवार सुबह से वाणिज्यिक उड़ानों के संचालन के लिए समर्पित कर दिया गया । इस एयरपोर्ट पर सुबह पहली कमर्शियल फ्लाइट ने लैंडिंग की। ये फ्लाइट इंडिगो की थी, जिसका एयरपोर्ट पर वॉटर कैनन से स्वागत किया गया। आधिकारिक सूत्रों ने दी जानकारी में बताया कि नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहली कमर्शियल फ्लाइट लैंड हुई। इंडिगो एयरलाइन की फ्लाइट बेंगलुरु से नवी मुंबई पहुंची, जो इस एयरपोर्ट पर पहली लैंडिंग है। इसका वीडियो सामने आया है। इस अवसर…
लोक भवन में 101वीं जयंती पर अटलजी की प्रतिमा पर मुख्यमंत्री ने किया नमन लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटलजी की 101वीं जयंती पर लोक भवन स्थित अटल प्रतिमा पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटलजी की आज पावन जयंती है। अटलजी का विराट व्यक्तित्व प्रेरणास्रोत है। राष्ट्र के विकास में उन्होंने अपन जीवन समर्पित किया। प्रदेशवासियों को सुशासन दिवस की बधाई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अटलजी हम सभी के लिए प्रेरणा हैं। अटलजी ने उत्तर प्रदेश से संसद में कई बार प्रतिनिधित्व…
वेटिकन सिटी। वेटिकन सिटी में क्रिसमस की धूम है। पोप लियो (चतुर्दश) ने क्रिसमस की पूर्व संध्या पर जारी संदेश में कहा-” यह दान और उम्मीद का त्योहार है।” उन्होंने प्रभु के जन्म के पवित्र क्रिसमस मास खुशी का एलान करते हुए कहा कि सब लोग क्रिसमस को विश्वास, दान और उम्मीद के त्योहार के रूप में मनाएं। वेटिकन न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, पोप लियो ने सेंट पीटर बेसिलिका में रात को क्रिसमस मास की अध्यक्षता करते हुए चमकीले तारे को याद किया। उन्होंने कहा, “एक नई जली हुई चिंगारी आसमान को रोशन कर रही है।” उन्होंने कहा कि…
लंदन। टॉटेनहम हॉटस्पर के कप्तान क्रिस्टियन रोमेरो पर लिवरपूल के खिलाफ मैच में रेड कार्ड मिलने के बाद लंबा प्रतिबंध लग सकता है। इंग्लैंड की फुटबॉल एसोसिएशन (एफए) ने उन पर मैदान छोड़ने में देरी करने और रेफरी के प्रति “आक्रामक” रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए औपचारिक चार्ज लगाया है। पिछले शनिवार को खेले गए प्रीमियर लीग मुकाबले में टॉटेनहम को लिवरपूल के खिलाफ 1-2 से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में रोमेरो को लिवरपूल डिफेंडर इब्राहिमा कोनाटे को किक मारने के लिए दूसरा येलो कार्ड दिखाया गया, जिसके बाद रेफरी जॉन ब्रूक्स ने उन्हें मैदान से…
नई दिल्ली। देश के पूर्व प्रधानमंत्री और भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व अन्य ने आज सुबह नई दिल्ली के विजय घाट पर स्थापित ‘सदैव अटल’ स्मारक पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित की। स्मृति शेष भाजपा के शीर्ष पुरुष वाजपेयी को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीयमंत्री जेपी नड्डा, भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन, दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आदि ने भी श्रद्धांजलि दी। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने एक्स पर कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी राजनेता, कवि और एकीकरण के प्रतीक थे। उनके शब्दों ने राष्ट्र को…
