जामताड़ा। जामताड़ा जिले में अपराधियों का मनोबल इस कदर बढ़ चुका है कि वे अब खुलेआम पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। बीते कुछ दिनों में हुई लगातार आपराधिक घटनाओं ने जिले की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अपराधियों के बेखौफ हौसले से आम लोग और व्यापारी दहशत में हैं। दो दिन पहले जामताड़ा के कायस्थपाड़ा स्थित बालाजी ज्वेलर्स में लूट के इरादे से चार हथियारबंद नकाबपोश अपराधियों ने दिनदहाड़े वारदात को अंजाम दिया। अपराधियों ने दुकान मालिक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया और ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए।…
Author: shivam kumar
-मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित हुआ वीर बाल दिवस का कार्यक्रम लखनऊ। सिख गुरु गोबिन्द सिंह के साहिबजादों के बलिदान दिवस को वीर बाल दिवस के रूप में मुख्यमंत्री आवास पर मनाया गया। शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास पर कीर्तन समागम का आयोजन हुआ। इस अवसर पर सिख गुरुओं के साथ गुरु गोबिन्द सिंह के साहिबजादों बाबा अजित सिंह, बाबा जुझार सिंह, बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह को नमन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हमे अपनी गति को प्रगति की ओर लेकर जाना है, दुर्गति की ओर लेकर नहीं जाना है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि…
रांची। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने झारखंड कैडर के वर्ष 2004 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी अमोल विनुकांत होमकर को एक अहम जिम्मेदारी सौंपते हुए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) के पद पर नियुक्त किया है। यह नियुक्ति प्रतिनियुक्ति के आधार पर की गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को इस संबंध में एक आधिकारिक पत्र जारी कर झारखंड सरकार को नियुक्ति की जानकारी दी। पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि आईपीएस अधिकारी अमोल विनुकांत होमकर को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर कार्यभार ग्रहण करने के लिए शीघ्र कार्यमुक्त किया जाए। गृह…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को त्रिपुरा विधानसभा के अध्यक्ष बिस्वा बंधु सेन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निधन से त्रिपुरा ने अनुभवी जनप्रतिनिधि और समाजसेवी खो दिया है। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर सेन के साथ मुलाकात की अपनी पुरानी तस्वीर साझा करते हुए कहा कि बिस्वा बंधु सेन त्रिपुरा की प्रगति को गति देने और अनेक सामाजिक कार्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के लिए हमेशा याद किए जाएंगे। उन्होंने लिखा, “त्रिपुरा विधानसभा के अध्यक्ष श्री बिस्वा बंधु सेन के निधन से अत्यंत पीड़ा हुई है। त्रिपुरा के विकास…
नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में चांदी के भाव में आज मामूली तेजी का दर्ज की गई है। देश भर के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में आज इस चमकीली धातु की कीमत में सिर्फ 100 रुपये प्रति किलोग्राम की तेजी आ गई है। कीमत में आए इस उछाल के कारण देश के अलग अलग सर्राफा बाजारों में आज चांदी 2,33,900 रुपये प्रति किलोग्राम से लेकर 2,45,100 रुपये प्रति किलोग्राम तक के भाव पर बिक रही है। दिल्ली में आज चांदी की कीमत 2,34,100 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई है। इसी तरह मुंबई, अहमदाबाद और कोलकाता में चांदी 2,33,900…
रांची। रांची के पुराना अरगोड़ा चौक से कटहल मोड़ जाने वाले मुख्य मार्ग पर स्थित पर्ल आर्किड अपार्टमेंट में शुक्रवार की सुबह भीषण आग लग गई। यह आग अपार्टमेंट के सबसे ऊपर वाले फ्लोर पर लगी, जिससे पूरे सोसाइटी में हड़कंप मच गया। अचानक आग लगने से अपार्टमेंट में रह रहे लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोग अपनी जान बचाने के लिए तेजी से नीचे की ओर भागे। फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। लेकिन अगलगी के कारण अपार्टमेंट के निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं अपार्टमेंट में आग लगने की…
गिरिडीह। गिरिडीह जिले के गांडेय विधानसभा क्षेत्र के जीतपुर गांव में 20 दिसंबर को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जब वन विभाग ने बिना पूर्व सूचना या नोटिस के नेत्रहीन परिवार का घर तोड़ दिया। महेंद्र मंडल और उनकी दो बेटियां, रुक्मणि कुमारी और कंचन कुमारी, सभी नेत्रहीन थे, और वर्षों से इसी घर में रहते आ रहे थे। वन विभाग का कहना था कि घर वन भूमि पर बना था, लेकिन यह कार्रवाई एक असहाय परिवार पर ही क्यों की गई, जबकि इसी क्षेत्र में 50 से अधिक मकान वन विभाग की कथित भूमि पर बने हैं। घर टूटने…
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन ने शुक्रवार को ‘वीर बाल दिवस’ के अवसर पर दिल्ली स्थित गुरुद्वारा बंगला साहिब में मत्था टेककर गुरु साहिब के चरणों में अरदास की। उनके साथ दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा मौजूद रहे। इस अवसर पर मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि दसवें गुरु गुरु गोबिंद सिंह जी के साहिबज़ादों ने अल्पायु में ही धर्म की रक्षा के लिए जो सर्वोच्च बलिदान दिया, वह युगों-युगों तक देश और समाज को कर्तव्य, साहस और त्याग के पथ पर अग्रसर करता रहेगा।
नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में सोना और चांदी के भाव में तेजी का रुख बना हुआ है। सोना आज 300 रुपये प्रति 10 ग्राम से 320 रुपये प्रति 10 ग्राम तक उछल गया है। वहीं चांदी में आज सिर्फ 100 रुपये प्रति किलोग्राम की मजबूती दर्ज की गई है। सोने की कीमत में आई इस तेजी के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 1,39,260 रुपये से लेकर 1,39,410 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 1,27,660 रुपये से लेकर 1,27,810 रुपये प्रति 10 ग्राम…
नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान गिरावट का रुख बना हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत भी कमजोरी के साथ हुई थी। बाजार खुलते ही खरीदारों ने लिवाली का जोर बनाने की कोशिश की। हालांकि थोड़ी ही देर बाद बिकवाली का दबाव बन गया, जिसकी वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की कमजोरी बढ़ती चली गई। सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.21 प्रतिशत और निफ्टी 0.20 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे। पूर्वाह्न 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद स्टॉक…
रांची। झारखंड के विभिन्न जिलों में शनिवार से तापमान में दो डिग्री की गिरावट होने की संभावना है। इसकी वजह से कनकनी में और वृद्धि होगी। यह जानकारी शुक्रवार को मौसम विभाग ने दी। विभाग के अनुसार तापमान में गिरावट के बाद फिर से धीरे-धीरे तीन डिग्री की वृद्धि होगी। वहीं अगले पांच दिनों तक राजधानी रांची सहित पूरे राज्य में मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। मौसम विभाग ने दिसम्बर माह तक कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना जताई है। इसके अलावा अगले पांच दिनों तक सुबह और शाम में मध्यम दर्जे का कुहासा रहने की भी बात कही गई…
