सहरसा। बिहार में निकम्मी और भ्रष्ट सरकार को बदलने का समय आ गया है। अब नया और बेहतर बिहार बनाने के लिए महागठबंधन प्रत्याशी के पक्ष में 6 नवंबर को अपना बहुमूल्य मत दें।राजद नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने सहरसा विधानसभा क्षेत्र के सौर बाजार प्रखंड स्थित पुरानी हाईस्कूल मैदान में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि महागठबंधन की सरकार बनने पर 14 जनवरी मकर संक्रांति के दिन हर महिला के खाते में 30 हजार रुपये दिए जाएंगे। इसके साथ ही हर परिवार से एक सदस्य को सरकारी नौकरी,महिलाओं के खाते में प्रति माह 2500…
Author: shivam kumar
पूर्वी सिंहभूम। जिला में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने मंगलवार को घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के गालूडीह और धालभूमगढ़ में आयोजित पंचायत स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया। अपने संबोधन में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि कमल का फूल केवल एक चुनावी निशान नहीं, बल्कि यह विकास, विश्वास और महिलाओं के सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने अभूतपूर्व विकास की दिशा में कदम बढ़ाया है और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए ऐतिहासिक कार्य किए हैं। उन्होंने बताया कि मोदी सरकार की उज्ज्वला योजना, जनधन योजना,…
रांची। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) में मंगलवार को राज्य स्तरीय रबी कर्मशाला 2025-26 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने अधिकारियों से कहा कि वे किसानों के जीवन में बदलाव लाने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि अतिवृष्टि के कारण इस वर्ष किसानों को 25 से 30 प्रतिशत तक फसल का नुकसान हुआ है, जो 40 प्रतिशत तक पहुंच सकता है। ऐसे में अधिकारियों को किसानों के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए उनके लिए राहत और सहयोग की दिशा में ठोस कदम उठाने होंगे। मंत्री ने कहा कि फसल बीमा योजना से आच्छादित किसानों को शीघ्र…
पटना। बिहार में रोहतास जिला के दिनारा में महागठबंधन के घटक राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के उम्मीदवार राजेश यादव के समर्थन में मंगलवार को चुनाव प्रचार करने पहुंचे उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) पर हमला किया। दिनारा विधानसभा क्षेत्र से राजद के उम्मीदवार राजेश यादव के लिए समर्थन मांगते हुए उन्होंने कहा कि लखनऊ वाले को वह अच्छी तरह से जानते हैं और बिहार में जब सरकार बदलेगी, तो उत्तर प्रदेश में भी सरकार बदलेगी। जब उत्तर प्रदेश में सरकार बदलेगी, तो उनका बुलडोजर भी हम लोग…
हजारीबाग। पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन के निर्देश पर चलाए जा रहे अवैध मादक पदार्थ विरोधी विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मंगलवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, विष्णुगढ़ के नेतृत्व में गठित टीम ने चरही थाना क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहन जांच अभियान चलाया। इसी दौरान एक ट्रक (जेएच02एएस-2906) को जांच के लिए रुकने का संकेत दिया गया, लेकिन चालक ने वाहन को तेज गति से भगा दिया। पुलिस टीम ने पीछा कर ट्रक को रोक लिया और चालक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में चालक ने अपना नाम बिंद्र सिंह, पिता स्व. सिकेन्द्र सिंह,…
खूंटी। भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती (15 नवंबर) और झारखंड स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगांठ को भव्य रूप से मनाने की तैयारियों को लेकर मंगलवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त आर रॉनिटा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों ने भाग लिया और कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा हुई। उपायुक्त ने बताया कि राज्य स्तर से प्राप्त निर्देशों पर 11 से 15 नवंबर तक जिले में विविध कार्यक्रम आयोजित होंगे। उन्होंने कहा कि यह अवसर झारखंड और खूंटी जिला दोनों के लिए गर्व का विषय है, इसलिए सभी…
पटना। विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है। पहले चरण के मतदान को लेकर प्रचार प्रसार का आज आखिरी दिन है। शाम 5 बजे से चुनाव प्रचार थम जाएगा। वहीं मोकामा में दुलारचंद यादव की हत्या मामले को लेकर सियासत गरमाई हुई है। जानकारी के अनुसार केंद्रीय मंत्री ललन सिंह को चुनाव आयोग ने नोटिस भेज दिया है। ललन सिंह को 24 घंटे के भीतर इस नोटिस का जवाब देना होगा। बता दें कि मतदाताओं को धमकाने और घरों में कैद रखने का समर्थकों से आह्वान करने के आरोप में केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह पर मोकामा…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में निर्वाचन आयोग (ईसीआई) द्वारा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का पहला चरण मंगलवार से शुरू हो गया। अब तक की “मैपिंग और मैचिंग” प्रक्रिया में वर्तमान मतदाता सूची के केवल 32.06 प्रतिशत नाम ही वर्ष 2002 की मतदाता सूची में पाए गए हैं। वर्ष 2002 में राज्य में आखिरी बार एसआईआर कराया गया था और उसी सूची को इस बार आधार माना गया है। “मैपिंग और मैचिंग” का कार्य अभी जारी है। पश्चिम बंगाल मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वर्तमान मतदाता सूची में कुल करीब 7.66 करोड़…
धनबाद। राजगंज के चालीबंगला के समीप जामताड़ा से बोकारो लगु पहाड़ जा रही दो बसों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। दोनों बसें आदिवासी मंच के कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थीं। इस हादसे में 12 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना सोमवार देर रात की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पीछे से आ रही बस ने आगे चल रही बस को तेज रफ्तार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बसों के यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। पीछे की बस के ड्राइवर को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि…
धनबाद। धनबाद शहर के वासेपुर-पांडरपाला, राहमतगंज, लाला टोला, कबाड़ी पट्टी और बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के कुर्मिडीह में मंगलवार की सुबह से ही पुलिस की दबिश ने इलाके में हड़कंप मचा दिया। पुलिस की कई टीम एसएसपी के निर्देश पर सिटी एसपी एवं ग्रामीण एसपी के नेतृत्व में छापेमारी अभियान को अंजाम दिया। इस दौरान पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। इस छापेमारी में पुलिस ने वासेपुर के लाला टोला से मोहम्मद सामी को हिरासत में लिया है। इसके अलावा तौफीक नामक एक शख्स को भी पुलिस ने पूछताछ के लिए दबोचा है। वहीं कुर्मिडीह में किशन खान…
– दरभंगा, मुंगेर और पटना प्रमंडल की सीटों पर सबकी नजर, -राजग का पलड़ा भारी पटना। बिहार विधानसभा चुनाव-2025 के पहले चरण का मतदान 06 नवम्बर को 18 जिलों की 121 सीटों पर होगा। आज शाम पांच बजे चुनाव प्रचार का शोर इन 121 सीटों पर थम जायेगा। इनमें दरभंगा, मुंगेर और पटना प्रमंडल की कई सीटें इस बार हाई प्रोफाइल बन गई हैं। खासकर तारापुर, अलीनगर, सरायरंजन, मोकामा और लखीसराय सीटों पर सबकी नजर है। साल 2020 के विधानसभा चुनाव में इन तीनों प्रमंडलों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने महागठबंधन पर स्पष्ट बढ़त बनाई थी। किन जिलों में…
