पश्चिम बंगाल। पश्चिम बंगाल की राजनीति में रविवार को एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला। फलता विधानसभा सीट पर हुए पुनर्मतदान में भारतीय जनता पार्टी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए तृणमूल कांग्रेस के मजबूत गढ़ को ध्वस्त कर दिया है। भाजपा प्रत्याशी देबाशीष पांडा ने एक लाख आठ हजार से अधिक वोटों के भारी अंतर से जीत हासिल की। यह क्षेत्र डायमंड हार्बर लोकसभा सीट के अंतर्गत आता है, जो टीएमसी का सबसे मजबूत गढ़ माना जाता रहा है। इस करारी हार को राज्य की राजनीति में बड़े बदलाव के संकेत के रूप में देखा जा रहा है। पिछले…
Author: shivam kumar
गिरिडीह। नगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 50 लाख रुपये की चांदी के साथ दो संदिग्ध लोगों को दबोचा है। रविवार तड़के सुबह इस छापेमारी के दौरान 50 लाख रुपये मूल्य के 19 किलो चांदी बरामद किया गया है। इस दौरान दोनों संदिग्धों को एक बोलेरो गाड़ी के साथ दबोचा गया। हिरासत में लिए गये दोनों आरोपितो से नगर थाना पुलिस गहन पूछताछ कर रही है। इसमें एक संदिग्ध खुद को महाराष्ट्र और दूसरा हजारीबाग का बताया जा रहा है। दोनों 19 किलो चांदी के चार सिल्ली को गिरिडीह में ही किसी जेवर कारोबारी को उनके डिमांड…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सिक्किम के राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा लिखे गए एक लेख को साझा करते हुए राज्य की सांस्कृतिक विरासत, पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास मॉडल की प्रशंसा की। प्रधानमंत्री ने कहा कि लेख में कंचनजंगा को सिक्किम की भूमि, स्मृति और चेतना का संरक्षक बताया गया है, जो राज्य के “विकसित सिक्किम-2047” के विजन को दिशा देता है। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपने संदेश में कहा कि सिक्किम अपने राज्यत्व के 51वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। इस अवसर पर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कंचनजंगा…
अररिया। अररिया जिले में बीती रात आए तेज आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचा दी। एनएच-27, एनएच-327 ई, स्टेट हाइवे और ग्रामीण इलाकों में दर्जनों पेड़ उखड़कर सड़क पर गिर गए, जिससे यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई। अररिया नगर, भरगामा और फारबिसगंज के मुख्य बाजारों में कई स्थानों पर पेड़ गिरने से लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ। फारबिसगंज स्टेशन चौक के पास विशाल पीपल का पेड़ गिरने से चार दुकानें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं, जबकि सड़क किनारे खड़ी कई बाइक भी चपेट में आकर टूट गईं। तेज हवा के कारण कई कच्चे मकानों की…
पूर्वी सिंहभूम। साकचीथाना क्षेत्र के काशीडीह लाइन नंबर-5 निवासी 15 वर्षीय पीयूष पटेल की बॉक्सिंग प्रैक्टिस के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। घटना शनिवार शाम की है। इस घटना के बाद परिवार सहित पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के मुताबिक पीयूष रोज की तरह शनिवार को भी काशीडीह कम्युनिटी सेंटर में बॉक्सिंग का अभ्यास करने पहुंचा था। वह रिंग में अभ्यास कर रहा था और पंचिंग कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी और वह जमीन पर गिर पड़ा। उसे गिरता देख वहां मौजूद अन्य खिलाड़ी और कोच तुरंत उसकी मदद के…
गिरिडीह। गिरिडीह के उपायुक्त( जिलाधिकारी) रामनिवास यादव और एसपी डॉ बिमल कुमार के नेतृत्व में शनिवार रात केंद्रीय कारा में छापेमारी की गयी। टीम ने पुरुष वार्ड के सभी पांच ब्लॉकों के 20 वार्डों और महिला वार्ड की दो घंटे तक तलाशी ली। प्रत्येक वार्ड में बंदियों, कमरों और परिसरों की जांच-पड़ताल की गयी। महिला वार्ड की तलाशी महिला अधिकारियों और महिला पुलिसकर्मियों ने की। जिलाधिकारी व एसपी केअलावा एसडीएम श्रीकांत विस्पुते ने भी कारा की सुरक्षा व्यवस्था, संतरी व्यवस्था, मुलाकात के नियम तथा जेल के भीतर पानी और सीसीटीवी कैमरों की स्थिति का निरीक्षण किया। जेल अधीक्षक को आवश्यक…
बेंगलुरु। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार कर्नाटक पहुंचे नितिन नवीन का राज्य भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। शनिवार देर रात बेंगलुरु पहुंचने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बी.वाई. विजयेंद्र ने उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट से लेकर पार्टी कार्यालय तक कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। रविवार सुबह नितिन नवीन ने पूर्व मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा के आमंत्रण पर उनके आवास पहुंचकर नाश्ता बैठक में हिस्सा लिया। करीब एक घंटे तक चली इस मुलाकात में राज्य में भाजपा संगठन को और मजबूत बनाने, आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों तथा चुनावी तैयारियों को लेकर…
धनबाद। धनबाद जिले के टुंडी प्रखंड क्षेत्र में एक बार फिर जंगली हाथियों के झुंड ने भारी तबाही मचाई है। करीब 35 हाथियों का झुंड शनिवार देर रात जाताखुटी पंचायत के दालुगोड़ा गांव में घुस आया। हाथियों ने पहले स्कूल को क्षतिग्रस्त किया और वहां रखे मिड डे मील का अनाज खा गए। इसके बाद एक ग्रामीण के घर को तोड़ दिया। अचानक हाथियों के हमले से गांव में अफरा-तफरी मच गई। लोग किसी तरह जान बचाकर घरों से भागे। सूचना मिलने पर मशालची पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद हाथियों के झुंड को गांव से खदेड़ा गया। घटना के…
रांची: झारखंड में लगातार चढ़ते पारे और भीषण गर्मी (Heatwave) के सितम को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बड़ा कदम उठाया है। राज्य सरकार ने आम जनता को राहत पहुंचाने के लिए सभी जिलों के प्रशासनिक अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। सरकार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, अब सभी जिलों के डीसी, एसपी, थाना प्रभारियों, सीओ, बीडीओ, पंचायत प्रतिनिधियों और सरकारी कार्यालयों को अपने दफ्तरों के बाहर और प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर आम लोगों के लिए ठंडे पेयजल की समुचित व्यवस्था करनी होगी। प्रशासन को यह भी निर्देश दिया गया है कि…
-शानदार प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई और शुभकामनाएं रायपुर। छत्तीसगढ़ के उभरते हुए युवा एथलीट अनिमेष कुजुर ने नेशनल फेडरेशन सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में पुरुषों की 100 मीटर दौड़ में शानदार प्रदर्शन करते हुए नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। बिरसा मुंडा स्टेडियम रांची में आयोजित हो रही 29वीं नेशनल सीनियर एथलेटिक्स फेडरेशन चैंपियनशिप में उन्होंने 10.15 सेकेंड का समय निकालकर भारतीय एथलेटिक्स में नया इतिहास रच दिया। अनीमेश की इस उपलब्धि को देश के ट्रैक एंड फील्ड इतिहास में एक बड़ी सफलता माना जा रहा है, क्योंकि 100 मीटर जैसी…
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले में रविवार को जनजातीय समाज का भव्य सांस्कृतिक समागम आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन में देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में जनजातीय समुदाय के प्रतिनिधि, सामाजिक संगठन और पारंपरिक समूह शामिल होंगे। जानकारी के अनुसार, इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के भी शामिल होने की संभावना है। जनजाति सुरक्षा मंच द्वारा आयोजित इस समागम का उद्देश्य जनजातीय समाज की सांस्कृतिक पहचान, एकता और जागरूकता को मजबूत करना है। कार्यक्रम में जनजातीय विरासत के संरक्षण, सामाजिक भागीदारी और वर्तमान समय में समुदाय के सामने आने वाली चुनौतियों…
