Author: shivam kumar

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित 19वें रोजगार मेले में 51 हजार से अधिक युवाओं को केंद्र सरकार की नौकरियों के लिए नियुक्ति पत्र सौंपे। उन्होंने कहा कि देश का युवा विकसित भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाला है और आने वाले वर्षों में नई अर्थव्यवस्था तथा टेक्नोलॉजी आधारित क्षेत्रों में रोजगार के बड़े अवसर पैदा होंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज का दिन देशभर के हजारों युवाओं और उनके परिवारों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। नियुक्ति पाने वाले युवा रेलवे, बैंकिंग, रक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य क्षेत्रों में नई…

Read More

नई दिल्ली। कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और एलपीजी की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पहले ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए खरगे ने आरोप लगाया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतें कम होने के बावजूद सरकार आम जनता को राहत देने के बजाय उन पर महंगाई का अतिरिक्त बोझ डाल रही है। खरगे ने तंज कसते हुए कहा कि बीते महज 10 दिनों के भीतर देश में तीसरी बार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाए गए हैं। उन्होंने सरकार…

Read More

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोजगार सृजन अभियान को आगे बढ़ाते हुए शनिवार को देश भर में 19वें रोजगार मेले का आयोजन किया गया। पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देश के विभिन्न सरकारी विभागों में 51 हजार से अधिक नव-नियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। इसी कड़ी में, लखनऊ के गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता तथा उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री बी.एल. वर्मा ने इस वृहद रोजगार मेले का शुभारंभ किया। इस खास मौके पर केंद्रीय मंत्री ने लखनऊ के 330 अभ्यर्थियों को सरकारी सेवा का नियुक्ति पत्र…

Read More

नई दिल्ली। अमेरिका की राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उनके इस्तीफे को स्वीकार करते हुए सहायक उपनिदेशक आरोन लुकास को कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया है। तुलसी गबार्ड आगामी 30 जून को आधिकारिक रूप से पदमुक्त होंगी। राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने दूसरे कार्यकाल में तुलसी गबार्ड को अमेरिका की 18 खुफिया एजेंसियों की निगरानी करने वाली राष्ट्रीय खुफिया संस्था का प्रमुख बनाया था। उनके इस्तीफे के बाद ट्रंप ने सोशल मीडिया पर उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि प्रशासन को उनकी कमी खलेगी। अपने इस्तीफे में तुलसी…

Read More

काठमांडू। नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह की संसद से लगातार अनुपस्थिति अब राजनीतिक विवाद का मुद्दा बन गई है। विपक्षी दलों के साथ-साथ राजनीतिक विश्लेषक भी प्रधानमंत्री की गैरमौजूदगी पर सवाल उठा रहे हैं। अब 29 मई को पेश होने वाले वार्षिक बजट सत्र में उनकी उपस्थिति को लेकर भी संशय बना हुआ है। जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री शाह बजट अधिवेशन शुरू होने के बाद से अब तक संसद की कार्यवाही में शामिल नहीं हुए हैं। विपक्ष का आरोप है कि उन्होंने न तो सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों पर हुई चर्चा में भाग लिया और न ही सांसदों के…

Read More

काठमांडू। नेपाली सेना के मुख्यालय में शनिवार को सेवानिवृत्त (अवकाशप्राप्त) सैन्य जनरलों के साथ एक विशेष संवाद व अंतर्क्रिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस उच्च स्तरीय बैठक में नेपाली सेना की स्थापना से लेकर अब तक उसके द्वारा निभाई गई ऐतिहासिक जिम्मेदारियों, महत्वपूर्ण अभियानों और सैन्य कल्याणकारी गतिविधियों की गहन समीक्षा की गई। साथ ही, वर्तमान परिदृश्य में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े समसामयिक विषयों पर भी विस्तार से चर्चा हुई। इस अवसर पर नेपाली सेना के प्रधान सेनापति (सेना प्रमुख) जनरल अशोक राज सिग्देल ने पूर्व वरिष्ठ सैन्य नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि देश और…

Read More

काठमांडू। नेपाल के पाँचथर जिले में भारी बारिश के बाद आई बाढ़ और भूस्खलन ने भारी तबाही मचाई है। शनिवार सुबह अचानक आई आपदा से सड़क, पुल, खेत और कई घरों को नुकसान पहुंचा है। हालात को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर है। जानकारी के अनुसार, मध्यपहाड़ी लोकमार्ग पूरी तरह बाधित हो गया है। ओयाम बाजार के पास बड़े पैमाने पर भूस्खलन हुआ, जिससे यातायात प्रभावित हो गया। फलैचा और च्याङथापु क्षेत्र में कई खेत बाढ़ में बह गए हैं, जबकि च्याङथापु में दो घरों को नुकसान पहुंचने की सूचना है। पाँचथर से ताप्लेजंग को जोड़ने वाले मार्ग पर…

Read More

नई दिल्ली। आम जनता पर महंगाई की मार एक बार फिर पड़ी है। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने शनिवार को पेट्रोल, डीजल और सीएनजी (CNG) की कीमतों में भारी बढ़ोतरी कर दी है। नई दरों के तहत पेट्रोल के दाम में 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल के भाव में 91 पैसे प्रति लीटर तक का इजाफा किया गया है। इसके साथ ही दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी भी 1 रुपये प्रति किलो महंगी हो गई है। सभी नई दरें आज से ही लागू कर दी गई हैं। दिल्ली में अब क्या हैं नई कीमतें? इंडियन ऑयल (IOC)…

Read More

पटना। नीट परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं के लिए बिहार सरकार ने बड़ी राहत भरी घोषणा की है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने निर्देश दिया है कि परीक्षा के दिन बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (बीएसआरटीसी) की सभी सरकारी बसों में परीक्षार्थियों को निःशुल्क यात्रा सुविधा दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने शनिवार को सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी देते हुए कहा कि नीट परीक्षा में शामिल होने वाले सभी छात्र-छात्राओं को सरकारी बसों में मुफ्त आवागमन की सुविधा मिलेगी। परीक्षार्थियों को बस में सफर करने के दौरान केवल अपना एडमिट कार्ड दिखाना होगा, जिसके बाद उनसे किसी प्रकार का किराया…

Read More

किशनगंज। शहर के उत्तर पाली पुलिस लाइन के समीप स्थित एक घर में चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए लाखों रुपये मूल्य के जेवरात और नगदी की चोरी कर ली। घटना उस समय हुई जब घर का पूरा परिवार दिल्ली गया हुआ था। मामले को लेकर पीड़ित अजीत कुमार मंडल ने सदर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार अजीत कुमार मंडल 16 मई को अपने परिवार के साथ दिल्ली गए थे। कई दिनों बाद जब परिवार वापस घर लौटा, तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद…

Read More

हजारीबाग। हजारीबाग जिले के लोहसिंघना थाना क्षेत्र में पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात राहुल दुबे गैंग के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से हथियार, जिंदा कारतूस और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस उपाधीक्षक अमित आनंद ने शनिवार को प्रेसवार्ता में बताया कि शुक्रवार शाम सूचना मिली थी कि राहुल दुबे गैंग के सदस्य किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की तैयारी में हैं। सूचना के आधार पर बड़कागांव अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित आनंद के नेतृत्व में विशेष एसआईटी टीम गठित की गई। टीम ने त्वरित कार्रवाई…

Read More