पटना: जमुई की नाबालिग पीड़िता और उसके परिवार की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा किए जाने के मामले में बिहार पुलिस ने कार्रवाई की है। पटना के सचिवालय थाने में मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) में तैनात एक स्टेनोग्राफर के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। आरोप है कि कर्मचारी ने मुख्यमंत्री के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से पीड़िता और उसके परिवार की तस्वीर पोस्ट की थी। पोस्ट कुछ ही देर बाद हटा दी गई थी। पीड़िता की पहचान उजागर होने की शिकायत के बाद कार्रवाई पुलिस को दी गई शिकायत में कहा गया कि सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा होने से…
Author: shivam kumar
-लंबे संगठनात्मक अनुभव के साथ बूथ से लेकर आदिवासी बेल्ट तक संगठन को मजबूत करना बड़ी परीक्षा भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए पवन साय को प्रदेश महामंत्री (संगठन) की जिम्मेदारी सौंपी है। इससे पहले वे छत्तीसगढ़ भाजपा के संगठन महामंत्री की भूमिका में थे। झारखंड में उनके सामने संगठन को नयी ऊर्जा देने, चुनावी हार के बाद कार्यकतार्ओं का मनोबल मजबूत करने और आदिवासी बहुल इलाकों में पार्टी की राजनीतिक पकड़ को फिर से विस्तार देने जैसी कई जिम्मेदारियां होंगी। राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा ने इसी फेरबदल के तहत झारखंड के संगठन महामंत्री रहे…
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने पूर्वोत्तर के तीन राज्यों मणिपुर, नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश के कई इलाकों में सशस्त्र बल (विशेष अधिकार) अधिनियम यानी AFSPA की अवधि छह महीने के लिए बढ़ा दी है। गृह मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचनाओं के मुताबिक, नया आदेश 1 अक्टूबर 2026 से प्रभावी होगा और छह महीने तक लागू रहेगा। सरकार चाहे तो इसे इससे पहले भी वापस ले सकती है। मणिपुर के अधिकांश हिस्सों में जारी रहेगा AFSPA मणिपुर में पूरे राज्य को ‘अशांत क्षेत्र’ घोषित रखने का फैसला किया गया है, हालांकि पांच जिलों के 13 पुलिस थाना क्षेत्रों को इससे…
दरभंगा। बिहार के दरभंगा जिले में परीक्षा देकर घर लौट रही एक नाबालिग छात्रा के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि रास्ते में दो युवकों ने छात्रा को बाइक पर लिफ्ट देने के बहाने अपने साथ बैठाया और इसके बाद उसके साथ आपत्तिजनक हरकत की। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि छात्रा परीक्षा देकर वापस लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में बाइक सवार दो युवकों ने उसे लिफ्ट देने की बात कहकर अपने साथ बैठा लिया। आरोप है कि कुछ दूर जाने के बाद…
रांची: राजधानी रांची में लगातार हो रही बारिश और मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। 26 सितंबर 2026, शनिवार को रांची जिले के सभी स्कूल बंद रहेंगे। यह आदेश सरकारी, गैर-सरकारी सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों पर लागू होगा। जिला प्रशासन के आदेश के मुताबिक केजी से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूल बंद रहेंगे। प्रशासन ने यह फैसला विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया है। भारी बारिश के अलर्ट के बाद लिया गया फैसला मौसम विज्ञान केंद्र, रांची की ओर से रांची जिले में भारी बारिश…
देहरादून: उत्तराखंड में सड़क दुर्घटनाओं का सिलसिला लगातार चिंता का विषय बना हुआ है। वर्ष 2026 के शुरुआती सात महीनों में ही राज्य में 775 लोगों की सड़क हादसों में मौत हो चुकी है। यह आंकड़ा बताता है कि राज्य में औसतन हर दिन करीब तीन लोगों की जान सड़क दुर्घटनाओं में जा रही है। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2025 में उत्तराखंड में सड़क दुर्घटनाओं में 1,285 लोगों की मौत हुई थी। वहीं, 2026 में जुलाई तक 775 मौतें दर्ज हो चुकी थीं। यानी इस अवधि में हर महीने औसतन 110 से ज्यादा लोगों की जान सड़क हादसों में…
नई दिल्ली। एसआईआर (SIR) विवाद के बीच मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और गिरफ्तारी की मांग को लेकर कांग्रेस ने गुरुवार (25 सितंबर 2026) को देशभर में विरोध मार्च निकाला। कांग्रेस नेताओं ने चुनाव आयोग के कार्यालयों तक प्रदर्शन किया और ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई की मांग दोहराई। पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त के लिए गए सभी फैसलों और वोटर लिस्ट में हुए बदलावों की स्वतंत्र जांच की भी मांग की है। वेणुगोपाल बोले- ज्ञानेश कुमार पर देशद्रोह के आरोप कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बुधवार को हुए बड़े खुलासों का हवाला देते हुए आरोप लगाया…
रांची: झारखंड में मौसम का मिजाज फिलहाल बदला हुआ है। राज्य के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, 25 सितंबर को भी कई इलाकों में बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना है। रांची के लिए भी आज बादल छाए रहने के साथ बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को झारखंड के कुछ जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं…
रांची: बिहार एसटीएफ और रांची पुलिस की संयुक्त टीम ने राजधानी रांची के बरियातू थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए दो वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में पहचान छिपाकर किराए के मकान में रह रहे थे। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर दोनों को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विशाल कुमार सिंह और छोटू प्रिंस उर्फ प्रिंस के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, विशाल कुमार सिंह पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था और उसके खिलाफ पटना में डकैती समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं। वहीं, छोटू प्रिंस के…
जमशेदपुर: ताटानगर में गुरुवार को अपराधियों ने बेखौफ होकर एक बड़ी बैंक लूट की वारदात को अंजाम दिया है। शहर के गोलमुरी इलाके में स्थित केनरा बैंक की ब्रांच में सुबह बैंक खुलते ही करीब पांच हथियारों से लैस बदमाश घुस आए और वहां मौजूद कर्मचारियों व ग्राहकों को बंदूक की नोक पर बंधक बना लिया। बंधक बनाने के बाद अपराधियों ने तिजोरियों में रखी नकदी और जेवरात पर हाथ साफ किया और फिर आराम से पैदल ही घटनास्थल से फरार हो गए। घटना के समय बैंक में ग्राहकों की मौजूदगी के बावजूद अपराधियों ने पूरी वारदात को अंजाम दिया,…
रांची: खनिजों पर सेस लगाने के राज्यों के अधिकार को लेकर केंद्र और झारखंड सरकार के बीच विवाद अब विधानसभा तक पहुंचने की तैयारी में है। झारखंड सरकार 5 और 6 अक्टूबर को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की तैयारी कर रही है। इस संबंध में प्रस्ताव 25 सितंबर को होने वाली कैबिनेट बैठक में रखा जा सकता है। विधानसभा में प्रस्ताव पारित कर केंद्र को भेजने की तैयारी सरकार विशेष सत्र के दौरान खनिजों पर सेस लगाने के अधिकार से जुड़े मुद्दे पर चर्चा कर सकती है। इसके बाद केंद्र सरकार के फैसले के खिलाफ विधानसभा से प्रस्ताव पारित…
