रांची: झारखंड में रूबेला संक्रमण के मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। सिमडेगा जिले के ठेठईटांगर प्रखंड में 24 घंटे के भीतर दो बच्चों में रूबेला संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके बाद प्रभावित गांवों में निगरानी बढ़ाने के साथ ही बच्चों के टीकाकरण का अभियान तेज कर दिया गया है। सिमडेगा में मिले रूबेला के दो मरीज जानकारी के अनुसार, ठेठईटांगर प्रखंड के मुंडाटोली में 10 वर्षीय बच्ची में रूबेला संक्रमण की पुष्टि हुई थी। इसके बाद इसी प्रखंड के ताराबोगा नदीपार गांव में भी एक बच्चे में संक्रमण पाया गया। स्वास्थ्य विभाग ने…
Author: shivam kumar
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने संवैधानिक मामलों की सुनवाई और बड़ी पीठों को भेजे गए मामलों के निपटारे में होने वाली देरी को लेकर चिंता जताई है। जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा की पीठ ने भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) से शुद्ध संवैधानिक सवालों की सुनवाई के लिए स्थायी पांच जजों की संविधान पीठ गठित करने की आवश्यकता पर विचार करने का अनुरोध किया है। पीठ ने कहा कि बड़ी पीठों को भेजे गए मामलों के निपटारे में कई बार वर्षों लग जाते हैं। अदालत ने इसे गंभीर चिंता का विषय बताते हुए कहा कि संस्थागत स्तर…
उडुपी (कर्नाटक): संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के शारजाह से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कर्नाटक के उडुपी जिले के रहने वाले एक व्यक्ति की शारजाह में बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्यारों ने शव को नौ टुकड़ों में काटकर दो अलग-अलग बैगों में छुपा दिया था। इस सनसनीखेज खुलासे के बाद पीड़ित परिवार सदमे में है और सरकार से शव को जल्द से जल्द भारत वापस लाने की गुहार लगा रहा है। शारजाह एयरपोर्ट पर करते थे काम मृतक की पहचान उडुपी जिले के कुंदापुर के रहने वाले अल्विन प्रकाश कुंदर के रूप में हुई…
रांची: राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश का असर जिले के प्रमुख जलप्रपातों पर दिखाई दे रहा है। जोन्हा फॉल, हुंडरू फॉल, दशम फॉल, सीता फॉल और रिमिक्स फॉल समेत कई जलप्रपातों में पानी का बहाव तेज हो गया है और जलस्तर बढ़ गया है। स्थिति को देखते हुए रांची जिला प्रशासन ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए सुरक्षा चेतावनी जारी की है। अचानक बढ़ सकता है जलस्तर प्रशासन के अनुसार, लगातार बारिश के कारण जलप्रपातों में पानी की धार काफी तेज हो गई है। ऊपरी इलाकों में बारिश होने पर जलप्रपातों का…
धनबाद: वासेपुर के भूली आरा मोड़ के पास हुई ताबड़तोड़ फायरिंग के आरोपियों की तलाश में जुटी धनबाद पुलिस की अपराधियों से मुठभेड़ हो गई। तेतुलमारी थाना क्षेत्र के ईस्ट बसुरिया स्थित एक परित्यक्त मकान में बुधवार शाम हुई मुठभेड़ में दो अपराधी घायल हो गए, जबकि पुलिस ने मौके से दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच के अनुसार, घायल दोनों आरोपी वही बताए जा रहे हैं, जो भूली आरा मोड़ पर बाइक से पहुंचकर फायरिंग करने के बाद फरार हो गए थे। पुलिस ने घायल आरोपियों की पहचान चंदन ठाकुर और प्रिंस कुमार के रूप में…
रांची/जमशेदपुर। झारखंड की ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह के परिवार पर गुरुवार को दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मंत्री की बेटी तृषा सिंह की जमशेदपुर में हुए भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे में कुल चार लोगों की मौत हुई है। दुर्घटना जमशेदपुर के मरीन ड्राइव क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई, जहां एक स्विफ्ट डिजायर कार की ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भयावह था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना में वाहन का अगला और मध्य हिस्सा पूरी तरह छतिग्रस्त हो गया। देर रात हुआ दर्दनाक हादसा प्रारंभिक…
रांची: झारखंड सरकार के गृह विभाग का अंडर सेक्रेटरी बनकर पुलिस अधिकारियों पर कथित तौर पर धौंस जमाने वाले एक व्यक्ति को पिठोरिया थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान अरुण कुमार अग्रवाल (52) के रूप में हुई है। वह खुद को अजय कुमार, अंडर सेक्रेटरी होम बताकर अधिकारियों से संपर्क करता था। उसके पास से फर्जी पहचान पत्र, सरकारी कार पास और विभिन्न विभागों से जुड़े दस्तावेज बरामद किए गए हैं। एक साल से खुद को बता रहा था अंडर सेक्रेटरी पुलिस के मुताबिक, आरोपी करीब एक साल से पिठोरिया थाना प्रभारी को…
रांची: भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रभारी और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। उत्तर प्रदेश में पार्टी ने राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े को प्रदेश प्रभारी बनाया है। उनके सहयोग के लिए चार सह-प्रभारी नियुक्त किए गए हैं, जिनमें झारखंड से राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा और पूर्व विधायक अनंत ओझा भी शामिल हैं। विनोद तावड़े के साथ जगदीश पटेल, मेधा कुलकर्णी, डॉ. प्रदीप वर्मा और अनंत ओझा उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक जिम्मेदारी संभालेंगे। ये नियुक्तियां 2027 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले…
रांची: हाल ही में गिरफ्तार किए गए CPI (माओवादी) सेंट्रल कमेटी के सदस्य और 2.20 करोड़ रुपये के इनामी नक्सली नेता असीम मंडल उर्फ आकाश से अब झारखंड पुलिस भी पूछताछ करने की तैयारी में है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ के बाद पूर्वी सिंहभूम समेत झारखंड में दर्ज पुराने नक्सली मामलों से जुड़ी अहम जानकारियां सामने आ सकती हैं। फिलहाल पश्चिम बंगाल पुलिस असीम मंडल को 10 दिनों की रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं, पूर्वी सिंहभूम पुलिस उसे रिमांड पर लेने की कानूनी प्रक्रिया में जुटी है। असीम मंडल के खिलाफ करीब 100 गंभीर मामले…
रांची: राजधानी रांची के अरगोड़ा इलाके में साइबर अपराध का मामला सामने आया है। साइबर अपराधियों ने एक महिला का मोबाइल कथित तौर पर हैक कर उसके बैंक खाते से 4.92 लाख रुपये निकाल लिए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़िता ने साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़िता की पहचान अरगोड़ा निवासी प्रभा सिन्हा के रूप में हुई है। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, 2 सितंबर को उनका मोबाइल अचानक हैक हो गया था। इसके बाद जब उन्होंने अपने बैंक खाते की जांच की, तो पता चला कि खाते से कुल 4.92 लाख रुपये…
रांची। झारखंड उच्च न्यायालय में बुधवार को न्यायिक व्यवस्था को और सुदृढ़ करते हुए तीन प्रधान जिला और सत्र न्यायाधीशों (पीडीजे) ने उच्च न्यायालय के जज के रूप में शपथ ली। उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एमएस सोनक ने मनोज प्रसाद, अखिल कुमार और राम शर्मा को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इन तीनों नए न्यायाधीशों के कार्यभार संभालने के साथ ही उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की कुल संख्या बढ़कर 16 हो गई है। शपथ ग्रहण समारोह उच्च न्यायालय के ग्राउंड फ्लोर पर आयोजित किया गया, जिसमें अदालत के अन्य सभी न्यायाधीश और गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। समारोह की…
