नई दिल्ली: भारत में तेजी से बढ़ते डिजिटल इकोसिस्टम के बीच मोबाइल डिवाइस और दूरसंचार नेटवर्क की सुरक्षा महत्वपूर्ण होती जा रही है। जुलाई 2026 में देश में सक्रिय वायरलेस मोबाइल सब्सक्राइबरों की संख्या 1,204.01 मिलियन तक पहुंच गई। मोबाइल नेटवर्क अब केवल कॉल और इंटरनेट तक सीमित नहीं हैं, बल्कि डिजिटल पेमेंट, ऑनलाइन सेवाओं और नागरिक-केंद्रित गवर्नेंस का भी अहम आधार बन चुके हैं। ऐसे में मोबाइल डिवाइस की पहचान और उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करना जरूरी है। इसी संदर्भ में IMEI (International Mobile Equipment Identity) नंबर से छेड़छाड़ एक गंभीर चिंता के रूप में सामने आती है। IMEI से…
Author: shivam kumar
जमुई: बिहार के जमुई में नाबालिग छात्रा से जुड़ी शर्मनाक घटना के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। इसी बीच मोकामा से जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने मामले को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी के घायल होने के बाद अनंत सिंह ने अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की पैरवी की है। ‘जो दुष्कर्म करे, उसे उसी दिन मार देना चाहिए’ मीडिया से बातचीत में अनंत सिंह ने जमुई की घटना पर नाराजगी जताते हुए कहा कि दुष्कर्म जैसे अपराध करने वालों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि “जो दुष्कर्म करे, उसे उसी…
कोडरमा: झारखंड के कोडरमा सदर थाना क्षेत्र में तीन नाबालिगों को कथित तौर पर बंधक बनाकर मारपीट करने और घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने करीब 100 से 150 अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में POCSO एक्ट, आईटी एक्ट समेत अन्य संबंधित धाराएं लगाई गई हैं। नाबालिगों को खंभे से बांधने का आरोप जानकारी के अनुसार, सोमवार को ग्रामीणों ने एक नाबालिग लड़की के घर से दो नाबालिग लड़कों को पकड़ा। इसके बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग…
रांची: बंगाल की खाड़ी में बने डिप्रेशन का असर झारखंड के मौसम पर दिखाई देने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में 26 सितंबर तक कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं, 24 सितंबर को दक्षिणी झारखंड के कुछ जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान गरज, वज्रपात और तेज हवाओं को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है। बुधवार को रांची, खूंटी, गुमला, लोहरदगा, रामगढ़, बोकारो और धनबाद समेत दक्षिणी और मध्य झारखंड के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है। कई स्थानों पर गरज और वज्रपात…
नई दिल्ली: भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने मोबाइल उपभोक्ताओं के लिए एक अहम फैसला लिया है। ट्राई ने ‘दूरसंचार उपभोक्ता संरक्षण (13वां संशोधन) नियमन, 2026’ को अंतिम रूप दे दिया है। नए नियम के तहत सभी प्रमुख दूरसंचार कंपनियों को 30 दिन या उससे कम वैधता वाले विशेष टैरिफ वाउचर उपलब्ध कराने होंगे। इन रिचार्ज प्लान में मुख्य रूप से वॉइस कॉलिंग और SMS की सुविधा होगी। यानी ऐसे उपभोक्ता जिन्हें इंटरनेट डेटा की जरूरत नहीं है, उन्हें केवल डेटा वाले महंगे पैक लेने के लिए मजबूर नहीं होना पड़ेगा। जियो, एयरटेल, वीआई और BSNL पर लागू होगा नियम…
रांची: सदर थाना क्षेत्र के कोकर स्थित डिस्टिलरी पुल के पास मंगलवार को एक खड़ी बाइक में अचानक आग लग गई। बाइक से धुआं उठता देखकर आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास किया और कुछ देर में आग पर काबू पा लिया। हालांकि, तब तक बाइक पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। युवक बाल-बाल बचा स्थानीय लोगों के अनुसार, बाइक डिस्टिलरी पुल के पास खड़ी थी। इसी दौरान अचानक उसमें आग लग गई। जिस युवक की बाइक बताई जा रही है, वह घटना के समय बाइक से कुछ…
रांची: देशभर की पुलिसिंग कार्यप्रणाली को लेकर जारी हालिया रैंकिंग में झारखंड का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। इस राष्ट्रीय मूल्यांकन में झारखंड 32वें पायदान पर फिसल गया है, जहाँ राज्य को कुल 56.08 अंक मिले हैं। यह आंकड़े स्पष्ट करते हैं कि आधुनिक पुलिसिंग, तकनीक के इस्तेमाल और प्रशासनिक सुधारों के मोर्चे पर झारखंड पुलिस को अभी लंबा सफर तय करना बाकी है। हालांकि, इस कमजोर प्रदर्शन के बीच सिमडेगा जिले ने बेहतरीन अंक हासिल कर राज्य पुलिस की साख बचाई है, जबकि पलामू जिले का लचर प्रदर्शन चिंता का बड़ा कारण बन गया है। रैंकिंग के विश्लेषण से…
छतरपुर: झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने अपने विधानसभा क्षेत्र छतरपुर में सोमवार देर रात सड़क पर उतरकर खनिज परिवहन से जुड़े वाहनों की जांच की। रात करीब 11:15 बजे वह टीम और जीएसटी अधिकारियों के साथ सड़मा स्थित महेंद्र एग्रो पेट्रोल पंप के पास NH-139 पर पहुंचे। इसके बाद सड़क से गुजर रहे वाहनों की अचानक जांच शुरू की गई। जांच के दौरान कई ट्रकों को रोककर उनके दस्तावेजों की पड़ताल की गई। मंत्री के साथ मौजूद जीएसटी अधिकारियों ने भी वाहनों के कागजात की जांच की। बताया गया कि कार्रवाई की सूचना आगे आने वाले ट्रकों तक…
नई दिल्ली: झारखंड समेत देश के विभिन्न राज्यों में पुलिस महानिदेशक (DGP) की नियुक्ति से जुड़े मामलों पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जारी है। मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में ओडिशा के DGP नियुक्ति मामले पर सुनवाई हुई, जिसमें वरिष्ठ IPS अधिकारी सुशांत कुमार नाथ का नाम चयन प्रक्रिया से हटाए जाने और उनकी Integrity Certificate से जुड़े मुद्दे पर पक्ष रखा गया। उपलब्ध रिपोर्टों के अनुसार, इस मामले में UPSC को भेजी गई पात्र अधिकारियों की सूची और बाद में उसमें हुए बदलाव को लेकर भी सवाल उठे हैं। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहना की…
रांची। झारखंड के प्रसिद्ध लोक पर्व कर्मा पूजा को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए रांची पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में पुलिस की विशेष तैनाती की गई है। शहर के संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त जवानों को तैनात किया गया है। प्रत्येक थाने में 10 से 15 अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके। कर्मा पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए रांची पुलिस कंट्रोल रूम को हाई अलर्ट पर रखा गया है।…
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने अपना नया डिजिटल स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ‘Trump TV: The Essentials Station’ लॉन्च कर दिया है। व्हाइट हाउस के मुताबिक यह प्लेटफॉर्म 24 घंटे और सातों दिन स्ट्रीम होगा। इसमें ट्रंप के प्रमुख भाषण, प्रशासन की घोषणाएं, सार्वजनिक कार्यक्रमों के वीडियो और पिछले महत्वपूर्ण पलों की फुटेज दिखाई जाएगी। व्हाइट हाउस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए बताया कि Trump TV पर सामग्री को लगातार अपडेट किया जाएगा। प्लेटफॉर्म का उद्देश्य ट्रंप प्रशासन के प्रमुख वीडियो, अहम टिप्पणियों और महत्वपूर्ण घटनाओं को एक ही जगह उपलब्ध कराना है। कैसे काम करेगा Trump…
