Author: shivam kumar

समस्तीपुर: बिहार के समस्तीपुर जिले में एक लड़की के साथ सरेराह कथित छेड़खानी और अभद्रता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। मामला कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के जगतसिंहपुर गांव स्थित बांध बाईपास रोड का है। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि लड़की एक युवक के साथ बांध बाईपास रोड से गुजर रही थी। रास्ते में दोनों फोटो लेने के लिए रुके थे। इसी दौरान कुछ स्थानीय युवक वहां पहुंचे और लड़की को घेर लिया। आरोप है कि युवकों ने उसके साथ…

Read More

पटना: बिहार की राजधानी पटना में बुधवार देर शाम जन सुराज पार्टी के नेता और पूर्व वार्ड पार्षद अनिल कुमार यादव पर बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। वारदात बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के चकारम स्थित मां सुखिया महल अपार्टमेंट के बेसमेंट में हुई। हमले में अनिल यादव को 4 से 5 गोलियां लगी हैं। उन्हें पहले बोरिंग रोड स्थित उदयन अस्पताल ले जाया गया और बाद में मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर है। बेसमेंट में बैठे थे अनिल यादव, तभी पहुंचे हमलावर पुलिस के मुताबिक, घटना बुधवार शाम करीब…

Read More

ग्रेटर नोएडा: यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात दिल्ली से महोबा जा रही एक स्लीपर बस में भीषण आग लगने से 9 यात्रियों की मौत हो गई। हादसा जेवर थाना क्षेत्र में दयानतपुर गांव के पास हुआ। बस में करीब 35 से 40 यात्री सवार बताए जा रहे हैं। आग लगने के बाद कई यात्रियों ने खिड़कियों से कूदकर अपनी जान बचाई। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद बस के रिकॉर्ड की जांच में कई चौंकाने वाली जानकारियां सामने आई हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, हादसे का शिकार हुई बस पर 19 चालान लंबित थे,…

Read More

रांची: झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान को लेकर सुरक्षा बलों ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। जंगल और दुर्गम इलाकों में सक्रिय भारी हथियारों से लैस नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों ने व्यापक अभियान चलाया है। अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने नक्सल गतिविधियों से जुड़े इलाकों में सघन तलाशी और निगरानी बढ़ाई है। जंगलों में सुरक्षा बलों का ऑपरेशन नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा बलों की संयुक्त टीमें लगातार अभियान चला रही हैं। घने जंगल और दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों के बीच जवानों को ऑपरेशन में कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। इसके बावजूद सुरक्षा बलों…

Read More

रांची: झारखंड में रूबेला संक्रमण के मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। सिमडेगा जिले के ठेठईटांगर प्रखंड में 24 घंटे के भीतर दो बच्चों में रूबेला संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके बाद प्रभावित गांवों में निगरानी बढ़ाने के साथ ही बच्चों के टीकाकरण का अभियान तेज कर दिया गया है। सिमडेगा में मिले रूबेला के दो मरीज जानकारी के अनुसार, ठेठईटांगर प्रखंड के मुंडाटोली में 10 वर्षीय बच्ची में रूबेला संक्रमण की पुष्टि हुई थी। इसके बाद इसी प्रखंड के ताराबोगा नदीपार गांव में भी एक बच्चे में संक्रमण पाया गया। स्वास्थ्य विभाग ने…

Read More

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने संवैधानिक मामलों की सुनवाई और बड़ी पीठों को भेजे गए मामलों के निपटारे में होने वाली देरी को लेकर चिंता जताई है। जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा की पीठ ने भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) से शुद्ध संवैधानिक सवालों की सुनवाई के लिए स्थायी पांच जजों की संविधान पीठ गठित करने की आवश्यकता पर विचार करने का अनुरोध किया है। पीठ ने कहा कि बड़ी पीठों को भेजे गए मामलों के निपटारे में कई बार वर्षों लग जाते हैं। अदालत ने इसे गंभीर चिंता का विषय बताते हुए कहा कि संस्थागत स्तर…

Read More

उडुपी (कर्नाटक): संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के शारजाह से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कर्नाटक के उडुपी जिले के रहने वाले एक व्यक्ति की शारजाह में बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्यारों ने शव को नौ टुकड़ों में काटकर दो अलग-अलग बैगों में छुपा दिया था। इस सनसनीखेज खुलासे के बाद पीड़ित परिवार सदमे में है और सरकार से शव को जल्द से जल्द भारत वापस लाने की गुहार लगा रहा है। शारजाह एयरपोर्ट पर करते थे काम मृतक की पहचान उडुपी जिले के कुंदापुर के रहने वाले अल्विन प्रकाश कुंदर के रूप में हुई…

Read More

रांची: राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश का असर जिले के प्रमुख जलप्रपातों पर दिखाई दे रहा है। जोन्हा फॉल, हुंडरू फॉल, दशम फॉल, सीता फॉल और रिमिक्स फॉल समेत कई जलप्रपातों में पानी का बहाव तेज हो गया है और जलस्तर बढ़ गया है। स्थिति को देखते हुए रांची जिला प्रशासन ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए सुरक्षा चेतावनी जारी की है। अचानक बढ़ सकता है जलस्तर प्रशासन के अनुसार, लगातार बारिश के कारण जलप्रपातों में पानी की धार काफी तेज हो गई है। ऊपरी इलाकों में बारिश होने पर जलप्रपातों का…

Read More

धनबाद: वासेपुर के भूली आरा मोड़ के पास हुई ताबड़तोड़ फायरिंग के आरोपियों की तलाश में जुटी धनबाद पुलिस की अपराधियों से मुठभेड़ हो गई। तेतुलमारी थाना क्षेत्र के ईस्ट बसुरिया स्थित एक परित्यक्त मकान में बुधवार शाम हुई मुठभेड़ में दो अपराधी घायल हो गए, जबकि पुलिस ने मौके से दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच के अनुसार, घायल दोनों आरोपी वही बताए जा रहे हैं, जो भूली आरा मोड़ पर बाइक से पहुंचकर फायरिंग करने के बाद फरार हो गए थे। पुलिस ने घायल आरोपियों की पहचान चंदन ठाकुर और प्रिंस कुमार के रूप में…

Read More

रांची/जमशेदपुर। झारखंड की ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह के परिवार पर गुरुवार को दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मंत्री की बेटी तृषा सिंह की जमशेदपुर में हुए भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे में कुल चार लोगों की मौत हुई है। दुर्घटना जमशेदपुर के मरीन ड्राइव क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई, जहां एक स्विफ्ट डिजायर कार की ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भयावह था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना में वाहन का अगला और मध्य हिस्सा पूरी तरह छतिग्रस्त हो गया। देर रात हुआ दर्दनाक हादसा प्रारंभिक…

Read More

रांची: झारखंड सरकार के गृह विभाग का अंडर सेक्रेटरी बनकर पुलिस अधिकारियों पर कथित तौर पर धौंस जमाने वाले एक व्यक्ति को पिठोरिया थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान अरुण कुमार अग्रवाल (52) के रूप में हुई है। वह खुद को अजय कुमार, अंडर सेक्रेटरी होम बताकर अधिकारियों से संपर्क करता था। उसके पास से फर्जी पहचान पत्र, सरकारी कार पास और विभिन्न विभागों से जुड़े दस्तावेज बरामद किए गए हैं। एक साल से खुद को बता रहा था अंडर सेक्रेटरी पुलिस के मुताबिक, आरोपी करीब एक साल से पिठोरिया थाना प्रभारी को…

Read More