रांची: झारखंड की महिलाओं के लिए दिवाली से पहले खुशखबरी मिल सकती है। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत राज्य की करीब 51 लाख पात्र महिलाओं के बैंक खातों में अक्टूबर महीने की किस्त के रूप में 2,500-2,500 रुपये भेजे जाने की उम्मीद है। इसके लिए जिलावार स्तर पर भुगतान की तैयारियां की जा रही हैं। हालांकि, राशि ट्रांसफर की आधिकारिक तारीख अभी घोषित नहीं हुई है। दिवाली से पहले खाते में आ सकते हैं 2500 रुपये इस साल 8 नवंबर को दिवाली का त्योहार मनाया जाएगा। ऐसे में लाभुक महिलाओं को उम्मीद है कि त्योहार से पहले अक्टूबर महीने…
Author: shivam kumar
रांची: झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET)-2026 को शांतिपूर्ण, पारदर्शी और कदाचार मुक्त तरीके से संपन्न कराने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के अभ्यर्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों और आम नागरिकों से सहयोग की अपील की है। एक नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली इस परीक्षा को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि परीक्षा की पवित्रता और निष्पक्षता बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। परीक्षा में पारदर्शिता बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने संदेश में कहा कि राज्य सरकार शिक्षा व्यवस्था में गुणात्मक सुधार और मानव संसाधन के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए जरूरी है…
रांची/देवघर: भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस सूर्यकांत 2 नवंबर 2026 को झारखंड के दौरे पर आएंगे। इस दौरान उनका देवघर और रांची में कार्यक्रम प्रस्तावित है। देवघर में वह बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे और राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) के विधिक सेवा-सह-सशक्तीकरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहीं, रांची स्थित झारखंड हाईकोर्ट में नए डेटा सेंटर का उद्घाटन करेंगे। देवघर में बाबा बैद्यनाथ मंदिर में करेंगे पूजा-अर्चना निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत 2 नवंबर को शाम करीब 4 बजे देवघर पहुंचेंगे। यहां वह विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद व्यवहार…
धनबाद: झारखंड के धनबाद स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी-आईएसएम) में शनिवार सुबह एक फाइनल ईयर के छात्र की मौत से संस्थान परिसर में हड़कंप मच गया। मृत छात्र की पहचान प्रतीक राजकुमार के रूप में हुई है। वह पेट्रोलियम इंजीनियरिंग विभाग में अंतिम वर्ष का छात्र था और महाराष्ट्र के अहमदपुर का रहने वाला बताया जा रहा है। हॉस्टल के बाहर मिला छात्र का शव मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह एक्वामरीन हॉस्टल के बाहर छात्र का शव मिला। यह हॉस्टल 15 मंजिला है। घटना के बाद आनन-फानन में छात्र को एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने…
चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले में बदरीनाथ धाम से देहरादून लौट रहा एक हेलीकॉप्टर शुक्रवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जोशीमठ क्षेत्र के चाई गांव के पास हुए इस दर्दनाक हादसे में हेलीकॉप्टर सवार सभी छह लोगों की मौत हो गई। मृतकों में कर्नाटक के पांच श्रद्धालु और दिल्ली निवासी पायलट शामिल हैं। हेलीकॉप्टर निजी विमानन कंपनी ट्रांस भारत एविएशन का था। यह बदरीनाथ से देहरादून के सहस्रधारा हेलीपैड के लिए रवाना हुआ था। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूसीएडीए) के अनुसार, हेलीकॉप्टर ने दोपहर करीब 1:14 बजे उड़ान भरी थी। जोशीमठ घाटी के ऊपर पहुंचने के दौरान उसका संपर्क टूट…
रांची। राजधानी रांची के मांडर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने दूध देने गए एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान रामू के रूप में हुई है। वह रोजाना की तरह दूध लेकर डेयरी केंद्र पहुंचे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से उनकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, रामू दूध बेचने का काम करते थे और प्रतिदिन पीको गांव स्थित डेयरी केंद्र में दूध पहुंचाते थे। गुरुवार देर रात भी वह दूध लेकर केंद्र पहुंचे थे। इसी दौरान वहां मौजूद अपराधियों ने उन्हें…
रांची। धनबाद के चर्चित वासेपुर निवासी फहीम खान की समयपूर्व रिहाई (प्रीमेच्योर रिलीज) से जुड़े मामले में झारखंड हाईकोर्ट में अवमानना याचिका पर सुनवाई हुई। इस दौरान राज्य सरकार ने अदालत के पूर्व आदेश का अनुपालन करने के लिए 8 सप्ताह का अतिरिक्त समय मांगा। सरकार की ओर से अदालत को बताया गया कि हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील की गई है। मामले की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को आदेश का अनुपालन करने के लिए समय दे दिया। अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 8 जनवरी 2028 की तारीख निर्धारित की है। साथ…
अलीपुरद्वार/धुबरी। पड़ोसी देश भूटान में गुरुवार रात ग्लेशियर झील फटने की घटना के बाद पश्चिम बंगाल और असम के सीमावर्ती इलाकों में बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है। भूटान की शिंताफू ग्लेशियर झील से अचानक बड़ी मात्रा में पानी निकलने के कारण संकोश नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने की आशंका जताई गई है। स्थिति को देखते हुए पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार और असम के धुबरी जिले में प्रशासन अलर्ट मोड पर है। दैनिक जागरण की रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार रात करीब 8:15 बजे भूटान के पुनाखा क्षेत्र में ग्लेशियर झील फटने के बाद पानी संकोश नदी के तक्तसिमाखांग इलाके तक पहुंच गया। पानी के तेज बहाव को देखते हुए नदी के आसपास रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के निर्देश दिए गए। अलीपुरद्वार में 15 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया बाढ़ की आशंका को देखते हुए पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार जिले में एहतियाती कदम…
ढाका। बंगाल की खाड़ी क्षेत्र में व्यापार और कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में जापान और बांग्लादेश ने बड़ा कदम उठाया है। बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान और जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची की मुलाकात के बाद दोनों देशों ने अपनी महत्वाकांक्षी बे ऑफ बंगाल इंडस्ट्रियल ग्रोथ बेल्ट (BIG-B) पहल को नए रणनीतिक सहयोग ढांचे के रूप में आगे बढ़ाने पर सहमति जताई है। इस योजना के तहत भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र को भी बांग्लादेश के माताबाड़ी गहरे समुद्र बंदरगाह से जोड़ने की संभावना पर चर्चा हो रही है। 27 अक्टूबर 2026 को टोक्यो में हुई बैठक के बाद…
नई दिल्ली। भारत की सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ती मांग के बीच इसकी संवेदनशील तकनीक की सुरक्षा को लेकर चर्चा तेज हो गई है। भारत ने इंडोनेशिया के साथ ब्रह्मोस मिसाइल प्रणाली की खरीद का समझौता किया है। वहीं, इंडोनेशिया ने पाकिस्तान, तुर्किये और कतर के साथ ‘बद्र’ नाम से रक्षा सहयोग समझौते पर भी हस्ताक्षर किए हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या इस सहयोग के कारण ब्रह्मोस से जुड़ी गोपनीय तकनीक भारत के रणनीतिक प्रतिद्वंद्वियों तक पहुंच सकती है? हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि बद्र समझौता अपने आप में कोई सैन्य…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की स्कूल शिक्षा व्यवस्था में बड़े बदलाव की तैयारी चल रही है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली सरकार की ओर से गठित पाठ्यक्रम समीक्षा समिति ने सरकारी स्कूलों की किताबों में भाषा, इतिहास और साहित्य से जुड़े कई संशोधन करने की सिफारिश की है। प्रस्ताव के मुताबिक, बांग्ला की पाठ्यपुस्तकों में अब ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’ और ‘अम्मी’ की जगह ‘मां’ शब्द का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके अलावा हिंदू राष्ट्रवादी नेता डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जीवनी को पाठ्यक्रम में शामिल करने और मुगल शासन, ब्रिटिश औपनिवेशिक इतिहास तथा मार्क्सवादी विचारधारा से…
