पेशावर: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कोहाट में शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान पुलिस लाइन परिसर की एक मस्जिद के पास बड़ा आत्मघाती हमला हुआ। हमले में कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई, जबकि 100 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों में 15 पुलिसकर्मी शामिल हैं। अधिकारियों के मुताबिक, विस्फोट के बाद हमलावरों ने पुलिस परिसर में घुसने की भी कोशिश की। पुराने पुलिस लाइंस के पास हुआ हमला यह हमला कोहाट के ओल्ड पुलिस लाइंस परिसर में हुआ, जो पेशावर से करीब 60 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में स्थित है। शुरुआती जानकारी…
Author: shivam kumar
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और ईरान पर प्रतिबंधों को बढ़ाने वाले H.R. 5334, यानी ‘लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026’ पर हस्ताक्षर कर इसे कानून बना दिया है। व्हाइट हाउस के मुताबिक, यह कानून रूस पर वैधानिक प्रतिबंधों, टैरिफ और अन्य पाबंदियों का दायरा बढ़ाता है, जबकि ईरान पर लागू मौजूदा प्रतिबंधों को भी आगे बढ़ाता है। क्या है इस कानून का मकसद? इस कानून का मुख्य फोकस रूस के नेतृत्व, ऊर्जा क्षेत्र, रक्षा उद्योग और उसके कथित ‘शैडो फ्लीट’ से जुड़े लोगों और संस्थाओं पर कार्रवाई बढ़ाना है। कानून में रूस से…
सिमडेगा/रांची: झारखंड की पूर्व मंत्री और सिमडेगा की पूर्व विधायक विमला प्रधान का शुक्रवार रात रांची के सैमफोर्ड अस्पताल में निधन हो गया। उन्होंने रात करीब 8:40 बजे अंतिम सांस ली। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके निधन की खबर सामने आते ही सिमडेगा समेत झारखंड के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। विमला प्रधान सिमडेगा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर 2009 और 2014 में लगातार दो बार विधायक चुनी गई थीं। 2009 से 2019 तक उन्होंने सिमडेगा का विधानसभा में प्रतिनिधित्व किया। इस दौरान वह झारखंड सरकार…
गोविंद बल्लभ पंत भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन और स्वतंत्र भारत के शुरुआती राजनीतिक इतिहास के प्रमुख नेताओं में गिने जाते हैं। उन्होंने अंग्रेजी शासन के खिलाफ आंदोलनों में सक्रिय भूमिका निभाई और आजादी के बाद उत्तर प्रदेश के पहले निर्वाचित मुख्यमंत्री बने। बाद में उन्होंने देश के गृह मंत्री के रूप में भी जिम्मेदारी संभाली। उनके सार्वजनिक जीवन में स्वतंत्रता आंदोलन, सामाजिक सुधार, भूमि सुधार और प्रशासनिक बदलाव के कई महत्वपूर्ण पड़ाव रहे। 10 सितंबर 1887 को हुआ था जन्म गोविंद बल्लभ पंत का जन्म 10 सितंबर 1887 को तत्कालीन अल्मोड़ा क्षेत्र के खूंट गांव में हुआ था। बचपन से ही…
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बुधवार को बेंगलुरु में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भावुक हो गईं। कार्यक्रम महान कर्नाटक संगीत गायिका एमएस सुब्बुलक्ष्मी की 110वीं जयंती के मौके पर आयोजित किया गया था। इस दौरान जब उनकी प्रसिद्ध रचना बजाई गई तो निर्मला सीतारमण उसे सुनते हुए गुनगुनाने लगीं और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। कार्यक्रम में वित्त मंत्री ने एमएस सुब्बुलक्ष्मी के संगीत, उनकी साधना और भारतीय शास्त्रीय संगीत में उनके योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि कर्नाटक संगीत में भक्ति उसकी जीवंत आत्मा है और एमएस सुब्बुलक्ष्मी ने अपनी गायकी के जरिए इस परंपरा को…
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में हुए बड़े आतंकी हमले के बाद तालिबान ने इस्लामाबाद को अफगानिस्तान की सीमा में किसी भी सैन्य कार्रवाई को लेकर चेतावनी दी है। तालिबान प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा है कि अगर पाकिस्तान अफगानिस्तान की जमीन पर सैन्य कार्रवाई करता है, तो तालिबान अपनी संप्रभुता की रक्षा करेगा। मुजाहिद ने अल-अरबिया इंग्लिश को दिए इंटरव्यू में कहा कि अगर पाकिस्तान आत्मरक्षा के अधिकार का हवाला देकर अफगानिस्तान की जमीन पर हमला करता है, तो अफगानिस्तान को भी अपनी रक्षा करने का…
नई दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस (TMC) के आधिकारिक नाम और पारंपरिक ‘फूल और घास’ चुनाव चिन्ह को फ्रीज करने के चुनाव आयोग (ECI) के अंतरिम आदेश के खिलाफ ममता बनर्जी ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। उनकी याचिका में चुनाव आयोग के उस फैसले को चुनौती दी गई है, जिसके तहत पार्टी के दोनों प्रतिद्वंद्वी गुटों को आगामी उपचुनाव के लिए अलग नाम और चुनाव चिन्ह दिए गए हैं। चुनाव आयोग ने TMC में आंतरिक विवाद के बीच 17 सितंबर को पार्टी के नाम और आरक्षित चुनाव चिन्ह को अंतिम विवाद निपटने तक फ्रीज करने का फैसला किया था। आयोग…
रांची: झारखंड पुलिस के लिए लंबे समय से चुनौती बने मोस्ट वांटेड नक्सली कमांडर असीम मंडल उर्फ आकाश उर्फ तिमिर की पश्चिम बंगाल में गिरफ्तारी के बाद उसके खिलाफ दर्ज मामलों और आपराधिक रिकॉर्ड की चर्चा तेज हो गई है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार असीम मंडल के खिलाफ झारखंड, पश्चिम बंगाल और आसपास के क्षेत्रों में हिंसक नक्सली गतिविधियों से जुड़े करीब 55 मामले दर्ज हैं। असीम मंडल को भाकपा माओवादी के केंद्रीय कमेटी सदस्य और पश्चिम बंगाल स्टेट कमेटी सचिव के तौर पर सक्रिय बताया गया है। झारखंड सरकार ने उस पर एक करोड़ रुपये, जबकि ओडिशा सरकार ने…
रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की तबीयत एक बार फिर बिगड़ने के बाद उन्हें रांची के हिल व्यू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सांस लेने में परेशानी की शिकायत के बाद गुरुवार देर शाम/सुबह उन्हें अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों की टीम उनकी लगातार निगरानी कर रही है और इलाज जारी है। हिल व्यू अस्पताल के निदेशक डॉ. नितेश प्रिया के नेतृत्व में मेडिकल टीम रूपी सोरेन का उपचार कर रही है। डॉक्टर के अनुसार, फिलहाल उनकी तबीयत स्थिर है और उपचार के बाद स्वास्थ्य में सुधार देखा गया है। सांस लेने में परेशानी के…
माले: मालदीव ने भारत से लिए गए कर्ज की आखिरी 50 मिलियन डॉलर की किस्त चुका दी है। 17 सितंबर को किए गए इस भुगतान के साथ भारत के प्रति 150 मिलियन डॉलर की बकाया राशि का निपटारा हो गया। यह रकम 2019 में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की सुविधा के जरिए मालदीव को उपलब्ध कराई गई थी। भुगतान पूरा होने के साथ ही पिछले करीब दो वर्षों से T-Bill की मियाद बढ़ाने यानी रोल-ओवर की प्रक्रिया भी समाप्त हो गई है। हालांकि, भारत का बकाया चुकाने के बाद मालदीव के सामने विदेशी मुद्रा भंडार को लेकर चुनौती बढ़…
रांची। सुरक्षा एजेंसियों के लिए लंबे समय से चुनौती बने कथित माओवादी नेता असीम मंडल उर्फ आकाश को कोलकाता पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने गिरफ्तार किया है। असीम मंडल पर झारखंड और ओडिशा सरकार की ओर से कुल 2.20 करोड़ रुपये का इनाम घोषित था। उसे गुरुवार को पूर्वी मेदिनीपुर के ललाट गांव से गिरफ्तार किए जाने की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि असीम मंडल भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) की केंद्रीय समिति का सदस्य और पश्चिम बंगाल राज्य समिति-I का सचिव रहा है। वह करीब चार दशक से पश्चिम बंगाल, झारखंड और ओडिशा के…
