Author: shivam kumar

बोकारो (चंद्रपुरा): झारखंड के बोकारो जिले स्थित चंद्रपुरा थाना क्षेत्र की एक आवासीय कॉलोनी में गुरुवार रात अज्ञात अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी कर पूरे इलाके में दहशत फैला दी। इस दुस्साहसिक वारदात में नरेश सिन्हा और उनकी पत्नी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनका बेटा रोहित सिन्हा गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया है। आईसीयू में जिंदगी और मौत से जूझ रहा बेटा घटना के तुरंत बाद गंभीर रूप से घायल रोहित सिन्हा को बोकारो जनरल अस्पताल (BGH) ले जाया गया, जहां उसे आईसीयू (ICU) में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की देखरेख…

Read More

पटना। बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर जन सुराज पार्टी समर्थित 5 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। रविवार को जन सुराज के सूत्रधार एवं बांकीपुर से विधायक प्रशांत किशोर ने पाटलिपुत्रा कॉलोनी स्थित पार्टी कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया। पार्टी ने पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से दिव्या ज्योति, दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से एसपी राय और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से रवीन्द्र यादव, सारण शिक्षक क्षेत्र से आफाक अहमद और कोसी स्नातक क्षेत्र से रजनीश रंजन को उम्मीदवार बनाया है। बाकी तिरहुत शिक्षक और स्नातक, पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवारों…

Read More

जमशेदपुर: जेएसएससी-सीजीएल भर्ती परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर सवाल उठाए हैं। रविवार को जमशेदपुर सर्किट हाउस में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने हाईकोर्ट में राज्य सरकार की ओर से दाखिल हालिया जवाबी हलफनामे का हवाला देते हुए पूरे मामले की जांच पर सवाल उठाए और सीबीआई जांच की मांग दोहराई। सरकार के पुराने और हालिया रुख पर उठाए सवाल बाबूलाल मरांडी ने कहा कि यदि सरकार अब हाईकोर्ट में पूरी परीक्षा प्रक्रिया को अनियमितताओं से प्रभावित बता रही है, तो पहले अदालत के समक्ष क्या तथ्य रखे गए…

Read More

रांची की धड़कनों में आज भी जीवित हैं उदय शंकर ओझा कुछ व्यक्तित्व ऐसे होते हैं, जिनकी पहचान केवल उनके पद, संगठन या सार्वजनिक भूमिका से नहीं होती। वे अपने समय के लोगों की स्मृतियों में बसे रहते हैं—किसी के संघर्ष के साथी बनकर, किसी की परेशानी में खड़े होकर, किसी श्रमिक की आवाज बनकर और किसी जरूरतमंद के लिए उम्मीद की किरण बनकर। रांची के चर्चित समाजसेवी तथा राजनीतिक-श्रमिक नेता उदय शंकर ओझा भी ऐसे ही व्यक्तित्व थे। उनकी पुण्यतिथि केवल उन्हें याद करने का अवसर नहीं, बल्कि उस जन सरोकार की स्मृति को पुनर्जीवित करने का दिन है,…

Read More

रांची/वाराणसी: झारखंड में सक्रिय प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन तृतीय प्रस्तुति कमेटी (TPC) के कमांडर बृजेश गंझू उर्फ गोपाल सिंह भोक्ता को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में मुठभेड़ में मार गिराया गया। पुलिस के मुताबिक, रविवार तड़के रामनगर थाना क्षेत्र में यूपी एटीएस और स्थानीय पुलिस की टीम से उसकी मुठभेड़ हुई। बृजेश पर झारखंड सरकार और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की ओर से कुल 30 लाख रुपये का इनाम घोषित था। रामनगर में घेराबंदी के दौरान हुई मुठभेड़ पुलिस के अनुसार, यूपी एटीएस को सूचना मिली थी कि बृजेश गंझू एक साथी के साथ बाइक से मुगलसराय की ओर जा रहा…

Read More

धनबाद: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि पर्यावरणीय चुनौतियों से निपटना केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसके लिए समाज के हर वर्ग की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों, वैज्ञानिकों, चिकित्सकों, उद्योग जगत और आम नागरिकों को मिलकर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में काम करना होगा। राज्यपाल रविवार को आईआईटी (आईएसएम), धनबाद में आयोजित राष्ट्रीय पर्यावरण कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जल और ऊर्जा की बचत जैसे छोटे-छोटे प्रयास भी पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। जिम्मेदार जीवनशैली अपनाकर प्राकृतिक संसाधनों पर बढ़ते दबाव को कम किया जा सकता…

Read More

रांची: राजधानी रांची के चर्चित कमल भूषण हत्याकांड के सरकारी गवाह मुनव्वर अफाक पर रविवार सुबह कथित तौर पर हमला करने की कोशिश की गई। मुनव्वर के अनुसार, कांटाटोली चौक के पास बाइक सवार तीन लोगों ने उस पर पिस्तौल तानकर गोली चलाने की कोशिश की, लेकिन हथियार मिसफायर हो गया। इसके बाद आरोपी नामकुम की ओर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही लोअर बाजार थाना प्रभारी लव कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपियों के भागने की दिशा में नाकेबंदी कर उनकी तलाश शुरू कर दी…

Read More

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में खाद्य पदार्थों में मिलावट के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। नकली लहसुन और मिलावटी काली मिर्च से लेकर संदिग्ध खाद्य तेल, दूषित सॉस, मिलावटी दूध, पनीर और खोया तक के मामले जांच के दौरान सामने आए हैं। मिठाइयों में भी मिलावट की शिकायतें और कार्रवाई के मामले सामने आए हैं। खाद्य पदार्थों में मिलावट पर रोक लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) की ओर से कई जिलों में छापेमारी और जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान संदिग्ध खाद्य सामग्री जब्त करने के साथ कई जगहों पर उसे नष्ट भी कराया…

Read More

नई दिल्ली: टेस्ला और स्पेसएक्स समेत कई कंपनियों के मालिक एलन मस्क लंबे समय से दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में शीर्ष स्थान पर बने हुए हैं। फोर्ब्स की रियल-टाइम बिलियनेयर्स लिस्ट के मुताबिक, मस्क की नेटवर्थ करीब 946.5 अरब डॉलर है। इसी साल उनके दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर बनने की संभावना को लेकर भी चर्चा रही है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति के तौर पर सबसे लंबे समय तक नंबर-1 रहने का रिकॉर्ड किसके नाम है? यह रिकॉर्ड माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स के नाम है। 1995 में पहली बार बने…

Read More

नई दिल्ली: भारत अब उस जनसंख्या समस्या का सामना नहीं कर रहा है, जिसने दशकों तक देश की परिवार नियोजन नीति को आकार दिया। प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद (ईएसी-पीएम) के नए वर्किंग पेपर ‘द घोस्ट ऑफ पॉपुलेशन पास्ट: हाउ पॉपुलेशन कंट्रोल परसिस्ट्स इन इंडिया’ में यह साफ कहा गया है। पेपर के लेखक संजीव सान्याल (ईएसी-पीएम सदस्य), आकांक्षा अरोड़ा और विराट सिंह हैं। इसमें तर्क दिया गया है कि प्रजनन दर इतनी गिर चुकी है कि जनसंख्या नियंत्रण अब सरकारी नीति का उद्देश्य नहीं होना चाहिए। राष्ट्रीय प्रजनन दर 1.9, यूपी-बिहार छोड़कर सिर्फ 1.6 रिपोर्ट के अनुसार भारत की…

Read More

भोपाल: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के न्यायाधीश रहे जस्टिस अवनींद्र कुमार सिंह ने अपनी सेवानिवृत्ति के मौके पर अपने GPF खाते से मिलने वाली करीब ₹1.1 करोड़ की राशि PM CARES Fund में दान करने का संकल्प लिया है। उन्होंने यह घोषणा 17 सितंबर को आयोजित विदाई समारोह में की थी। जस्टिस सिंह ने कहा कि यह कदम राष्ट्र-निर्माण में योगदान देने की उनकी कोशिश है। GPF की पूरी रकम PM CARES Fund में देने का ऐलान विदाई समारोह में जस्टिस अवनींद्र कुमार सिंह ने कहा कि कार्यालय के हिसाब के अनुसार उनके GPF खाते में करीब ₹1.1 करोड़ की राशि…

Read More