Author: shivam kumar

गाजा पट्टी। गाजा में रविवार को दो इजराइली सैनिकों की हत्या के बाद इजराइली सुरक्षा बलों (आईडीएफ) ने ताबड़तोड़ हमले किए। आईडीएफ के हमलों में कम से कम 45 लोग मारे गए। अमेरिका ने हमास और इजराइल के बीच लागू युद्धविराम को टूटने से बचाने के लिए हस्तक्षेप किया है। इजराइल ने कहा कि वह युद्धविराम की शर्तों को मानेगा पर उसे छेड़ा गया तो वह जवाब देगा। द टाइम्स ऑफ इजराइल अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, रविवार सुबह दक्षिणी गाजा पट्टी में इजराइली सैनिकों पर हुए घातक हमले के बाद इजराइल ने भी भीषण हमले किए। कहा जा रहा…

Read More

निर्देशक अयान मुखर्जी ने फिल्म ‘वॉर 2’ की असफलता के बाद अपनी अगली बड़ी फिल्म ‘धूम 4’ के निर्देशन से खुद को अलग कर लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अयान ने निर्माता आदित्य चोपड़ा के साथ हुई एक निजी बैठक में इस परियोजना को लेकर अपनी शंकाएं जाहिर कीं। उनका मानना है कि ‘वॉर 2’ और ‘धूम 4’ जैसी हाई-ऑक्टेन एक्शन फिल्में उनके फिल्ममेकिंग स्टाइल के अनुरूप नहीं हैं, और वे भविष्य में रोमांस और ड्रामा जैसी भावनात्मक कहानियों पर अधिक ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं। सूत्रों के अनुसार अयान मुखर्जी बस श्रीधर राघवन द्वारा लिखी स्क्रिप्ट पर काम कर…

Read More

नई दिल्ली। दिवाली के दिन आज घरेलू सर्राफा बाजार में सोना और चांदी की कीमत में सांकेतिक गिरावट दर्ज की गई है। कीमत में हुई मामूली कमी की वजह से देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 1,30,850 रुपये से लेकर 1,31,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज भी 1,19,940 रुपये से लेकर 1,20,090 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। इसी तरह चांदी की कीमत में भी मामूली कमजोरी आने के कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में आज भी 1,71,900 रुपये…

Read More

चंडीगढ़। देश की सीमाओं की रक्षा करने के साथ-साथ अपने घरों से हजारों किलोमीटर दूर रहकर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने अपने कार्य क्षेत्र पर ही दीपावली का पर्व मनाया। सीमावर्ती जिला गुरदासपुर सेक्टर की सीमा पर बीएसएफ कर्मियों के साथ दिवाली मनाई। इस समारोह में बीएसएफ के आईजी अतुल फुलजले बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस अवसर पर डीआईजी एवं कमांडेंट ऑफ बटालियन जसविंदर कुमार विरदी विशेष रूप से उपस्थित रहे। समारोह में दीप प्रज्वलन, मिठाइयां बांटना, आतिशबाजी और एक जीवंत सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसके बाद सीमा पर तैनात जवानों के साथ रात्रि भोज…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में कुरमी – कुड़मी समाज का असंतोष अब आंदोलन से आगे बढ़कर राजनीतिक रूप ले चुका है। रेल टेका वार्ता के नाम पर ठगा महसूस कर रहे कुड़मी समाज के लोगों ने आगामी उपचुनाव में वोट बहिष्कार का निर्णय लिया है। समाज ने साफ कहा है कि जब तक सरकार उनकी मांगों पर ठोस कदम नहीं उठाती, तब तक उनका नारा रहेगा। नो एसटी , नो वोट। जानकारी के अनुसार, घाटशिला विधानसभा के 93 कुड़मी बहुल गांवों में अगले दस दिनों के भीतर ग्रामसभा स्तर पर संगठन का विस्तार और हस्ताक्षर…

Read More

भागलपुर। भागलपुर विधानसभा से चुनाव लड़ने को लेकर भारतीय जनता पार्टी की खींचातानी अब समाप्त होती दिखाई दे रही है। भागलपुर विधानसभा क्षेत्र से रोहित पांडे को चुनाव लड़ने की जिम्मेदारी दी गई है। जिसको लेकर भाजपा खेमे में ही विरोध के स्वर उठने लगे थे। टिकट की उम्मीद लगाए बैठे भाजपा नेत्री डॉक्टर प्रीति शेखर, डॉक्टर अर्जित चौबे, मनीष दास सहित अन्य कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने बागी तेवर अख्तियार कर लिए थे। उक्त सभी ने निर्दलीय मैदान में उतारने का मन बना लिया था। जिसको लेकर रोहित पांडे की परेशानी काफी बढ़ गई थी। हालांकि केंद्रीय नेतृत्व के दबाव…

Read More

समस्तीपुर। नगर परिषद ताजपुर के सफाईकर्मी रविवार से हड़ताल पर चले गए, जिससे पूरे शहर में सफाई कार्य पूरी तरह ठप हो गया है। दीपावली पूर्व सफाई को लेकर विशेष तैयारी की जा रही थी, लेकिन अचानक हुई हड़ताल से जगह-जगह कचरे के अंबार लग गए हैं।जानकारी के अनुसार, रविवार को कार्यपालक पदाधिकारी जुल्फेकार अली प्यामी ने सब्जी मंडी स्थित पोखर क्षेत्र का निरीक्षण किया था। इस दौरान उनके द्वारा सुपरवाइजर और कर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार किए जाने का आरोप लगा। नाराज कर्मियों ने विरोधस्वरूप ठेला और ट्रैक्टर में भरा कचरा नगर परिषद कार्यालय के मुख्य द्वार पर फेंक…

Read More

अररिया। भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य पंडित अजय कुमार झा पार्टी के आलाकमान नेताओं से आश्वासन मिलने के बावजूद टिकट न मिलने पर इतने व्यथित हैं कि बार बार वे भावुक हो जा रहे हैं और उनके आंखों से आंसु झलक जा रहा है। पार्टी के द्वारा नजरअंदाज किए जाने के बावजूद उन्होंने अपने सर पर कफन बांध लिया है और नरपतगंज से निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। आज अंतिम दिन अररिया आश्रम चौक स्थित आवास से पूजा अर्चना के बाद सर पर कफ़न बांध कर नामांकन के लिए फारबिसगंज अनुमंडल कार्यालय की ओर निकले। साथ…

Read More

1951 में 21 अक्टूबर को ही डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने भारतीय जनसंघ की स्थापना की थी। यह संगठन भारतीय राजनीति में दक्षिणपंथी विचारधारा का प्रतिनिधित्व करने वाला प्रमुख दल बना। जनसंघ का उद्देश्य था — भारतीय संस्कृति, राष्ट्रीय एकता और स्वदेशी भावना पर आधारित राजनीति को आगे बढ़ाना। दल का गठन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रभाव के विकल्प के रूप में हुआ था। बाद में 1977 में आपातकाल के बाद भारतीय जनसंघ, जनलोक दल और अन्य दलों के विलय से भारतीय जनता पार्टी की नींव पड़ी। भारतीय जनसंघ ने भारतीय राजनीति में राष्ट्रवाद, एकता और आत्मनिर्भरता की भावना को…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान मुनाफा वसूली का दबाव बनने के बावजूद मजबूती बनी हुई है। आज के कारोबार की शुरुआत भी बढ़त के साथ हुई थी। बाजार खुलते ही सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की चाल में जोरदार तेजी आ गई। हालांकि शुरुआती 10 मिनट के बाद ही मुनाफा वसूली शुरू हो जाने के कारण इन दोनों सूचकांक की चाल में गिरावट भी आई। इसके बावजूद दोनों सूचकांक मजबूती के साथ कारोबार करते रहे। सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.39 प्रतिशत और निफ्टी 0.38 प्रतिशत की मजबूती के…

Read More

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ बंद होने में सफल रहे थे। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजारों में पिछले सत्र के दौरान लगातार बिकवाली का दबाव बना रहा। वहीं एशियाई बाजारों में आज आमतौर पर खरीदारी का रुख बना हुआ है। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार उत्साह का माहौल बना रहा, जिसकी वजह से वॉल स्ट्रीट के सूचकांक करीब आधा प्रतिशत तक उछल गए। एस एंड पी 500 इंडेक्स 0.53 प्रतिशत…

Read More