रुद्रप्रयाग। श्री बदरीनाथ और केदारनाथ में दीपावली के अवसर पर दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित हाेगा। मंदिरों को भव्य रूप से फूलों से सजाया जा रहा है। यह दीपोत्सव का आयाेजन 20 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक होगा। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने रविवार काे बताया कि बदरी व केदार दोनों धामों में बीकेटीसी तीर्थ पुरोहितों और हकहकूकधारियों के सहयोग से दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बदरीनाथ धाम में श्री डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत मेहता, भंडारी कमदी हक हकूकधारियों के साथ दीप प्रज्ज्वलित करेगी। इसी तरह केदारनाथ धाम में तीर्थ पुरोहितों के साथ समन्वय कर…
Author: shivam kumar
पलामू: झारखंड के पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात ने इलाके में दहशत फैला दी। शाहपुर नई मुहल्ला में अपराधियों ने पहले एक युवक को अगवा किया, फिर बेरहमी से पिटाई करते हुए तीन किलोमीटर दूर ले जाकर गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान चैनपुर पठान मोहल्ला निवासी 30 वर्षीय हसन अली के रूप में हुई है, जो मुंबई में पेंटिंग का काम करता था और मोहर्रम के समय घर आया था। स्थानीय लोगों के अनुसार, लगभग पांच अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया। हसन अली अपने दोस्त विनय अग्रवाल के…
– पिछले 4 महीने में शेयर बाजार की सबसे बड़ी साप्ताहिक बढ़त नई दिल्ली। शुक्रवार यानी 17 अक्टूबर को खत्म हुए कारोबारी सप्ताह में घरेलू शेयर बाजार लगातार तीसरे सप्ताह मजबूती के साथ कारोबार करने के बाद बंद हुआ। इस सप्ताह बीएसई का सेंसेक्स 1,451.37 अंक यानी 1.75 प्रतिशत की साप्ताहिक तेजी के साथ 83,952.19 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह निफ्टी ने साप्ताहिक आधार पर 424.50 अंक यानी 1.67 प्रतिशत उछल कर 25,709.85 अंक के स्तर पर पिछले सप्ताह के कारोबार का अंत किया। शेयर बाजार के मजबूत होने में घरेलू संस्थागत निवेशकों की लगातार खरीदारी, विदेशी…
नई दिल्ली। दीपावली और छठ पर्व से पहले दिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। राजधानी के आनंद विहार, नई दिल्ली, सराय रोहिल्ला और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों पर घर जाने वाले यात्रियों का रेला उमड़ पड़ा है। सुबह से ही प्लेटफॉर्म और टिकट काउंटरों पर लंबी कतारें लगी हैं। ट्रेनों में जगह न मिलने के कारण कई यात्री वेटिंग लिस्ट में सफर करने को मजबूर हैं। रेलवे अधिकारियों के अनुसार पूर्व दिशा और बिहार जाने वाली ट्रेनों में आरक्षण फुल है। आनंद विहार रेलवे स्टेशन से मिली तस्वीरों में भारी भीड़ दिखाई…
हजारीबाग। जिले के कोर्रा थाना क्षेत्र में डकैती की योजना बना रहे पांच अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अपराधियों के पास से हथियार, सोना-चांदी के गहने, मोबाइल फोन, वाहन सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। इनमें से अधिकांश अपराधी पूर्व में कई संगीन मामलों में शामिल रहे हैं। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर अमित आनंद ने रविवार को प्रेसवार्ता कर बताया कि,पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन को 18 अक्टूबर की शाम करीब 8 बजे गुप्त सूचना मिली कि कुछ अपराधी कनहरी हिल, फॉरेस्ट एरिया के पास डकैती की योजना बना रहे हैं। सूचना के आधार पर अनुमंडल…
पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम जिले के कोवाली थाना पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। रविवार को वरीय पुलिस अधीक्षक को ओडिशा रोड स्थित नागा पुलिया के पास ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही मुसाबनी के पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर मौके पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस को देखकर एक युवक भागने लगा, जिसे टीम ने पीछा कर दबोच लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम मोहम्मद मोहसिन नदीम, निवासी हल्दीपोखर पश्चिम बताया। तलाशी लेने पर उसकी जींस की जेब से 30…
मुंबई। महाराष्ट्र के नासिक रोड स्टेशन के पास बीती रात मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनस से बिहार के रक्सौल जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस से गिरकर दो युवकों की मौत हो गई और एक घायल हो गया । इस घटना में घायल युवक का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना की छानबीन नासिक रोड पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है। नासिक रोड पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक जितेंद्र सपकाले ने रविवार को बताया कि कर्मभूमि एक्सप्रेस से तीन युवकों के गिरने की जानकारी मिलते ही वे पुलिस उपनिरीक्षक माली और कांस्टेबल भोले एक दल के साथ घटनास्थल पर पहुँचे।…
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका स्थित हज़रत शाहजलाल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (एचएसआईए) पर शनिवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। हवाई अड्डे के कार्गो विलेज क्षेत्र में लगभग सवा दो बजे भीषण आग लग गई। आग की भयावहता के चलते चारों ओर काले धुएं का गुबार छा गया और तत्काल प्रभाव से सभी उड़ानों का संचालन रोकना पड़ा। सुरक्षा और सतर्कता को देखते हुए कई घरेलू उड़ानों को ढाका में उतारने के बजाय पड़ोसी शहर चटगांव (Chittagong) डायवर्ट कर दिया गया। आग बुझाने के लिए अग्निशमन सेवा, हवाई अड्डा प्राधिकरण और वायु सेना की टीमें त्वरित और समन्वित प्रयासों में…
नई दिल्ली। धनतेरस के अगले दिन आज घरेलू सर्राफा बाजार में आज सोना और चांदी बिना किसी बदलाव के सपाट स्तर पर कारोबार कर रहे हैं। कीमत में बदलाव नहीं होने की वजह से देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 1,30,860 रुपये से लेकर 1,31,010 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज भी 1,19,950 रुपये से लेकर 1,20,100 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। इसी तरह चांदी की कीमत में भी कोर्ई परिवर्तन नहीं होने के कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार…
रांची। झारखंड के चार जिलों में सोमवार को बारिश होने की संभावना है। इस दिन न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव की संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने शनिवार को इसकी जानकारी दी है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के जिन जिलों में बारिश होने की संभावना है, उनमें पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां शामिल हैं। इन जिलों में आंशिक बादल छाए रहेंगे और मेघ गर्जन के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग की ओर से बताया गया कि 21 अक्टूबर को राज्य के दक्षिणी और पश्चिमी जिलों में सुबह में कोहरा छाया रहेगा,…
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव-2025 के दौरान सारण जिले की मढ़ौरा विधानसभा क्षेत्र से लोक जनशक्ति पार्टी-रामविलास (लोजपा-आर) की उम्मीदवार सीमा सिंह समेत चार उम्मीदवारों के नामांकन पत्र रद्द कर दिए गए हैं। नामांकन पत्रों की जांच के दौरान कागजातों में कमी और तकनीकी त्रुटियां पाए जाने के बाद निर्वाची पदाधिकारी ने यह कार्रवाई की है। नामांकन रद्द किए गए मढ़ौरा विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवारों में लोजपा (रामविलास) की सीमा सिंह, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के आदित्य कुमार और निर्दलीय विशाल कुमार एवं अल्ताफ आलम राजू शामिल हैं। इन नामों के बाहर हो जाने से क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो…
