रांची| राजधानी रांची में पुलिस और एक कुख्यात अपराधी के बीच रविवार रात मुठभेड़ हुई। यह मुठभेड़ कांके थाना क्षेत्र के सुकुरहुटू स्थित आईटीबीपी कैंप के पास हुई, जहां रेस्टोरेंट मालिक विजय नाग की हत्या के मुख्य आरोपी अभिषेक सिंह को पकड़ने गई पुलिस टीम पर उसने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में अभिषेक सिंह को गोली लगी और वह घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, शनिवार देर रात चौपाटी रेस्टोरेंट के मालिक विजय नाग की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद आरोपी अभिषेक सिंह मौके से फरार हो गया था। घटना की गंभीरता को देखते…
Author: shivam kumar
मैं सांसद रहूं या न रहूं लखनऊ के विकास के प्रति हमारी प्रतिबद्धता बनी रहेगी: रक्षामंत्री लखनऊ। रक्षामंत्री और क्षेत्रीय सांसद राजनाथ सिंह ने रविवार को लखनऊ में भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेई और पूर्व राष्ट्रपति डा. एपीजेअब्दुल कलाम की प्रतिमाओं का अनावरण किया। इसके अलावा राजनाथ सिंह ने जानकीपुरम सेक्टर एफ में सामुदायिक केन्द्र और सेक्टर 6 में पुस्तकालय का भी लोकार्पण किया। इस माैके पर लखनऊ के सांसद व रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हम सांसद रहें न रहें। लखनऊ के विकास के प्रति हमारी पूरी प्रतिबद्धता कायम रहेगी। जहां तक मुझसे हो सका है मैंने करने…
सनी देओल एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। पिछली बार वह फिल्म ‘जाट’ में नजर आए थे, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था और जिसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था। अब सनी देओल के पास फिल्मों की लंबी लाइनअप है, एक ओर वह ‘बॉर्डर 2’ से जोरदार वापसी करने वाले हैं, वहीं दिवाली और अपने जन्मदिन के खास मौके पर उन्होंने अपनी नई फिल्म ‘गबरू’ की घोषणा कर दी है। सनी ने सोशल मीडिया पर फिल्म का मोशन पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, “ताकत वो नहीं है, जो आप दिखाते हैं,…
पटना। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के लिए पटना जिले में कुल 14 सामान्य प्रेक्षक, 1 पुलिस प्रेक्षक तथा 4 व्यय प्रेक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गई है। पटना जिला प्रशासन स्वतंत्र, निष्पक्ष, भयमुक्त, पारदर्शी एवं सहभागितापूर्ण वातावरण में चुनाव संपन्न कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में पटना समाहरणालय में रविवार को एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें सभी प्रेक्षकों ने जिले के वरीय अधिकारियों के साथ चुनाव तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में प्रेक्षकों ने भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की बारीकियों को विस्तार से समझाया और अधिकारियों को…
विशेष कभी खाट, कभी ठेला, कभी बहंगी, तो कभी खुद ही उठाकर मरीजों को अस्पताल ले जाने को मजबूर हैं ग्रामीण एक महिला प्रसव पीड़ा के दौरान, बहंगी पर अस्पताल जाते दिखती है, तो सवाल उठता है, क्या झारखंड सच में सिल्वर जुबली मनाने वाला है क्या विकास के लिए 25 साल कम होते हैं, 25 वर्षों का विकास ‘युवा’ तो नहीं लगता, अभी भी ‘नाबालिग’ सा लगता है गुमला क्षेत्र की एक महिला, सात बार गर्भवती हुई और सातों बार वह अस्पताल बहंगी पर ही गयी, इस व्यवस्था को क्या नाम दें ऐसा नहीं है कि पूर्व की सरकारों…
देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आदि कैलाश के दर्शन के बाद से श्रद्धालुओं का रुझान इस आध्यात्मिक यात्रा के प्रति तेजी से बढ़ा है। इस वर्ष आदि कैलाश और ओम पर्वत की यात्रा ने पिछले सभी वर्षों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। उत्तराखंड पर्यटन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, इस साल 31 हजार 5 सौ 98 यात्री इन पवित्र स्थलों के दर्शन कर चुके हैं। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड आध्यात्मिक सुख-शांति का केंद्र बन रहा है। उन्होंने आदि कैलाश यात्रा को और अधिक व्यवस्थित करने और यात्रियों को सभी सुविधाएँ उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।…
दोहा, (कतर)। कतर की राजधानी दोहा में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच हुई उच्चस्तरीय वार्ता में तत्काल प्रभाव से संघर्ष विराम (ceasefire) को लेकर सहमति बन गई है। पिछले करीब एक पखवाड़े से दोनों देशों की सीमा पर चल रहे भीषण टकराव को समाप्त करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। सीमा पर लगातार बढ़ते तनाव के कारण दोनों तरफ से सैन्यकर्मियों के साथ-साथ आम नागरिकों की भी मौतें हुई थीं। कतर के विदेश मंत्रालय द्वारा जारी बयान के मुताबिक, कतर और तुर्की की मध्यस्थता में यह उच्चस्तरीय वार्ता सफल रही, जिसमें दोनों पक्ष तत्काल संघर्ष विराम पर…
ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बनाए हुए है। 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने 16 दिनों के भीतर जबरदस्त कमाई करते हुए आखिरकार 500 करोड़ रुपये के क्लब में एंट्री ले ली है। हालांकि कारोबारी दिनों में इसकी कमाई में थोड़ी गिरावट देखी गई थी, लेकिन वीकेंड पर फिल्म ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने अपने तीसरे शनिवार यानी 17 अक्टूबर को बॉक्स ऑफिस पर करीब 12.50 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की। इससे एक दिन पहले 16…
रांची। रांची के कांके रोड स्थित प्रसिद्ध चौपाटी रेस्टोरेंट के संचालक विजय की गोली मारकर हत्या करने का मामला रविवार को प्रकाश में आया है। शनिवार की देर रात कुछ अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि गोली चलने की आवाज सुनकर जब वे लोग रेस्टोरेंट की तरफ दौड़े तो कुछ युवक बाहर निकल रहे थे, जबकि विजय जमीन पर गिरे हुए थे। आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। रेस्टोरेंट के कुछ कर्मचारियों ने बताया कि उनके मालिक विजय और दो तीन…
धनबाद। धनबाद थाना क्षेत्र के रांगा टांड़ स्थित रेलवे कलोनी नेताजी क्लब के समीप रहने वाले एक परिवार को उपद्रवियों को मजमा लगाने और शराब पीने से मना करना महंगा पड़ गया। शनिवार देर रात छह से अधिक की संख्या में आए उपद्रवियों ने परिवार के सदस्यों के साथ गाली- गलौज और मारपीट करते हुए चार राउंड फायरिंग कर दी। मामला फायरिंग के बाद इलाके में दहशत फैल गई है। पीड़ित परिवार ने घटना की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने मौके से तीन खोखा बरामद…
रुद्रप्रयाग। श्री बदरीनाथ और केदारनाथ में दीपावली के अवसर पर दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित हाेगा। मंदिरों को भव्य रूप से फूलों से सजाया जा रहा है। यह दीपोत्सव का आयाेजन 20 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक होगा। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने रविवार काे बताया कि बदरी व केदार दोनों धामों में बीकेटीसी तीर्थ पुरोहितों और हकहकूकधारियों के सहयोग से दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बदरीनाथ धाम में श्री डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत मेहता, भंडारी कमदी हक हकूकधारियों के साथ दीप प्रज्ज्वलित करेगी। इसी तरह केदारनाथ धाम में तीर्थ पुरोहितों के साथ समन्वय कर…
