Author: shivam kumar

नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरुवार को अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी। इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ 40 नेताओं के नाम शामिल हैं। स्टार प्रचारकों में अमित शाह, राजनाथ सिंह और जेपी नड्डा, नितिन गडकरी, धर्मेन्द्र प्रधान, महामंत्री विनोद तावड़े, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जैसे दिग्गजों के साथ भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह, रवि किशन और दिनेशलाल यादव ‘निरहुआ’ को भी शामिल किया गया है। इसके अतिरिक्त इस सूची में असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, स्मृति ईरानी के अतिरिक्त उत्तर…

Read More

रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने गुरुवार को इंडियन पुलिस सर्विस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन (इप्सोवा) की ओर से रांची के डोरंडा स्थित जैप-1 मैदान में आयोजित तीन दिवसीय दिवाली मेला का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इप्सोवा कोई नया नाम नहीं है। यह संस्था एक लंबा सफर तय कर चुकी है। इस संस्था की ओर से समाज के मुख्य धारा से अलग-थलग, दबे-कुचले एवं वंचित लोगों को अलग-अलग माध्यमों से सहायता प्रदान की गई और यह सिलसिला निरंतर जारी है। मैं इप्सोवा को उसके सामाजिक सरोकार के लिए बधाई देता हूं। मुख्यमंत्री ने…

Read More

रांची। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने रांची के सिटी डीएसपी के रीडर को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। दहेज उत्पीड़न के एक मामले को लेकर रीडर द्वारा 40 हजार रिश्वत की मांग की जा रही थी। एसीबी मुख्यालय के अनुसार मिथुन कुमार नाम के एक व्यक्ति ने एसीबी को आवेदन के जरिये यह सूचना दी थी कि रांची के सिटी डीएसपी के रीडर सुनील पासवान के जरिये दहेज उत्पीड़न के मामले में 40 हजार रुपये रिश्वत की मांग की जा रही है। मिथुन ने लिखित आवेदन में यह बताया था कि उसके बड़े…

Read More

रांची। सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड की ओर से राजभाषा माह 2025 के समापन समारोह सह पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार को दरभंगा हाउस स्थित सीसीएल मुख्यालय के गंगोत्री में किया गया। समारोह में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार और इसके प्रति समर्पण की भावना का प्रदर्शन देखने को मिला। समारोह के मुख्य अतिथि निलेंदु कुमार सिंह, अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक, सीसीएल, विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ साहित्यकार और पूर्व विभागाध्यक्ष (हिंदी विभाग), रांची विश्वविद्यालय डॉ नागेश सिंह मौजूद थे। इस अवसर पर डॉ नागेश्वर सिंह को सीसीएल राजभाषा सम्मान – 2025 से विभूषित करते हुए अभिनंदन-पत्र और स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया…

Read More

जामताड़ा। मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने एनएच-419 पथ फुलजोरी से गुंदलीली पहाड़ी भाया मध्य विद्यालय गोलपहाड़ी (छह किमी) सड़क निर्माण कार्य का गुरूवार को शिलान्यास किया। इस अवसर पर स्थानीय लाेगाें ने ढोल-नगाड़ों और आदिवासी रीति रिवाज के साथ मंत्री का स्वागत किया। मौके पर इरफान अंसारी ने कहा कि इस सडक की मांग यहां के लोगों को लंबे समय से थी । इसलिए यह सड़क के निर्माण कार्य को प्राथमिकता में रखा गया था। मौके पर मंत्री ने पूर्व की भाजपा सरकार पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा ने 20 वर्षों तक शासन किया, लेकिन आदिवासियों की सुध…

Read More

धनबाद। धनबाद जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के पथरिया के समीप गोविंदपुर–साहेबगंज मुख्य मार्ग पर गुरुवार को एक बड़ा हादसा टल गया। राजगंज से कोयला लोड कर साहेबगंज की ओर जा रहे कंटेनर (डब्ल्यूबी 59सी 3684) में अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। आग लगते ही चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन को करीब एक किलोमीटर आगे खाली जगह पर रोक दिया, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई। चालक ने बताया कि गोविंदपुर पार करते ही खुदिया पुल के समीप वाहन के इंजन से जोर की आवाज आई और धुआं निकलने लगा। उसने तुरंत गाड़ी को सुरक्षित स्थान…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। जिले के घाटशिला (अजजा) विधानसभा उपचुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया जारी है। इसी क्रम में गुरुवार को परमेश्वर टुडू ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में सबसे पहला नामांकन दाखिल किया। उन्होंने निर्वाचन पदाधिकारी के समक्ष आवश्यक कागजात और शपथ पत्र जमा करते हुए औपचारिक रूप से चुनावी मैदान में उतरने की घोषणा की। नामांकन दाखिल करने के बाद परमेश्वर टुडू ने कहा कि वे क्षेत्र के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और बेरोजगारी के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएंगे। उन्होंने कहा कि वर्षों से घाटशिला क्षेत्र की उपेक्षा होती आई है और अब समय आ गया है कि…

Read More

धनबाद। सुप्रीम कोर्ट में मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) बीआर गवई पर एक अधिवक्ता की ओर से सुनवाई के दौरान जूता फेंकने की कोशिश के विरोध में आक्रोश देखने को मिल रहा है। इस घटना के खिलाफ गुरुवार को शहर में बड़ी संख्या में लोगों ने रैली निकाल कर विरोध जताया। आक्रोश रैली शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए समाहरणालय (कलेक्टरेट) पहुंची, जहां धनबाद के उपायुक्त को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। रैली में शामिल लोगों ने आरोपित अधिवक्ता के खिलाफ नारेबाजी की और कहा कि यह घटना न सिर्फ न्यायपालिका बल्कि संविधान और देश की गरिमा का अपमान है।…

Read More

इस्लामाबाद। पाकिस्तान और अफगानिस्तान ने 48 घंटे के अस्थायी संघर्षविराम पर सहमति जताई है। पाकिस्तान सरकार ने बुधवार को यह जानकारी दी। हालांकि अफगानिस्तान की ओर से इस समझौते पर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के अनुसार, यह निर्णय दोनों देशों के बीच हाल के सीमा तनाव को कम करने के उद्देश्य से लिया गया है। संघर्षविराम तत्काल प्रभाव से लागू होगा और दोनों पक्षों की सेनाएं 48 घंटे तक किसी भी प्रकार की सैन्य कार्रवाई नहीं करेंगी। इस दौरान दोनों देशों के अधिकारी बातचीत जारी रखेंगे ताकि स्थायी समाधान की दिशा में प्रगति…

Read More

रांची। झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य में लगातार बढ़ते आपराधिक घटनाओं को लेकर राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन पर निशाना साधा है। उन्होंने राज्य की हेमंत सोरेन सरकार पर जनता को सुरक्षा प्रदान करने में पूरी तरह नाकाम रहने और पुलिस पर वसूली में व्यस्त रहने का आरोप लगाया। बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि राजधानी रांची के कटहल मोड़ पर दिनदहाड़े सीमेंट कारोबारी राधेश्याम साहू पर हुई गोलीबारी ने यह साबित कर दिया है कि राज्य में कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज़ नहीं बची है। अपराधी खुलेआम तांडव…

Read More

पटना। भारतीय जनता पार्टी ने 12 प्रत्याशियों की अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है। भाजपा ने मैथिली ठाकुर, पूर्व आईपीएस आनंद मिश्रा को प्रत्याशी बनाया है। अलीनगर – मैथिली ठाकुर हायाघाट – राम चंद्र प्रसाद मुजफ्फरपुर – रंजन कुमार गोपालगंज – सुभाष सिंह बनियापुर – केदार नाथ सिंह छपरा – छोटी कुमारी सोनपुर – विनय कुमार सिंह रोसड़ा – बीरेंद्र कुमार बाढ़ – डॉ सियाराम सिंह अगिआंव (अजा) – महेश पासवान शाहपुर – राकेश ओझा बक्सर – आनंद मिश्रा

Read More