Author: shivam kumar

टोक्यो। जापान में सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) को निवर्तमान प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा के उत्तराधिकारी के चुनाव में संसद (डाइट) में झटका लग सकता है। एलडीपी अगले प्रधानमंत्री के चयन के लिए 21 अक्टूबर को होने वाले मतदान की अंतिम तैयारी में जुटी है। एलडीपी संसद के दोनों सदनों प्रतिनिधि सभा (निचला सदन) और पार्षद सदन (ऊपरी सदन) में सबसे बड़ी पार्टी है पर संख्या बल में कमजोर है। विपक्ष सत्तारूढ़ पार्टी को पटखनी देने के लिए गुणा-भाग कर रहा है। जापान टुडे की रिपोर्ट के अनुसार संसद में मतदान इसी सप्ताह निर्धारित था। अब मतदान संसद सत्र के पहले…

Read More

काठमांडू। नेपाल में अंतरिम सरकार द्वारा संसद विघटन किए जाने के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ने के लिए स्पीकर देवराज घिमिरे ने बुधवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। अंतरिम सरकार गठन के बाद प्रधानमंत्री सुशीला कार्की की सिफारिश पर राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल ने संसद विघटन कर दिया था। सरकार के इस फैसले के खिलाफ में मंगलवार देर शाम तक सुप्रीम कोर्ट में 10 याचिका दायर की गई है। लेकिन राजनीतिक दलों को भी इसमें संयुक्त रूप से याचिका दायर कारण के लिए राजनीतिक दलों को एकजुट करने का प्रयास किया जा रहा है। विघटित प्रतिनिधि सभा के स्पीकर घिमिरे ने आज…

Read More

काठमांडू। नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री शेरबहादुर देउवा पार्टी की सक्रिय राजनीति से संन्यास लेते हुए इलाज के लिए सिंगापुर जाने की तैयारी में हैं। पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक में एक लिखित वक्तव्य पढ़ते हुए उन्होंने इसकी जानकारी दी। जेन जी विद्रोह के दौरान बुरी तरह से घायल हुए नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष शेरबहादुर देउवा 35 दिन बाद मंगलवार को अपने पार्टी के दफ्तर में आयोजित केंद्रीय समिति की बैठक में सहभागी हुए। उन्होंने पार्टी की जिम्मेदारी उपाध्यक्ष पूर्ण बहादुर खड़का को कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में सौंपने का फैसला किया है। देउवा ने कहा कि पार्टी के कार्यकारी…

Read More

तेल अवीव। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने आज कठोर रुख अपनाते हुए कहा कि अगर हमास ने निशस्त्रीकरण से इनकार किया तो तबाही मच जाएगी। उनकी यह टिप्पणी ऐसे समय पर आई है, जब इजराइल और हमास के बीच गाजा में युद्धविराम का पहला चरण प्रभावी हो चुका है। इजराइली बंधकों की रिहाई के बाद फिलिस्तीनी कैदियों को छोड़ा जा रहा है। इस बीच हमास ने चार बंधकों के शव इजराइल को सौंप दिए हैं। द टाइम्स ऑफ इजराइल की रिपोर्ट के अनुसार, प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने सीबीएस न्यूज को दिए साक्षात्कार में कहा है कि अगर हमास निशस्त्रीकरण के…

Read More

वाशिंगटन। अमेरिकी सेना ने वेनेजुएला तट पर नाव सवार छह लोगों को मौत के घाट के उतार दिया। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इन लोगों के पास ड्रग्स था। सेना ने अब तक 27 ऐसे लोगों को ऐसे मार गिराया है। दो सितंबर के बाद अमेरिकी सेना ने ऐसी कार्रवाई पांचवीं बार की है। द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रपति ट्रंप ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर लिखा कि अमेरिका ने वेनेज़ुएला के तट के पास अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में एक नाव पर सवार छह लोगों को मार डाला। उन्होंने बिना किसी सबूत के…

Read More

ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा लगातार बरकरार है। वीकेंड ही नहीं, बल्कि अन्य दिनों में भी फिल्म की कमाई शानदार रफ्तार से बढ़ रही है। दो अक्टूबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने शुरुआत से ही दर्शकों को थिएटर तक खींचने में कोई कसर नहीं छोड़ी। अब ताजा आंकड़े बता रहे हैं कि फिल्म की कमाई का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने रिलीज के 13वें दिन मंगलवार को 13.50 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। 12वें दिन इसका कलेक्शन 13.35 करोड़ रुपये…

Read More

रांची। राजधानी के कटहल मोड़ में अपराधियों ने दुःसाहस दिखाते हुए एक कारोबारी को दिनदहाड़े कई गोलियां मारी। अपराधियों की गोलीबारी में घायल कारोबारी राधेश्याम साहू को पुलिस के द्वारा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दुकान के बाहर हमला स्थानीय लोगों ने बताया कि राधेश्याम साहू हर दिन की तरह अपनी दुकान शांभवी इंटरप्राइजेज के पास खड़े थे। इसी दौरान बाइक सवार दो अपराधियों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। दिनदहाड़े फायरिंग होने की वजह से थोड़ी देर के लिए कटहल मोड़ के पास हड़कंप मच गया। राधेश्याम साहू को गोली मारने के बाद अपराधी मौके से…

Read More

घाटशिला। घाटशिला विधानसभा उपचुनाव-2025 के सुचारू, निष्पक्ष एवं पारदर्शी संचालन को लेकर गठित विभिन्न कोषांगों का निरीक्षण जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी द्वारा किया गया। इस दौरान उन्होंने निर्वाचन कोषांग, व्यय कोषांग, पोस्टल बैलेट हेतु चिन्हित स्ट्रांग रूम, सामग्री कोषांग, ईवीएम कोषांग तथा परिवहन कोषांग का निरीक्षण कर कार्यों का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि सभी कोषांग निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप अपने कार्यों को पूर्ण तत्परता से करें। प्रत्येक कोषांग की भूमिका और जिम्मेदारी स्पष्ट हैं। उन्होने निर्वाचन कोषांग के निरीक्षण में मतदान केंद्रों की तैयारी, कार्मिकों की तैनाती, प्रशिक्षण कार्यक्रम और लॉजिस्टिक को लेकर…

Read More

तेहरान। ईरान ने कहा है कि हाल के सप्ताह में साइबर हमलाें में उसके तीन महत्वपूर्ण ठिकानों को निशाना बनाया गया, जिन्हें सफलतापूर्वक विफल कर दिया गया है। देश के राष्ट्रीय साइबरस्पेस केंद्र के प्रमुख एवं सुप्रीम काउंसिल ऑफ़ साइबरस्पेस के सचिव मोहम्मद अमीन अघामिरी ने मंगलवार को यहां साइबर सुरक्षा निगरानी से जुड़े राष्ट्रीय सम्मेलन में यह बात कही। अघामिरी ने कहा कि डिजिटल सेवाओं पर जनता की बढ़ती निर्भरता साइबर सुरक्षा को राष्ट्रीय महत्व का विषय बनाती है और इसमें किसी भी व्यवधान से व्यापक असंतोष फैल सकता है। उन्होंने कहा, “साइबरस्पेस ज़मीन, समुद्र, वायु और अंतरिक्ष के…

Read More

पूरे क्षेत्र को अभयारण्य घोषित करने से राज्य को हो सकता था बड़ा नुकसान 314 वर्ग किलोमीटर पर अभयारण्य घोषित कर हेमंत सरकार ने निकाला बीच का रास्ता सियासी रूप से भी हेमंत सोरेन सरकार ने एक बार फिर मार ली बाजी नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। सारंडा को वन्य जीव अभयारण्य घोषित करने के मुद्दे पर झारखंड सरकार को बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने ने सारंडा के 31,468.25 हेक्टेयर क्षेत्र को अभयारण्य घोषित करने की अनुमति दे दी है, जो झारखंड सरकार पहले से कहती रही है। इस तरह देखा…

Read More

बनापीड़ी, जाड़ी और हुरहुरु में 12 साल पहले बनाये गये थे भवन प्रत्येक भवन पर 22 लाख रुपये की लागत आयी थी उद्घाटन के इंतजार में खंडहर बन गयी तीनों इमारतें मो एजाज रातू। राजधानी के बाहरी इलाके में स्थित रातू प्रखंड की तीन पंचायतों में बने उप स्वास्थ्य केंद्र के भवन बेकार हो गये हैं। ये भवन बनापीड़ी,जाड़ीऔर हुरहुरी में 2013-14 में बनाये गये थे। इनमें से प्रत्येक पर 22 लाख रुपये खर्च हुए थे। ये भवन अब खंडहर हो गये हैं। इन पंचायतों में आनेवाले डॉक्टर और पारा मेडिकल कर्मी धुमकुड़िया भवन में मरीजों का इलाज करते हैं।…

Read More