Author: shivam kumar

घाटशिला। झारखंड के घाटशिला विधानसभा में 11 नवंबर को होने वाले उपचुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा से दिवंगत मंत्री रामदास सोरेन के पुत्र सोमेश सोरेन को उम्मीदवार बनाया गया। पिता के निधन के बाद घाटशिला विधानसभा की राजनीति में सक्रिय हुए थे। बीते 13 अक्टूबर को ही सोमेश ने घाटशिला अनुमंडल कार्यालय से नामांकन प्रपत्र खरीदा था। सोमेश  पहली बार झामुमो की टिकट पर ये विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे। वहीं भाजपा के उम्मीदवार के रूप में बाबूलाल सोरेन के नाम की घोषणा की गई। वे पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के पुत्र है। पिछले विधानसभा चुनाव में वे झामुमो के प्रत्याशी रामदास सोरेन…

Read More

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार विधानसभा चुनाव के लिए जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची बुधवार को जारी कर दी। इस सूची में पार्टी ने 57 उम्मीदवारों के नामों का की घोषणा की है। इस पहली लिस्ट में कई पुराने नेताओं के साथ कुछ नए चेहरों को भी मौका दिया गया है। जदयू उम्मीदवारों की पहली सूची आलमनगर-नरेन्द्र नारायण यादव बिहारीगंज-निरंजन कुमार मेहता सिंहेश्वर-रमेश ऋषिदेव मधेपुरा-कविता साहा सोनबरसा-रत्नेश सादा महिषी-गुंजेवश्वर साह कुशेश्वरस्थान-अतिरेक कुमार बेनीपुर-विनय कुमार चौधरी दरभंगा ग्रामीण-ईश्वर मंडल बहादुरपुर-मदन सहनी गायघाट -कोमल सिंह मीनापुर -अजय कुशवाहा सकरा -आदित्य कुमार कांटी -अजीत कुमार…

Read More

पटना। जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बुधवार को कहा कि वे बिहार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। उनके राघोपुर से चुनाव लड़ने की चर्चा थी। उन्होंने कहा कि यह फैसला पार्टी के हित में लिया गया है। प्रशांत किशोर ने आज यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सभी पार्टी सदस्यों ने फैसला कर लिया है, मुझे सभी उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के काम पर ध्यान केंद्रित करना है, इसलिए मैं चुनाव नहीं लड़ रहा हूं। प्रशांत किशोर ने कहा कि जन सुराज ने फैसला लिया है कि मेरे पास पहले से जो काम है, उसी को पूरी…

Read More

नई दिल्ली। विशाखापट्टनम में रविवार (12 अक्टूबर) को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए आईसीसी महिला विश्व कप मैच में धीमी ओवर गति बनाए रखने के कारण भारतीय टीम पर मैच फीस का 5 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। इस मुकाबले में मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने भारत द्वारा दिए गए 330 रनों के लक्ष्य को तीन विकेट और एक ओवर शेष रहते ही हासिल कर लिया। आईसीसी के मुताबिक समय सीमा में छूट का आकलन करने के बाद भी भारत की टीम एक ओवर पीछे पाई गई। इसके बाद एमिरेट्स आईसीसी इंटरनेशनल पैनल ऑफ मैच रेफरीज़ के मिशेल परेरा ने यह…

Read More

नई दिल्ली। इंग्लैंड ने लातविया को 5-0 से हराकर 2026 फीफा विश्व कप के लिए अपनी जगह पक्की कर ली। बुधवार (भारतीय समयानुसार) को हुए मुकाबलों में हैरी केन का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। इसके साथ ही इटली और इजरायल के मैच से पहले प्रोपैलेस्टाइन प्रदर्शनों ने भी माहौल गर्म कर दिया। ग्रुप के में इंग्लैंड ने अपनी विजयी लय को जारी रखते हुए रीगा में लगातार छठी जीत दर्ज की। इस जीत के साथ इंग्लैंड के 18 अंक हो गए और उसे शीर्ष स्थान पर सात अंकों की बढ़त मिल गई, जिससे उसने दो मैच शेष रहते ही…

Read More

मनोरंजन जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। लोकप्रिय टीवी अभिनेता पंकज धीर, जिन्होंने दूरदर्शन के ऐतिहासिक धारावाहिक ‘महाभारत’ में कर्ण का यादगार किरदार निभाकर दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई थी, अब इस दुनिया में नहीं रहे। 68 वर्षीय अभिनेता ने बुधवार की सुबह करीब साढ़े 11 बजे अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर ने पूरे इंडस्ट्री और उनके चाहने वालों को शोक में डाल दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पंकज धीर पिछले कुछ समय से गंभीर रूप से बीमार थे। इसी साल मार्च में उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया…

Read More

– जोधपुर लाये गए 19 शव, 9 एमजीएच और 10 एम्स मोर्चरी में रखवाए गए, प्रभारी मंत्री दिलावर पहुंचे एमजीएच जोधपुर। जोधपुर जैसलमेर रोड थईयात गांव के पास में मंगलवार दोपहर हुए निजी बस अग्रिकांड में मरने वालों की संख्या बढ़ कर 21 हो गई है, क्योंकि आज दोपहर में एक और मासूम दस वर्षीय यूनिस की मृत्यु हो गई। अब तक 19 शवों को जोधपुर लाकर एमजी अस्‍पताल और एम्स अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। डीएनए परीक्षण के बाद शव परिजन को सुपुर्द किये जायेंगे। अब 14 लोगों का उपचार चल रहा है। जिले के प्रभारी मंत्री…

Read More

मुंबई। गढ़चिरौली जिला पुलिस मुख्यालय में बुधवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) की केंद्रीय समिति के सदस्य और पोलित ब्यूरो के सदस्य मल्लोजुला वेणुगोपाल उर्फ भूपति उर्फ सोनू उर्फ अभय सहित 60 नक्सलियों ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के समक्ष हथियार डालकर आत्मसमर्पण किया है। भूपति पर विभिन्न राज्यों में लगभग 6 करोड़ रुपये का इनाम था। इस अवसर पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, राज्य की पुलिस महानिदेशक रश्मि शुक्ला, पुलिस महानिरीक्षक (नक्सल) संदीप पाटिल, पुलिस महानिदेशक (विशेष कार्रवाई) शेरिंग दोरजे उपस्थित थे। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, “गढ़चिरौली जिला, जिसने 40 से ज़्यादा वर्षों तक माओवादियों के खिलाफ लड़ाई लड़ी, विकास…

Read More

नई दिल्ली। मंगोलिया के उप प्रधानमंत्री सैनबुयान अमरसाइखान ने बुधवार को कहा कि उनकी सरकार भारत के साथ व्यापार, आर्थिक, सांस्कृतिक, शैक्षिक और सैन्य सहयोग को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि वैश्विक व्यापारिक चुनौतियों के बावजूद भारत एक प्रमुख आर्थिक शक्ति के रूप में उभर रहा है, जिसमें अपार संभावनाएं हैं। अमरसाइखान ने यहां पत्रकारों से कहा कि हम भारत के साथ अपने व्यापार, आर्थिक, सांस्कृतिक, शैक्षिक और सैन्य सहयोग का विस्तार करने के लिए तत्पर हैं। दुनिया भर में व्यापारिक मुद्दे हैं, लेकिन भारत का विशाल बाजार उसे एक रणनीतिक भागीदार बनाता है। प्रधानमंत्री…

Read More

पटना। बिहार के उप-मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता विजय सिन्हा ने बुधवार को लखीसराय से अपना नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी मौजूद रहीं। दूसरी ओर सीट शेयरिंग से नाराज उपेंद्र कुशवाहा की दिल्ली में अमित शाह से उनके आवास पर मुलाकात हुई है। केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय भी इस मौके पर मौजूद थे। दोनों नेताओं के बीच करीब 45 मिनट तक बैठक चली। बैठक के बाद उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि कुछ मुद्दे को लेकर उलझन थी, जिसपर विचार विमर्श किया गया। अब…

Read More

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता तुहिन सिन्हा ने दावा किया कि झारखंड में करीब 2,000 करोड़ रुपये का जिला मिनिरल फाउंडेशन ट्रस्ट घोटाला सामने आया है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस घोटाले के जरिए राज्य की ​हेमंत सोरेन सरकार आदिवासी क्षेत्र को बदहाली की ओर ले जाने और आदिवासियों को लूटने का प्रयास कर रही थी। भाजपा मुख्यालय में बुधवार को आयोजित प्रेसवार्ता में तुहिन सिन्हा ने कहा कि इस संदर्भ में 8 सितंबर को पहली पर बाबूलाल मरांडी ने प्रेस वार्ता की थी, जिसके उपरांत झारखंड उच्च न्यायालय ने इस पर संज्ञान लिया। 13 अक्टूबर को…

Read More