नई दिल्ली। अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर अच्छी खबर है। देश में यात्री वाहनों की थोक बिक्री सितंबर महीने में सालाना आधार पर चार फीसदी बढ़कर 3,72,458 इकाई रही है। उद्योग संगठन सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) ने बुधवार को जारी आंकड़ों में बताया कि सितंबर में निर्माताओं से डीलरों तक यात्री वाहनों की शिपमेंट में सालाना आधार पर चार फीसदी की वृद्धि देखी गई। उद्योग निकाय ने कहा कि सितंबर में कुल 3,72,458 इकाइयां भेजी गईं, जबकि 2024 में इसी अवधि के दौरान यह संख्या 3,56,752 थी। आंकड़ों के मुताबिक सितंबर महीने में दोपहिया वाहनों की बिक्री 7 फीसदी…
Author: shivam kumar
रांची। राजधानी रांची में गुरुवार को विद्युत शक्ति उपकेंद्र (पावर सब स्टे्शन) पॉलीटेक्निक में मीटरिंग यूनिट लगाने से संबंधित कार्य किया जाएगा, जिसकी वजह से विद्युत शक्ति उपकेंद्र पॉलीटेक्निक से निकलने वाले 11 केवी के सभी फीडर की विद्युत आपूर्ति अलग-अलग समय में डेढ़ घंटे के लिए बाधित रहेगी। यह जानकारी बुधवार को बिजली विभाग की ओर से दी गई। बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि रांची के जिन इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी, उनमें 11 केवी मेन रोड में सुबह आठ बजे से 9.30 बजे तक, 11 केवी बासरटोली में सुबह 9.30 बजे से 11.00 बजे तक,…
नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में सोना और चांदी की कीमत में रिकॉर्ड तेजी का सिलसिला आज भी जारी है। ये दोनों चमकीली धातुएं आज एक बार फिर मजबूती के नए शिखर पर पहुंची हुई हैं। आज के कारोबार में सोना 2,700 रुपये से लेकर 2,950 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हुआ है। इसी तरह चांदी की कीमत 4,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक उछल कर नई ऊंचाई पर पहुंच गई है। कीमत में तेजी आने के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 1,28,360 रुपये से लेकर 1,28,510 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर…
सुकमा/रायपुर। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में बुधवार को 50 लाख के इनामी 27 नक्सलियों ने पुलिस अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। सुकमा पुलिस अधीक्षक कार्यालय की तरफ से जारी की गई जानकारी के अनुसार आत्मसमर्पण करने वाले सभी नक्सली कई घटनाओं में शामिल रहे हैं। इनमें पीएलजीए बटालियन नंबर 01 में सक्रिय 02 हार्डकोर माओवादी सहित सीवाईसीएम के 01, पार्टी सदस्य 15 एवं अन्य 11 सक्रिय नक्सली शामिल हैं।
रांची। भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने विभिन्न राज्यों में होने वाले विधानसभा उप-चुनाव 2025 के लिए नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है। घाटशिला से पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के बेटे बाबूलाल सोरेन चुनाव लड़ेंगे। इसकी घोषणा हो गई है। बता दें कि बाबूलाल सोरेन ने 2024 का विधानसभा चुनाव भी लड़ा था। जिसमें वह दिवंगत शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन से पराजित हो गये थे। 11 नवंबर को घाटशिला में उपचुनाव होना है। 14 नवंबर को परिणाम घोषित होंगे। आपको मालूम हो कि शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन के बाद घाटशिला विधानसभा सीट खाली हुई है।
पूर्वी सिंहभूम। साकची के प्रसिद्ध आभूषण प्रतिष्ठान बीणापानी ज्वेलर्स में एक व्यक्ति ने ग्राहक बनकर दुकानदार को चकमा देते हुए करीब डेढ़ लाख रुपये की सोने की चेन चोरी कर ली। चोरी की यह पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में साफ तौर पर कैद हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, साकची स्थित राजू बर्मन के स्वामित्व वाले बीणापानी ज्वेलर्स में एक व्यक्ति ग्राहक बनकर पहुंचा। उसने दुकानदार से विभिन्न प्रकार की सोने की चेन दिखाने को कहा। बातचीत के दौरान उसने बार-बार जेब से नोट निकालकर दुकानदार को यह विश्वास दिलाने की कोशिश की कि वह खरीदारी…
जामताड़ा। जामताड़ा जिले के एसपी राजकुमार मेहता मंगलवार की देर रात अचानक सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने शहर के निरीक्षण पर निकले। इस दौरान उन्होंने मंडल कारा जामताड़ा, व्यवहार न्यायालय जामताड़ा, रात्रि गश्ती दल, टाइगर मोबाइल, पीसीआर एवं क्यूआरटी दल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में व्यवहार न्यायालय परिसर में तैनात हवलदार सिकंदर रवानी ड्यूटी से गायब पाए गए, जो सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर लापरवाही मानी गई। अदालत जैसे संवेदनशील स्थल से अनुपस्थित रहना सुरक्षा दृष्टि से बड़ी चूक माना गया । घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने तत्काल अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए हवलदार सिकंदर रवानी…
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव-2025 को लेकर जनता दल यूनाइटेड (जदयू) अपने उम्मीदवारों की पहली सूची आज जारी करने जा रहा है। पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने बताया कि दोपहर तक जदयू की पहली लिस्ट जारी कर दी जाएगी, जबकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार से चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे। संजय झा ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी उम्मीदवारों के नामों पर खुद गहन विचार किया है। मुख्यमंत्री ने हर सीट पर मंथन किया है और स्थानीय समीकरणों को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवारों का चयन किया गया है। पहली लिस्ट आज दोपहर तक जारी…
पलामू। उपायुक्त समीरा एस ने बुधवार को समाहरणालय सभागार में साप्ताहिक जनता दरबार लगाकार विभिन्न प्रखंडों से आये लोगों की समस्याओं सुनी। उपायुक्त ने मौके पर ही संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को आवेदनों की प्रति अग्रसारित करते हुए त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई 15 दिनों के भीतर करने की बात कही। मनातू से आयी विधवा महिला ने बताया कि गरीबी के कारण उनके पति गुड्डू यादव दो माह पहले रोजगार की तलाश में हिमाचल प्रदेश गये थे। 27 सितंबर को हिमाचल प्रदेश में ही उनकी मृत्यु हो गयी। इस क्रम में गांव के लोगों से ही कर्ज लेकर उनके शव को…
हजारीबाग। झारखंड की हजारीबाग पुलिस ने लूट की योजना बनाते चार हथियारबंद अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्त में आए अपराधियों के पास ने हथियार, जिंदा कारतूस और अन्य सामान भी बरामद किए हैं। पुलिस आरोपितों से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है। बरही के पुलिस उपाधीक्षक अमित आंनद ने बुधवार को बताया कि पुलिस को मंगलवार को सूचना मिली थी कि चार हथियारबंद अपराधी दो मोटरसाइकिल पर सवार होकर बरही की ओर लूट की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही बरही देवचंदा मोड़ के पास पुलिस ने वाहनों की जांच के लिए…
नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान मजबूती का रुख बना हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत भी बढ़त के साथ हुई थी। बाजार खुलते ही खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिससे सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की चाल में तेजी आ गई। हालांकि पहले 15 मिनट के बाद बिकवाली का दबाव बनने से दोनों सूचकांकों की चाल में थोड़ी गिरावट भी आई। सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.24 प्रतिशत और निफ्टी 0.30 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। सुबह 10 बजे…
