Author: shivam kumar

रतलाम। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में स्थित ग्राम सिमलावदा में सोमवार को दुर्लभ जीव पैंगोलिन मिला है। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम गांव पहुंची और पैंगोलिन को रेस्क्यू किया। उसे पिंजरे में बंद कर वन विभाग कार्यालय लाया गया है। बताया गया है कि ग्रामीण दूलेसिंह दायमा के मकान में रविवार रात को पैंगोलिन दिखाई दिया था। तब ग्रामीण ने उसे बिना नुकसान पहुंचाए शौचालय में बंद कर दिया था। सुबह रतलाम जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि विशाल जायसवाल जो कि गांव सिमलावदा के ही निवासी है, उन्हें सूचना दी। जब गांव में इस जीव के होने की…

Read More

15 अक्टूबर 1931 को तमिलनाडु के रामेश्वरम में जन्मे अवुल पकिर जैनुलाब्दीन अब्दुल कलाम ने भारत को गौरवान्वित करने वाले अद्वितीय योगदान दिए। वे वैज्ञानिक, इंजीनियर और दूरदर्शी नेता थे, जिन्होंने देश की रक्षा और अंतरिक्ष तकनीक में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्हें विशेष रूप से भारत के मिसाइल कार्यक्रम के लिए जाना जाता है, जिसके कारण उन्हें “मिसाइल मैन ऑफ इंडिया” कहा गया। कलाम ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन और रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन में कई अहम परियोजनाओं का नेतृत्व किया। उन्होंने भारत के पहला स्वदेशी उपग्रह प्रक्षेपण यान विकसित करने में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके प्रयासों से…

Read More

मेक्सिको सिटी। मेक्सिको में बरसात से भारी तबाही हुई है। संघीय सरकार ने सोमवार सुबह इस विभीषिका की विवरण जारी किया। विवरण के अनुसार, पिछले हफ्ते मेक्सिको में बरसात, बाढ़ और भूस्खलन के दौरान 64 नागरिकों की मौत हो गई। 65 लोग अब भी लापता हैं। मौतों की संख्या में वृद्धि होने की आशंका है। अमेरिकी महाद्वीप के देश मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम की सुबह की प्रेस कॉन्फ्रेंस में राष्ट्रीय नागरिक सुरक्षा प्रमुख लॉरा वेलाजक्वेज ने कहा कि यह मौतें अत्यधिक भारी बारिश वाले चार राज्यों में हुईं। मेक्सिको न्यूज डेली की रिपोर्ट के अनुसार, लॉरा वेलाजक्वेज ने कहा…

Read More

काठमांडू। नेपाल के तीन प्रमुख दल संसद विघटन और सरकार गठन के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में रिट दायर करने की तैयारी कर रहे हैं। भंग की गई प्रतिनिधि सभा के स्पीकर देवराज घिमिरे ने मंगलवार को तीनों प्रमुख दलों की बैठक बुलाकर संसद विघटन और सरकार गठन को चुनौती देने के लिए एक साथ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल करने को कहा है। इस बैठक में स्पीकर घिमिरे ने कहा कि अलग-अलग रिट दाखिल करने से बेहतर है सभी संयुक्त रूप से इसे दाखिल करें। इस बैठक में नेपाली कांग्रेस के तरफ से प्रवक्ता डॉ. प्रकाश शरण महत,नेकपा…

Read More

काठमांडू। हमास ने सोमवार को गाजा में बंधक नेपाली छात्र विपिन जोशी का शव को रेडक्रॉस के मार्फत इजराइल को सौंप दिया। तीन अन्य बंधकों के साथ सौंपे गए विपिन के शव को पोस्टमार्टम के बाद नेपाल लाने की तैयारी है। रेडक्रॉस की टीम सोमवार रात चार शव इजराइल डिफेंस फोर्स को सौंपे। इजराइल में नेपाल के राजदूत धन बहादुर पंडित ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद विपिन का शव दूतावास को सौंपा जाएगा। उसके बाद उसे नेपाल भेजा जाएगा। राजदूत पंडित ने बताया कि विपिन जोशी के परिवार को इसकी जानकारी दे दी गई है। उनके शव को काठमांडू…

Read More

शर्म अल-शेख (मिस्र)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप फिलिस्तनी संघर्ष के समाधान में मिस्र की राय से सहमत नहीं हैं। ट्रंप ने गाजा शांति शिखर सम्मेलन से लौटते समय पत्रकारों से बातचीत में मिस्र को राष्ट्रपति के विचार पर कोई टिप्पणी नहीं की। एक पत्रकार ने ट्रंप से मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी तर्क पर पूछा था। सीसी ने कहा था कि इजराइल-फिलिस्तीन संघर्ष में शांति का एकमात्र रास्ता दो-राज्य समाधान है। ट्रंप ने जवाब दिया, “मैं गाजा के पुनर्निर्माण का पक्षधर हूं। एकल राज्य, दो राज्य से मेरा कोई लेना देना नहीं है।” सीबीएस न्यूज चैनल की रिपोर्ट…

Read More

क्वेटा। बलोचिस्तान की प्रसिद्ध मानवाधिकार कार्यकर्ता डॉ. महरंग बलोच और बलोच सॉलिडेरिटी कमेटी (बीवाईसी) की अन्य महिला नेताओं के खिलाफ दर्ज मामलों की ताजा सुनवाई आतंकवाद विरोधी अदालत के बजाय क्वेटा जिला जेल में हुई। बीवाईसी ने इसे प्रशासनिक दमन का एक भयावह उदाहरण बताया है। द बलोचिस्तान पोस्ट (पश्तो भाषा) की 13 अक्टूबर की रिपोर्ट के अनुसार, बलोच सॉलिडेरिटी कमेटी ने एक्स पर एक बयान में कहा कि हिरासत में ली गई महिलाओं की न्यायिक हिरासत बढ़ा दी गई है। डॉ. महरंग बलोच, सिबगतुल्लाह बलोच, बेबो बलोच, बैबर्ग बलोच और गुलजादी बलोच को मार्च में पब्लिक ऑर्डर ऑर्डिनेंस (एमपीओ)…

Read More

काबुल। अफगान सरकार ने पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा मोहम्मद आसिफ, इंटर सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल असीम मलिक और दो अन्य जनरलों के वीजा आवेदनों को खारिज कर दिया है। पिछले तीन दिन में इस्लामाबाद ने तीन अलग-अलग अनुरोध भेजे। तीनों को काबुल ने अस्वीकार कर दिया। द बलोचिस्तान पोस्ट (पश्तो भाषा) की सोमवार की रिपोर्ट के अनुसार, अफगान विदेश मंत्रालय या तालिबान सरकार ने इस मामले पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की। सूत्रों ने वीजा आवेदन खारिज करने की पुष्टि की। हाल के महीनों में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव बढ़ा है। इस्लामाबाद ने अफगानिस्तान पर तहरीक-ए-तालिबान…

Read More

ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ इस वक्त दुनियाभर में जबरदस्त तहलका मचा रही है। फिल्म के रिलीज होते ही इसका जादू दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। भारतीय बॉक्स ऑफिस से लेकर अंतरराष्ट्रीय मार्केट तक, हर जगह ऋषभ शेट्टी की इस फिल्म का डंका बज रहा है। सोशल मीडिया पर भी फिल्म को लेकर जबरदस्त चर्चा देखने को मिल रही है। हालांकि 12वें दिन यानी तीसरे सोमवार को फिल्म की कमाई में हल्की गिरावट दर्ज की गई। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने रिलीज के 12वें दिन लगभग 13.50 करोड़ रुपये की कमाई की।…

Read More

बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्मों का उनके प्रशंसकों को हमेशा बेसब्री से इंतजार रहता है। हाल ही में अभिनेता को ‘जॉली एलएलबी 3’ में देखा गया था, जहां उनके प्रदर्शन की काफी सराहना हुई। अब अक्षय एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाका करने की तैयारी में हैं। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेता जल्द ही साउथ की सुपरहिट फिल्म ‘संक्रांतिकी वास्तुनम’ के हिंदी रीमेक में नजर आएंगे। रिपोर्ट के अनुसार, इस तेलुगु ब्लॉकबस्टर फिल्म के रीमेक की तैयारियां जोरों पर हैं। सूत्रों के हवाले से बताया गया है, “अक्षय कुमार को फिल्म की कहानी बेहद पसंद आई है। उन्होंने…

Read More

रांची। रांची के एसएसपी राकेश रंजन ने कई पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया है। इसमें कई थाना प्रभारी और ओपी प्रभारी सहित अन्य शामिल है। इस संबंध में एसएसपी कार्यालय की ओर से मंगलवार को आदेश जारी कर दिया गया है। जिन पदाधिकारियों का तबादला किया गया है, उन्हें जल्द नए पद पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है। जारी अधिसूचना के अनुसार सतीश कुमार-01 को पिठौरिया थाना प्रभारी, ⁠सिद्धान्त को तुपुदाना ओपी प्रभारी, ⁠अजय दास को भी बीआईटी मेसरा ओपी प्रभारी, ⁠टिंकू रजक को चान्हो थाना प्रभारी, ⁠मनोज करमाली को मांडर थाना प्रभारी, ⁠नवीन शर्मा को बुढ़मू थाना…

Read More