Author: shivam kumar

रांची। भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने विभिन्न राज्यों में होने वाले विधानसभा उप-चुनाव 2025 के लिए नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है। घाटशिला से पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के बेटे बाबूलाल सोरेन चुनाव लड़ेंगे। इसकी घोषणा हो गई है। बता दें कि बाबूलाल सोरेन ने 2024 का विधानसभा चुनाव भी लड़ा था। जिसमें वह दिवंगत शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन से पराजित हो गये थे। 11 नवंबर को घाटशिला में उपचुनाव होना है। 14 नवंबर को परिणाम घोषित होंगे। आपको मालूम हो कि शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन के बाद घाटशिला विधानसभा सीट खाली हुई है।

Read More

पूर्वी सिंहभूम। साकची के प्रसिद्ध आभूषण प्रतिष्ठान बीणापानी ज्वेलर्स में एक व्यक्ति ने ग्राहक बनकर दुकानदार को चकमा देते हुए करीब डेढ़ लाख रुपये की सोने की चेन चोरी कर ली। चोरी की यह पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में साफ तौर पर कैद हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, साकची स्थित राजू बर्मन के स्वामित्व वाले बीणापानी ज्वेलर्स में एक व्यक्ति ग्राहक बनकर पहुंचा। उसने दुकानदार से विभिन्न प्रकार की सोने की चेन दिखाने को कहा। बातचीत के दौरान उसने बार-बार जेब से नोट निकालकर दुकानदार को यह विश्वास दिलाने की कोशिश की कि वह खरीदारी…

Read More

जामताड़ा। जामताड़ा जिले के एसपी राजकुमार मेहता मंगलवार की देर रात अचानक सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने शहर के निरीक्षण पर निकले। इस दौरान उन्होंने मंडल कारा जामताड़ा, व्यवहार न्यायालय जामताड़ा, रात्रि गश्ती दल, टाइगर मोबाइल, पीसीआर एवं क्यूआरटी दल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में व्यवहार न्यायालय परिसर में तैनात हवलदार सिकंदर रवानी ड्यूटी से गायब पाए गए, जो सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर लापरवाही मानी गई। अदालत जैसे संवेदनशील स्थल से अनुपस्थित रहना सुरक्षा दृष्टि से बड़ी चूक माना गया । घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने तत्काल अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए हवलदार सिकंदर रवानी…

Read More

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव-2025 को लेकर जनता दल यूनाइटेड (जदयू) अपने उम्मीदवारों की पहली सूची आज जारी करने जा रहा है। पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने बताया कि दोपहर तक जदयू की पहली लिस्ट जारी कर दी जाएगी, जबकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार से चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे। संजय झा ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी उम्मीदवारों के नामों पर खुद गहन विचार किया है। मुख्यमंत्री ने हर सीट पर मंथन किया है और स्थानीय समीकरणों को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवारों का चयन किया गया है। पहली लिस्ट आज दोपहर तक जारी…

Read More

पलामू। उपायुक्त समीरा एस ने बुधवार को समाहरणालय सभागार में साप्ताहिक जनता दरबार लगाकार विभिन्न प्रखंडों से आये लोगों की समस्याओं सुनी। उपायुक्त ने मौके पर ही संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को आवेदनों की प्रति अग्रसारित करते हुए त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई 15 दिनों के भीतर करने की बात कही। मनातू से आयी विधवा महिला ने बताया कि गरीबी के कारण उनके पति गुड्डू यादव दो माह पहले रोजगार की तलाश में हिमाचल प्रदेश गये थे। 27 सितंबर को हिमाचल प्रदेश में ही उनकी मृत्यु हो गयी। इस क्रम में गांव के लोगों से ही कर्ज लेकर उनके शव को…

Read More

हजारीबाग। झारखंड की हजारीबाग पुलिस ने लूट की योजना बनाते चार हथियारबंद अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्त में आए अपराधियों के पास ने हथियार, जिंदा कारतूस और अन्य सामान भी बरामद किए हैं। पुलिस आरोपितों से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है। बरही के पुलिस उपाधीक्षक अमित आंनद ने बुधवार को बताया कि पुलिस को मंगलवार को सूचना मिली थी कि चार हथियारबंद अपराधी दो मोटरसाइकिल पर सवार होकर बरही की ओर लूट की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही बरही देवचंदा मोड़ के पास पुलिस ने वाहनों की जांच के लिए…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान मजबूती का रुख बना हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत भी बढ़त के साथ हुई थी। बाजार खुलते ही खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिससे सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की चाल में तेजी आ गई। हालांकि पहले 15 मिनट के बाद बिकवाली का दबाव बनने से दोनों सूचकांकों की चाल में थोड़ी गिरावट भी आई। सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.24 प्रतिशत और निफ्टी 0.30 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। सुबह 10 बजे…

Read More

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान कमजोरी के साथ बंद हुए। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजारों में पिछले सत्र के दौरान मिला-जुला कारोबार होता रहा। वहीं एशियाई बाजार में आज आमतौर पर तेजी का रुख बना हुआ है। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान बिकवाली का दबाव बना रहा, जिसके कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए। एस एंड पी 500 इंडेक्स 0.16 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 6,644.31 अंक के स्तर पर…

Read More

रांची। झारखंड के चर्चित शराब घोटाला मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने इस मामले में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिन आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है, उनमें महेश सीडगे, जगन देसाई, कमल देसाई, शीतल देसाई और बिपिन परमार समेत अन्य शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपी विजन और मार्शल कंपनी के अधिकारी हैं। एसीबी ने यह गिरफ्तारी मुंबई और गुजरात से की है। मार्शल और विजन वही दोनों कंपनियां हैं, जिनकी बैंक गारंटी फर्जी पाई गई थी और पूरा मामला चर्चित हुआ था। इस केस में एसीबी ने अब तक राज्य के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी…

Read More

रांची। राज्य में मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण को लेकर की गयी प्रारंभिक तैयारी को लेकर मंगलवार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने सभी जिलों के इआरओ और उप निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। समीक्षा के दौरान ऑनलाइन जुड़े सभी पदाधिकारियों को निर्देशित करते हुए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण के पूर्व की तैयारियों में वर्तमान मतदाता सूची से लेकर 2003 के मतदाता सूची के मैपिंग की प्रक्रिया को त्रुटि रहित करें। एसआइआर को लेकर अधिकारियों को दिये निर्देश उन्होंने कहा कि मतदाता सूची की मैपिंग के क्रम में वैसे मतदाता…

Read More

रांची। चोरी की 22 बाइक के साथ 15 अपराधी गिरफ्तार किये गये हैं। एसएसपी राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने यह कार्रवाई की है। मंगलवार को रांची पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस के वरीय अधिकारी को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि नामकुम थाना क्षेत्र के रांची टाटा मुख्य मार्ग पर बंद पड़े टी प्वाईंट, नाम के होटल के पास मोटरसाइकिल चोर गिरोह के अपराधकर्मी चोरी की मोटरसाइकिल खरीद-बिक्री के किए एकत्रित हुए हैं। जिसके बाद एसएसपी के द्वारा एक पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस की टीम ने कार्रवाई…

Read More