रांची। दक्षिणी दक्षिणी पश्चिमी मानसून पूरे पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड से विदा हो गया। इसके साथ ही गुलाबी ठंड राज्य में दाखिल हुई। राजभर के लोगों को ठंड की गुनगुनी धूप भाने लगी है और सुबह में धूप में बैठना अच्छा लगने लगा है। हालांकि दोपहर में धूप में तल्ख़ी महसूस की जा रही है, लेकिन शाम होते हैं ठंड का एहसास होने लगा है। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष पूरे झारखंड में सामान्य से लगभग दोगुनी बारिश हुई है। इस वजह से इस वर्ष कड़ाके की ठंड पढ़ने की आशंका है। संभवतः दीपावली और महापर्व छठ के…
Author: shivam kumar
नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मजबूती के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान बढ़त के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज तेजी के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। इसी तरह यूरोपीय बाजारों में भी पिछले सत्र के दौरान खरीदारी होती रही। वहीं एशियाई बाजारों में आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है। शुक्रवार की गिरावट के बाद कल अमेरिकी बाजार रिकवरी के मूड में नजर आया, जिसके कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक मजबूती के साथ बंद होने में सफल रहे। डाउ जॉन्स करीब 600 अंक उछल कर बंद हुआ। इसी तरह…
अररिया। बिहार के चर्चित सुपर कॉप आईपीएस अधिकारी शिवदीप लांडे अररिया विधानसभा से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगे।जिसको लेकर पूर्व आईपीएस अधिकारी लांडे ने सोमवार को अररिया अनुमंडल कार्यालय से नामांकन के लिए अपना एनआर कटवाया। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को वे नामांकन करेंगे और अररिया विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अपनी भाग्य को आजमाएंगे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यहां की जनता से अपील करने आए है की जात-पात धर्म से ऊपर उठकर वैसे प्रत्याशियों को मतदान करें जो उनके विधानसभा क्षेत्र का विकास कर सके। पूर्व आईपीएस अधिकारी शिवदीप लांडे ने कहा…
जयपुर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि 21वीं सदी का सबसे बड़ा सुधार (रिफॉर्म) देश के तीन नए आपराधिक न्याय कानूनों का क्रियान्वयन है। इनके पूर्ण रूप से लागू होने के बाद भारत की आपराधिक न्याय प्रणाली दुनिया की सबसे आधुनिक प्रणाली बन जाएगी। शाह ने विश्वास जताया कि इन कानूनों के जरिये लंबित मामलों में तेजी आएगी और न्याय अब वर्षों नहीं, समयबद्ध रूप से मिलेगा। उन्होंने कहा कि 2027 से नई आपराधिक संहिताओं के तहत किसी भी एफआईआर के तीन वर्ष के भीतर सुप्रीम कोर्ट तक न्याय सुनिश्चित करने का लक्ष्य है। शाह सोमवार…
– एजेंसी ने तमिलनाडु के दवा नियंत्रण अधिकारियों और श्रीसन फार्मा पर छापेमारी चेन्नई। प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने कफ सिरप से हुईं मौतों से जुड़े मामले में सोमवार को श्रीसन फार्मा के चेन्नई स्थित ठिकानों और तमिलनाडु ड्रग कंट्रोल विभाग के अधिकारियों के ठिकानों पर छापेमारी की है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने यह छापेमारी धन शोधन निवारण अधिनियम, 2002 (पीएमएलए) के तहत की है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इडी ने जिन ठिकानों पर छापेमारी की है, उनमें तमिलनाडु औषधि नियंत्रण कार्यालय (ड्रग कंट्रोल विभाग) के शीर्ष अधिकारियों के आवास भी शामिल हैं। केंद्रीय जांच एजेंसी ने यह कार्रवाई मध्य…
नई दिल्ली। मंगोलिया के राष्ट्रपति खुरेलसुख उखना की चार दिवसीय भारत यात्रा के बीच कांग्रेस ने लद्दाख को संविधान की छठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग दोहराई है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने साल 1990 से 2000 तक मंगोलिया में भारत के राजदूत रहे प्रसिद्ध बौद्ध भिक्षु और लद्दाख के सम्मानित नेता 19वें कुशोक बकुला रिनपोछे के योगदान को भी याद किया। जयराम रमेश ने सोमवार को अपने एक पोस्ट में लिखा कि आज मंगोलिया के राष्ट्रपति भारत के दौरे पर हैं और यह अवसर हमें याद दिलाता है उस ऐतिहासिक भूमिका की, जो भारत और विशेषकर लद्दाख के…
काठमांडू। काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा से केन्द्रीय अनुसंधान ब्यूरो सीआईबी ने सोमवार को तीन मुस्लिम भारतीय युवकों को गिरफ्तार किया है। तीनों यात्रियों के पास से 11 किलो 275 ग्राम ड्रग्स बरामद की गई है। सीआईबी के डीआईजी विनोद घिमिरे ने कहा कि बैंकाक से थाई एयर एशिया की उड़ान संख्या FD182 से अपरान्ह 1 बज कर 50 मिनट पर काठमांडू हवाई अड्डे पर लैंड हुई। इसके बाद ही तीनों यात्रियों को हवाईअड्डे के आगमन टर्मिनल से नियंत्रण में लिया गया। डीआईजी घिमिरे ने बताया कि सीआईबी के पास इस विमान से ड्रग्स की बड़े पैमाने पर तस्करी करने…
रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धुरंधर’ इस समय बॉलीवुड के सबसे चर्चित प्रोजेक्ट्स में से एक बनी हुई है। दर्शक इस फिल्म को लेकर गजब का उत्साह दिखा रहे हैं। खासकर तब से जब अभिनेता के जन्मदिन 6 जुलाई को इसका पहला लुक टीज़र रिलीज़ किया गया था। टीज़र में दिखाई गई झलक और बैकग्राउंड में बजते गाने ‘ना दे दिल परदेसी नू’ के सुरों ने फैंस के दिलों में जोश भर दिया था। रणवीर के तीखे लुक और गहरी इमोशनल अंडरटोन ने इस फिल्म को लेकर उत्सुकता को कई गुना बढ़ा दिया। अब दिवाली के मौके पर फिल्म के…
नई दिल्ली। प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार वार्ता के लिए वरिष्ठ अधिकारियों का एक भारतीय प्रतिनिधिमंडल इस सप्ताह अमेरिका की यात्रा पर जाएगा। दोनों पक्ष इस समझौते की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति कर रहे हैं। प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर अमेरिका के साथ बातचीत अच्छी तरह आगे बढ़ रही है। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को बताया कि भारत और अमेरिका के बीच आगामी बातचीत एक प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर केंद्रित है। एक रिपोर्ट में संकेत दिया गया है कि दोनों पक्ष समझौते के पहले भाग के लिए शरद ऋतु की समय-सीमा पर विचार कर सकते हैं। हाल के महीनों में भारत-अमेरिका…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को उत्तर बंगाल में आई बाढ़ के लिए पड़ोसी देश भूटान को जिम्मेदार ठहराते हुए मुआवजे की मांग की है। उन्होंने दावा किया कि भूटान से आने वाली पानी के कारण उत्तर बंगाल के कई जिलों में बाढ़ आई और व्यापक नुकसान हुआ है। मुख्यमंत्री बनर्जी उत्तर बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के नागराकाटा क्षेत्र में राहत एवं पुनर्वास कार्यों की समीक्षा के लिए पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने कहा, “भूटान से पानी आने के कारण हमें भारी नुकसान उठाना पड़ा है। हम चाहते हैं कि वे इसका मुआवजा दें।” उन्होंने यह…
हजारीबाग। हजारीबाग पुलिस को नक्सल अभियान में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की संयुक्त टीम ने बोकारो-हजारीबाग सीमावर्ती क्षेत्र में चलाए गए विशेष सर्च अभियान के दौरान नक्सलियों के एक ठिकाने से भारी मात्रा में हथियार और नक्सली सामग्री बरामद की है। बरामद सामग्री में दो एसएलआर राइफलें, मैगजीन, बड़ी संख्या में कारतूस, पिट्ठू बैग, कपड़े और दैनिक उपयोग की कई सामान शामिल हैं। यह बरामदगी नक्सलियों की किसी बड़ी साजिश को नाकाम करने में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। हजारीबाग एसपी अंजनी अंजन ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि यह अभियान गुप्त…
