सहरसा। जिले के कहरा प्रखंड स्थित नगर पंचायत वनगांव के भगवती स्थान मंदिर परिसर में 29 अक्टूबर को 34 वां विद्यापति पर्व समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के संयोजक जयराम झा ने बताया कि विद्यापति चेतना समिति द्वारा लगातार चौतीस वर्ष विद्यापति पर्व समारोह आयोजित किया जा रहा है। साथ ही मैथिली भाषा के संरक्षण संवर्धन व उन्नयन के लिए चेतना समिति वनगांव सतत संघर्षशील है। वही भाषाई आंदोलन के तहत सदैव जीवंत रूप से आन्दोलनरत है। उन्होने कहा कि विद्यापति पर्व समारोह में विभिन्न विद्वानों द्वारा उद्घाटन, कवि गोष्ठी के साथ साथ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।…
Author: shivam kumar
भागलपुर। ट्रेन संख्या 13015 अप कविगुरु एक्सप्रेस द्वारा अवैध शराब के परिवहन के संबंध में विश्वसनीय स्रोतों से प्राप्त सूचना के आधार पर भागलपुर रेलवे स्टेशन पर एक संयुक्त छापेमारी की गई। उक्त ट्रेन के आगमन पर आरपीएफ टीम ने आबकारी विभाग भागलपुर के अधिकारियों के साथ समन्वय में भागलपुर के आईपीएफ अवनीत कुमार सिंह की देखरेख में छापेमारी की। अभियान के दौरान टीम ने प्लेटफार्म संख्या 4/5 पर मध्य फुटओवर ब्रिज के पास एक महिला को दो भारी बैग लिए हुए संदिग्ध रूप से घूमते देखा। उसे तुरंत हिरासत में लिया गया और उसकी पहचान बिहार के भागलपुर निवासी…
पूर्वी चंपारण। बिहार में पूर्वी चम्पारण जिले के घोड़ासहन थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह अज्ञात अपराधियो ने साइबर कैफे संचालक की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान गुरमीत मठवा टोला निवासी हीरालाल राम के पुत्र अनिल कुमार (25) के रूप में हुई है। उसका शव उसके घर से 3 किलोमीटर दूर सपही टोला स्थित खेत में मिला है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया है।परिजनों के अनुसार,अनिल को किसी ने फोन कर बुलाया था,मृतक के बड़े भाई नागेंद्र राम ने बताया कि गुरुवार की शाम करीब…
नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में सोना और चांदी की कीमत में रिकॉर्ड तेजी का सिलसिला आज भी जारी है। ये दोनों चमकीली धातुएं आज एक बार फिर मजबूती के नए शिखर पर पहुंची हुई हैं। आज के कारोबार में सोना 200 रुपये से लेकर 220 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हुआ है। इसी तरह चांदी 7,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक उछल कर नई ऊंचाई पर पहुंच गया है। कीमत में उछाल आने के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 1,24,160 रुपये से लेकर 1,24,310 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर…
छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश में कोल्ड्रिफ कफ सिरप के कारण किडनी संक्रमण से अब तक 23 बच्चों की मौत हो चुकी है। इस मामले में ‘कोल्ड्रिफ’ कफ सीरप बनाने वाली तमिलनाडु की कंपनी श्रीसन फार्मास्युटिकल के संचालक (मालिक) जी. रंगनाथन को मप्र की विशेष जांच टीम (एसआईटी) चेन्नई से ट्रांजिट रिमांड पर छिंदवाड़ा लेकर आई है। शुक्रवार को उसे यहां परासिया के कोर्ट में पेश करने की तैयारी है। स्थानीय पुलिस कोर्ट परिसर के आसपास व्यवस्थाएं जुटाई जा रही हैं। दरअसल, मध्य प्रदेश में कोल्ड्रिफ कफ सिरप के सेवन से बीते एक माह से लगातार बच्चों की मौत हो रही है।…
रांची।रांची जिले में तीन थाना प्रभारियों के तबादले किए गए हैं। इसके संबंध में पुलिस विभाग द्वारा आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। ओरमांझी थाना में पदस्थापित मनीष तिवारी को अब अरगोड़ा थाना का प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं, अरगोड़ा थाना में तैनात ब्रमदेव प्रसाद को पुलिस की छवि धूमिल करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा, शशिभूषण चौधरी को ओरमांझी थाना की कमान सौंपी गई है। वे इससे पहले मांडर अंचल में अपनी सेवाएं दे रहे थे। इसी क्रम में, पूनम कुजूर को पुलिस केंद्र से स्थानांतरित कर चुटिया थाना प्रभारी बनाया गया…
रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से शुक्रवार को राज्य के नवनियुक्त मुख्य सचिव अविनाश कुमार ने राज भवन में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर राज्यपाल को उन्होंने राज्य सरकार की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति से अवगत कराया।
पूर्वी सिंहभूम। विधानसभा उपचुनाव को लेकर समाहरणालय सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में प्रिंटिंग प्रेस संचालकों के साथ शुक्रवार को बैठक हुई। बैठक में प्रेस संचालकों को निर्वाचन आयोग के निर्देशों की जानकारी दी गई और अक्षरश: पालन करने का निर्देश दिया गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की निर्वाचन-संबंधी प्रचार सामग्री, जैसे पोस्टर, बैनर, पैम्पलेट, पर्चा, फ्लेक्स की छपाई करने से पूर्व प्रिंटिंग प्रेस संचालक को अनिवार्य रूप से उस सामग्री पर प्रिंटर और प्रकाशक का नाम, पता एवं संख्या अंकित करना होगा। साथ ही, प्रत्येक ऐसी सामग्री की एक…
पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम जिले के समाहरणालय सभागार में शुक्रवार को घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के मद्देनज़र दिव्यांग मतदाताओं की मतदान प्रक्रिया में सहज और सुलभ भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी ने की। इस बैठक में दिव्यांग मतदाताओं के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम चलाने, सुलभ मतदान केंद्रों की तैयारी, तथा मतदान दिवस पर सहयोगी व्यवस्थाओं जैसे स्वयंसेवकों की नियुक्ति और समय पर प्रशिक्षण कराने पर विस्तृत चर्चा हुई। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने संबंधित विभागों और संस्थाओं को निर्देश देते हुए कहा कि सभी…
चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा में शिक्षकों से लाखों रुपये की अवैध वसूली के मामले में प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। उपायुक्त चंदन कुमार के निर्देश पर विभागीय जांच रिपोर्ट के आधार पर तीन शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। निलंबित शिक्षकों में शामिल हैं: राकेश महतो – मारवाड़ी प्लस टू उच्च विद्यालय, चक्रधरपुर प्रदीप फेडरिक मिंज – प्लस टू उच्च विद्यालय, गोइलकेरा अलोक मुंडू – प्लस टू उच्च विद्यालय, कुल्डा, बंदगांव यह मामला स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षकों से जुड़ा है, जिनसे बकाया वेतन भुगतान के नाम पर अवैध रूप से 35 से 40…
पाकुड़। हिरणपुर-पाकुड़ मुख्य सड़क पर स्थित तारापुर गाँव के पास बने पुल की एक तरफ की रेलिंग कई महीनों से टूटी हुई है, जो आए दिन खतरे का कारण बन रही है। इस पुल से हर दिन सैकड़ों वाहन, स्कूल बसें और बाइक सवार गुजरते हैं, लेकिन टूटी रेलिंग के कारण उनका संतुलन बिगड़ने का खतरा बना रहता है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि यह रेलिंग एक भारी वाहन की टक्कर से क्षतिग्रस्त हुई थी, लेकिन इतने महीने बीत जाने के बाद भी विभाग या संबंधित प्रशासन ने मरम्मत की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया है। रात के समय…
