Author: shivam kumar

मुजफ्फरपुर। बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र सोमवार को मुजफ्फरपुर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और राजद पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कांग्रेस बिहार के विकास के ग्रहण हैं, जिन्होंने राज्य की पहचान को तार-तार कर दिया था। योगी आदित्यनाथ ने आरोप लगाया कि 1992 से 2005 के बीच बिहार जातीय हिंसा, अपहरण और माफिया राज से त्रस्त था। उस दौरान बिहार में जाति के नाम पर समाज को बांटने का गंदा खेल खेला गया था, जिसने राज्य को नरसंहारों और अपराध…

Read More

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने साेमवार को सोनबरसा में एक जनसभा को संबोधित किया। चुनाव के प्रचार अभियान के दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि आज बिहार की सरकार वास्तव में दिल्ली से संचालित हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य से जुड़े सारे निर्णय केंद्र से लिए जा रहे हैं और मुख्यमंत्री की भी कोई सुनवाई नहीं होती। कांग्रेस नेता प्रियंका गाधी ने कहा कि महागठबंधन जनता के अधिकारों की लड़ाई लड़ रहा है और बिहार को एक नया दिशा देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने लोगों से अपील…

Read More

रांची। झारखंड की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने सोमवार को चान्हो प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) और अंचल अधिकारी (सीओ) सहित कई कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। मंत्री ने कार्यालय के एक-एक कक्ष का बारीकी से निरीक्षण किया और कार्य के लिए आए ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। ग्रामीणों ने अधिकारियों की अनुपस्थिति और लापरवाही की शिकायत मंत्री के समक्ष रखी। कार्यालय में पसरे सन्नाटे और बंद कमरों को देखकर मंत्री ने नाराज़गी जताई और तत्काल रांची उपायुक्त (डीसी) को इसकी सूचना दी।…

Read More

रांची। रांची के एसएसपी राकेश रंजन ने सात पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया है। इस संबंध में रविवार देर रात अधिसूचना जारी कर दी गई है। जारी अधिसूचना के अनुसार तबादला किए गए पदाधिकारियों में पांच इंस्पेक्टर और दो सब-इंस्पेक्टर शामिल हैं। इंस्पेक्टर अशोक कुमार को सुखदेव नगर का थाना प्रभारी बनाया गया है। जबकि इंस्पेक्टर असित कुमार मोदी को सदर पश्चिमी का सर्किल इंस्पेक्टर नियुक्त किया गया है। वहीं, इंस्पेक्टर जयप्रकाश राणा को मांडर सर्किल इंस्पेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार साहू को डायल 112 का प्रभारी बनाया गया है। साथ ही इंस्पेक्टर सुशील…

Read More

नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 52 साल के लंबे इंतजार के बाद इतिहास रच दिया। नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हराकर अपना पहला आईसीसी महिला वनडे विश्व कप खिताब जीत लिया। भारत की इस ऐतिहासिक जीत के बाद पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ गई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों और नेताओं ने टीम इंडिया को बधाई दी है। पीएम मोदी बोले – यह ऐतिहासिक जीत नई पीढ़ी…

Read More

मुंबई। भारत की महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया है। भारत की लड़कियों ने आखिरकार 47 साल के लंबे इंतजार के बाद इतिहास रच ही दिया। टीम इंडिया ने महिला वनडे विश्व कप 2025 के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हरा दिया। भारत ने वनडे विश्व कप का खिताब जीत लिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 298 रन बनाये और जवाब में दक्षिण अफ्रीका को 246 रन पर समेट दिया। रविवार को हुए फाइनल मुकाबले में मुंबई के डीवाई पाटील स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी। भारत ने 7 विकेट खोकर…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। सीतारामडेरा थाना पुलिस ने भुइयांडीह निवासी कारोबारी हरेराम सिंह के घर पर हुई फायरिंग मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने कांड में शामिल दो शूटरों को पांडेय घाट के पास से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान सकाची काशीडीह लाइन निवासी राज सिंह कश्यप उर्फ कोदू (32) और गोलमुरी निवासी राजेश गिरि उर्फ दांतू (26) के रूप में हुई है। दोनों कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान गिरोह के सक्रिय सदस्य बताए जा रहे हैं। सोमवार को एसएसपी पीयूष पांडेय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि दोनों आरोपित मानगो बस…

Read More

पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिम सिंहभूम जिला मुख्यालय स्थित अनुमंडल कार्यालय परिसर में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से एकदिवसीय धरना का आयोजन किया गया। सुबह 11 बजे शुरू हुए इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य झारखंड की बिगड़ती स्वास्थ्य व्यवस्था और चाईबासा ब्लड बैंक में एचआईवी संक्रमित रक्त चढ़ाए जाने की घटना के विरोध में अपनी आवाज बुलंद करना था। धरना स्थल पर पार्टी नेताओं ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि झारखंड में स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह चरमरा चुकी हैं। अस्पतालों में न…

Read More

नालंदा। बिहारशरीफ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी में बड़ाभूचाल आ गया है। पार्टी के नगर अध्यक्ष महताब आलम गुड्डू ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सैकड़ों समर्थकों के साथ इस्तीफा देने की घोषणा कर दी । गुड्डू ने कांग्रेस के बाहरी प्रत्याशी उमैर खान पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि “उमैरखान को शहर के कुछ दलालों ने हाईजैककर रखा है। उनका रवैया गलत है और वे स्थानीय कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं करते।”नगर अध्यक्ष ने कहा कि शहर के कुछ लोगों ने मोहल्लों के वोट दिलाने का ठेका पैसे लेकर कर रखा है। “हमलो ग 20 वर्षों से तन-मन-धन से…

Read More

रांची। झारखंड ठंड की गिरफ्त में आने लगा है। राजधानी रांची सहित राज्य के विभिन्न जिलों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। रांची में रविवार की तुलना में सोमवार को न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। रविवार को रांची में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री था, जो सोमवार को गिरकर 18.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं जमशेदपुर में रविवार को 22.5 डिग्री की तुलना में सोमवार को न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रहा, डालटेनगंज में 21.3 डिग्री की तुलना में 18.5 डिग्री, बोकारो में 22.2 डिग्री की तुलना में 19.1 डिग्री और चाईबासा…

Read More

रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद पांडेय ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के बयान को राजनीतिक बौखलाहट का परिणाम बताया है। उन्होंने झूठ और अफवाह की राजनीति करने का आरोप भी लगाया। विनोद पांडेय ने रविवार को एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा कि बाबूलाल मरांडी की बयानबाज़ी पूरी तरह से निराधार आरोपों का पुलिंदा है। उन्हें जनता के मुद्दों पर बोलना चाहिए, न कि अपनी राजनीतिक जमीन बचाने के लिए झूठे आरोपों का सहारा लेना चाहिए। हेमंत सरकार जनता के विश्वास से बनी है और…

Read More