ट्रंप आज पहुंचेंगे चीन, शी से मुलाकात पर दुनिया की नजर वाशिंगटन, 13 मई (हि.स.)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मंगलवार को चीन के लिए रवाना हो गए। वह बुधवार को बीजिंग पहुंचेंगे। ट्रंप की चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से होने वाली मुलाकात पर दुनिया की नजर है। दोनों नेताओं के बीच विभिन्न वैश्विक मुद्दों पर बातचीत होनी है। वार्ता के मुख्य बिन्दुओं में खाड़ी युद्ध और शुल्क (टैरिफ) के अलावा दुर्लभ खनिजों को लेकर लंबित व्यापार समझौता शामिल है। ट्रंप की यह दूसरी चीन यात्रा है। इसका उद्देश्य टैरिफ को लेकर जारी तनाव को खत्म करना और अमेरिका को…
Author: shivam kumar
नई दिल्ली। पश्चिम एशिया संकट के बीच रुपये को सहारा देने के लिए सरकार ने सोना और चांदी पर आयात शुल्क को बढ़ाकर 15 फीसदी कर दिया है। ये दरें बुधवार से प्रभावी हो गई हैं। वित्त मंत्रालय ने इस संबंध में मंगलवार देररात अधिसूचना जारी की । इसके अनुसार, सरकार ने सोना और चांदी के आयात पर 10 फीसदी मूल सीमा शुल्क और 5 फीसदी कृषि अवसंरचना और विकास उपकर लगाया है। इससे प्रभावी आयात कर 6 फीसदी से बढ़कर 15 फीसदी हो गया है। यह दरें 13 मई से लागू हो गई हैं। वित्त मंत्रालय की अधिसूचना 16/2026…
रांची। गोमिया से पूर्व विधायक, एकीकृत बिहार सरकार व झारखंड सरकार में मंत्री रहे वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह के निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गहरी संवेदना व्यक्त की है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि माधवलाल सिंह ने लंबे समय तक जनसेवा और सामाजिक जीवन में महत्वपूर्ण योगदान दिया. उनका निधन सार्वजनिक जीवन के लिए अपूरणीय क्षति है. मुख्यमंत्री ने मरांग बुरु से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की. साथ ही उन्होंने अधिकारियों को राजकीय सम्मान के साथ माधवलाल सिंह का अंतिम संस्कार करने का निर्देश…
तिरुपुर (तमिलनाडु)। तिरुप्पुर जिले के वेल्लाकोविल-करूर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुलिस चेक पोस्ट के पास आज तड़के सड़क हादसे में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी समेत 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सड़क के डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को पुलिसकर्मी रविचंद्रन हटा रहे थे। इस दौरान तेज रफ्तार एक कार अचानक नियंत्रण खो बैठी और ट्रक से टकरा गई। हादसे में पुलिसकर्मी रविचंद्रन , ट्रक चालक और कार में सवार चार लोगों समेत कुल 6 लोगों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची। सभी के शव सरकारी अस्पताल भेजे गए हैं।…
पूर्वी सिंहभूम। टाटानगर रेलवे स्टेशन यार्ड के पास तेंदुआ देखे जाने की खबर ने मंगलवार शाम शहर में सनसनी फैला दी। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में तेंदुए जैसा दिखने वाला एक बड़ा जंगली जानवर रेलवे यार्ड के समीप दौड़ता नजर आ रहा है। वीडियो सामने आते ही वन विभाग, रेलवे प्रशासन और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) हरकत में आ गए हैं। हालांकि अब तक यह पुष्टि नहीं हो सकी है कि वीडियो में दिख रहा जानवर वास्तव में तेंदुआ है या कोई अन्य जंगली जीव इसकी जांच की जा रही है। बुधवार को जमशेदपुर की प्रभागीय वनाधिकारी…
पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम जिले में अवैध शराब निर्माण और कारोबार पर रोक लगाने के लिए पुलिस एवं उत्पाद विभाग ने बुधवार को संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई की। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ग्राम लातार्सिका में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान जंगलों और गांव के आसपास संचालित अवैध महुआ शराब की पांच भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान करीब 4000 लीटर जावा महुआ और कच्ची शराब को मौके पर ही नष्ट किया गया। जानकारी के अनुसार, प्रशासन को गुप्त सूचना मिली थी कि लातार्सिका गांव के जंगल क्षेत्र में बड़े पैमाने पर महुआ शराब तैयार की…
नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में लगातार बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव का सीधा असर घरेलू शेयर बाजार पर पड़ा है। हालांकि, सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। फिलहाल, बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक में तेजी दिख रही है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 137.64 अंक यानी 0.18 फीसदी की उछाल के साथ 74,696.88 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 66.25 अंक यानी 0.28 फीसदी की तेजी के साथ 23,445.80 के स्तर पर ट्रेंड कर रहा है। 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में…
नई दिल्ली। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NAT) ने नीट-यूजी 2026 (परीक्षा को आधिकारिक तौर पर रद्द करने का बड़ा फैसला लिया है। परीक्षा में कथित अनियमितताओं और जांच एजेंसियों से प्राप्त गंभीर इनपुट को देखते हुए एनटीए ने यह कदम उठाया है। इसी के साथ केंद्र सरकार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरी जांच सीबीआइ के हवाले कर दी है। पारदर्शिता के लिए लिया गया कड़ा फैसला मंगलवार को जारी एक आधिकारिक बयान में एनटीए ने स्पष्ट किया कि 3 मई को आयोजित की गई परीक्षा की शुचिता और प्रक्रिया को मौजूदा परिस्थितियों में बरकरार रखना संभव नहीं है।…
रांची। रांची के कोकर इलाके से लापता 18 महीने की बच्ची आदिती पाण्डेय का अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है। इसी बीच मंगलवार की सुबह एक खबर निकलकर सामने आई कि गाडीगांव (खेलगांव के निकट) इलाके के एक बड़े नाले से पुलिस ने एक बच्ची का शव बरामद किया है। लेकिन अब तक ये साफ नहीं हो पाया है कि ये शव किसका है। फिलहाल पुलिस बच्ची का शव अपने कब्जे में लेकर परिजनों से पहचान कराने में जुटी है। मौके पर सिटी एसपी समेत कई बड़े अधिकारी पहुंचे हैं। जांच के लिए FSL की टीम को भी…
नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज असम के मां कामाख्या के पावन धाम में सपरिवार पूजा-अर्चना कर समस्त देशवासियों के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। मुख्यमंत्री ने दर्शन के बाद यहां पत्रकारों से कहा कि असम में तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार मां कामाख्या देवी की ही कृपा बनी है। जनता का प्यार, विश्वास और मां का आशीर्वाद सदैव असम को आगे बढ़ाए, विकसित करे, यही कामना है। हम सब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत, विकसित असम की इस यात्रा को तय करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्वोत्तर…
भागलपुर। बिहार में भागलपुर जिले में अवस्थित विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने का असर अब भागलपुर के सरकारी बस स्टैंड पर भी साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। कभी यात्रियों की भीड़ से गुलजार रहने वाला बस स्टैंड इन दिनों सुनसान नजर आ रहा है। भागलपुर सरकारी बस स्टैंड से विक्रमशिला सेतु होकर पूर्णिया, बेगूसराय और सिलीगुड़ी समेत कई जगहों के लिए बसों का परिचालन होता था। लेकिन सेतु क्षतिग्रस्त होने के बाद इन रूटों पर बस सेवा ठप हो गई है। बसों का परिचालन बंद होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।…
