कोलकाता। पश्चिम बंगाल में आरजी कर मेडिकल कॉलेज की महिला चिकित्सक से दुष्कर्म और हत्या मामले में अब पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की भूमिका की भी जांच होगी। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शुक्रवार को नवान्न में इसकी घोषणा करते हुए इस मामले में तीन आईपीएस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। वहीं, पीड़िता की मां व पानीहाटी से भाजपा विधायक ने मुख्यमंत्री के इस फैसले का स्वागत किया है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि आरजी कर कांड की फाइल दोबारा खोली जा रही है और उस समय जिम्मेदारी संभाल रहे…
Author: shivam kumar
अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर आखिरकार 15 मई को रिलीज कर दिया गया। ‘वेलकम’ फ्रेंचाइजी की यह तीसरी कड़ी है, जिसका दर्शकों को लंबे समय से इंतजार था। अहमद खान के निर्देशन और फिरोज नाडियाडवाला के निर्माण में बनी यह फिल्म एक बार फिर कॉमेडी, अफरा-तफरी और मनोरंजन का तगड़ा डोज लेकर आ रही है। टीजर रिलीज के साथ ही फिल्म की रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया गया है। अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर टीजर शेयर करते हुए लिखा, “पागलपन का स्वागत है, हंसी का स्वागत है, अफरा-तफरी का स्वागत…
रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा की ऐतिहासिक फिल्म ‘राजा शिवाजी’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। 01 मई को रिलीज हुई इस फिल्म ने 14 दिन पूरे कर लिए हैं और मराठी सिनेमा में नया इतिहास रच दिया है। फिल्म ने अब तक अनुमानित 90.10 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है, जिसके साथ यह मराठी सिनेमा की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है, खासकर महाराष्ट्र में इसकी लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने रिलीज के 14वें…
पटना। राजधानी पटना के सुल्तानगंज थानाक्षेत्र के मुसल्लेपुर हाट सब्जी मंडी में गुरुवार को अज्ञात अपराधियों ने एक मसाला कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी। अपराधियों ने इस हत्याकांड को सिविल डिफेंस के ब्लैकआउट पूर्वाभ्यास के दौरान अंजाम दिया। आनन-फानन में स्थानीय लोग और परिजन उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने देर रात उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही सिटी पुलिस अधीक्षक (पटना पूर्वी) परिचय कुमार और पटना सिटी के अपर पुलिस अधीक्षक राजकिशोर सिंह मौके पर पहुंचे। साथ ही साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया,…
सारण। जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने अपने कार्यालय कक्ष में बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम 2015 के तहत द्वितीय अपील के मामलों की गहन सुनवाई की। इस दौरान लोक शिकायत से जुड़े कुल 17 मामलों पर विचार किया गया, जिसमें से 08 मामलों का अंतिम रूप से आदेश पारित करते हुए मौके पर ही निवारण कर दिया गया। शेष 09 मामलों में संबंधित लोक प्राधिकारियों को अगली तिथि पर पूर्ण प्रतिवेदन के साथ अनिवार्य रूप से उपस्थित होने का कड़ा निर्देश दिया गया। सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम का सफल क्रियान्वयन…
पटना। सम्राट चौधरी ने आज मुख्यमंत्री आवास से मुख्यमंत्री सचिवालय तक की यात्रा पैदल ही पूरी की। जो करीब 50 मीटर की थी। पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने और पर्यावरण संरक्षण को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील का असर अब बिहार की राजनीति में दिखने लगा है। सम्राट चौधरी शुक्रवार को नो व्हीकल डे मना रहे हैं। वो मुख्यमंत्री हाउस से 50 मीटर की दूरी तय कर सचिवालय तक पैदल गए। मुख्यमंत्री की पहल के बाद सचिवालय के अधिकारी और कर्मचारियों ने भी गाड़ियों का इस्तेमाल नहीं किया। सचिवालय कर्मी साइकिल और पब्लिक ट्रांसपोर्ट से दफ्तर आए। सचिवालय परिसर…
हजारीबाग। हजारीबाग स्थित शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल एक बार फिर विवादों में घिर गया है। अस्पताल प्रबंधन की कथित लापरवाही के कारण एक प्रसूता की मौत हो जाने के बाद परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। परिजनों ने डॉक्टरों और नर्सों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। दरअसल, कटकमसांडी प्रखंड के बंजिया गांव निवासी शोभा कुमारी को 13 मई को प्रसव के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों की सलाह पर परिजनों ने रक्त की व्यवस्था भी की थी। शोभा ने अस्पताल में एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया था…
रांची। झारखंड की राजधानी रांची में पेट्रोल-डीजल को लेकर शुक्रवार को अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। पेट्रोल पंप संचालकों और केंद्र सरकार की ओर से ईंधन का पर्याप्त भंडार होने का दावा किए जाने के बावजूद शहर के अधिकांश पेट्रोल पंपों पर सुबह से ही वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। शुक्रवार सुबह करीब छह बजे से ही लोग बड़ी संख्या में पेट्रोल पंपों पर पहुंचने लगे। बाइक, स्कूटी और कारों की लंबी लाइनें लग गईं। कई लोग गैलन और बोतलों में भी पेट्रोल भरवाते नजर आए। अचानक बढ़ी मांग के कारण कई पेट्रोल पंपों पर ईंधन खत्म होने…
रांची। झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास विभाग में हुए बहुचर्चित टेंडर घोटाला मामले में आरोपित अधिशाषी अभियंता (एग्जीक्यूटिव इंजीनियर) अजय कुमार ने शुक्रवार को रांची स्थित पीएमएलए की विशेष अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। आत्मसमर्पण के बाद अदालत ने उन्हें सशर्त जमानत दे दी। विशेष अदालत ने अजय कुमार को एक लाख रुपये के निजी मुचलके पर जमानत देते हुए पासपोर्ट जमा करने और न्यायालय की अनुमति के बिना देश नहीं छोड़ने का निर्देश दिया है। अदालत ने उनकी जमानत याचिका स्वीकार करते हुए मामले की अगली कानूनी प्रक्रिया जारी रखने की बात कही है। हाल ही में प्रवर्तन निदेशालय…
नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोने के भाव में तेजी का रुख बना हुआ नजर आ रहा है। दूसरी ओर, सर्राफा बाजार में चांदी गिरावट का शिकार हो गया है। देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में सोना आज 300 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 330 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया है। सोना के विपरीत चांदी आज शुरुआती कारोबार के दौरान 10,200 रुपये प्रति किलोग्राम तक सस्ती हो गई है। घरेलू सर्राफा बाजार में हाजिर सोने की कीमत में आए उछाल के कारण देश के ज्यादातर हिस्सों में 24 कैरेट सोना…
हजारीबाग। सीएम उत्कृष्ट विद्यालय (जिला स्कूल) का शुक्रवार को उपायुक्त हेमन्त सती ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने 12वीं की परीक्षा में अपेक्षाकृत बेहतर प्रदर्शन नहीं होने पर चिंता व्यक्त करते हुए विद्यालय की प्राचार्या निकिता कुमारी से मुलाकात की तथा शिक्षण व्यवस्था में सुधार लाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने विद्यालय में शिक्षकों की उपलब्धता की जानकारी ली। इस पर प्राचार्या ने बताया कि कक्षा 6 से 12 तक कुल 520 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं तथा सभी विषयों के लिए कुल 28 शिक्षक कार्यरत हैं। उपायुक्त ने कहा कि विद्यार्थियों के कमजोर विषयों पर विशेष…
