Author: shivam kumar

-बारीचट्टान में गिरी आकाशीय बिजली, छठु सिंह के चार पशु चपेट में; मुआवजे के लिए डीसी से लगायी गुहार बरवाडीह। छिपादोहर थाना क्षेत्र के बारीचट्टान गांव में बुधवार को वज्रपात ने जमकर कहर बरपाया। अचानक गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से पशुपालक छठु सिंह के चार पशुओं की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गयी, वहीं एक साथ चार पशुओं की मौत से पशु मालिक के परिवार पर आर्थिक संकट गहरा गया है। बताया जाता है कि बारिश के दौरान अचानक तेज गर्जना के साथ वज्रपात हुआ। इसी दौरान चारों पशु…

Read More

नयी दिल्ली। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआइ) ने मंगलवार को एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। 15 अक्तूबर से चुनिंदा पर्सन-टू-मर्चेंट (पी2एम) यूपीआइ लेन-देन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) लगेगा। यह बदलाव डिजिटल भुगतान के क्षेत्र में एक नया अध्याय शुरू करेगा। एनपीसीआइ के अनुसार, 2,000 रुपये से अधिक के लेनदेन पर व्यापारियों को 0.4 फीसदी का शुल्क देना होगा। 75,000 रुपये या उससे अधिक के भुगतान पर अधिकतम शुल्क 300 रुपये तय किया गया है। यह नया ढांचा यूपीआइ पारिस्थितिकी तंत्र के लिए अधिक टिकाऊ वाणिज्यिक मॉडल बनाने के उद्देश्य से है। इससे प्राप्त आय का उपयोग भुगतान बुनियादी…

Read More

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को लखनऊ में हुई उत्तर प्रदेश कैबिनेट की बैठक में 23 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में औद्योगिक विकास, कृषि, ऊर्जा, रोजगार और सुरक्षा से जुड़े कई अहम फैसले लिए गए। कैबिनेट के प्रमुख फैसलों में मथुरा के छाता में एथेनॉल प्लांट स्थापित करने का प्रस्ताव शामिल है। सरकार के फैसले के मुताबिक, मथुरा के छाता स्थित शुगर कंपनी में न्यूनतम 120 किलोलीटर प्रतिदिन क्षमता का एथेनॉल संयंत्र स्थापित किया जाएगा। इस परियोजना के तहत गन्ना, मक्का और धान से एथेनॉल का उत्पादन किया जाएगा। संयंत्र के एक वर्ष में…

Read More

रांची। झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और विवरण में सुधार कराने के लिए चुनाव आयोग ने पात्र नागरिकों को अतिरिक्त अवसर दिया है। दावा-आपत्ति की अंतिम तिथि अब बढ़ाकर 30 सितंबर 2026 कर दी गई है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड के. रवि कुमार ने राज्य के सभी पात्र भारतीय नागरिकों, खासकर युवाओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर मतदाता सूची में अपना नाम और विवरण जरूर जांच लें। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि जिन पात्र भारतीय नागरिकों का नाम SIR के तहत प्रकाशित ड्राफ्ट मतदाता…

Read More

जमशेदपुर। अपनी समस्याओं और शिकायतों को जिला प्रशासन तक पहुंचाने के लिए अब लोगों को बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी। पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने मंगलवार को ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबॉट सेवा की शुरुआत की है। इस सुविधा के माध्यम से नागरिक घर बैठे WhatsApp पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे। शिकायत प्राप्त होने के बाद उसे संबंधित विभाग या सक्षम अधिकारी तक कार्रवाई के लिए भेजा जाएगा। वहीं, शिकायतकर्ता को उसके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर SMS के जरिए शिकायत की प्रगति की जानकारी भी मिलती रहेगी। WhatsApp से घर बैठे दर्ज होगी शिकायत इस…

Read More

रातू। रांची जिले के रातू थाना क्षेत्र के चिपरा गांव में जमीन और संपत्ति विवाद को लेकर दो सगे भाइयों के बीच हुआ विवाद खूनी वारदात में बदल गया। मंगलवार को एक भाई की कथित तौर पर फावड़े से हमला कर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान भिखाराम उरांव के रूप में हुई है। घटना के बाद आरोपी भाई जयनाथ उरांव मौके से फरार हो गया। घटना का खुलासा मंगलवार सुबह उस समय हुआ, जब ग्रामीणों ने चिपरा इलाके में खेत के किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा। शव खून से लथपथ था। शव मिलने की सूचना फैलते…

Read More

गोड्डा। नहर चौक स्थित सूर्या नर्सिंग होम में इलाज के दौरान महिला की मौत के मामले में जिला प्रशासन ने गंभीरता दिखाई है। 15 सितंबर 2026 को समाचार पत्रों में प्रकाशित खबर का संज्ञान लेते हुए उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी लोकेश मिश्रा ने मामले की निष्पक्ष और विस्तृत जांच के लिए त्रिस्तरीय उच्चस्तरीय जांच समिति गठित की है। समिति घटना से जुड़े सभी पहलुओं और उपलब्ध साक्ष्यों की जांच कर पूरे मामले की वास्तविक स्थिति सामने लाएगी। समाचार पत्रों में प्रकाशित खबर के अनुसार, सूर्या नर्सिंग होम में गर्भपात के दौरान अत्यधिक रक्तस्राव होने के बाद कंचन देवी, पति अशोक कुमार की…

Read More

पटना। दारोगा भर्ती परीक्षा को रद्द कर दोबारा पारदर्शी तरीके से कराने और बीपीएससी परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर मंगलवार को पटना में प्रतियोगी छात्रों ने जोरदार प्रदर्शन किया। गांधी मैदान स्थित जेपी गोलंबर से शुरू हुआ छात्रों का प्रदर्शन देखते ही देखते पुलिस के लिए चुनौती बन गया। भारी सुरक्षा और जगह-जगह की गई बैरिकेडिंग के बावजूद प्रदर्शनकारी अलग-अलग रास्तों से आगे बढ़ते हुए विधानसभा के करीब पहुंच गए। बाद में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया। बैरिकेडिंग को चकमा देकर आगे बढ़े छात्र प्रदर्शन को देखते हुए जेपी गोलंबर, डाकबंगला चौराहा…

Read More

धनबाद। कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के भाई बंटी खान उर्फ जियाउल हक ने पुलिस से अपने ही भाई के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। कोलकाता के शिया रोड स्थित शिद्रा बैंक्विट की चौथी मंजिल से गिरफ्तारी के बाद जेल जाने से पहले बंटी ने पुलिस के सामने कहा कि उसका पूरा परिवार प्रिंस खान की हरकतों से परेशान है। उसने पुलिस से यहां तक गुहार लगाई कि प्रिंस का एनकाउंटर कर दिया जाए। बंटी के पुलिस के समक्ष दिए गए बयान का करीब 42 सेकेंड का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में वह अपना नाम बंटी खान…

Read More

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में नशीले पदार्थों की तस्करी और इनके इस्तेमाल का खतरा लगातार चिंता का विषय बनता जा रहा है। यह समस्या अब केवल कानून-व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा, सार्वजनिक स्वास्थ्य और संगठित अपराध से भी जुड़ती जा रही है। प्रवर्तन एजेंसियां अब सिर्फ नशीले पदार्थों की बरामदगी और तस्करों की गिरफ्तारी तक सीमित रहने के बजाय पूरे नारकोटिक्स नेटवर्क को खत्म करने की रणनीति पर काम कर रही हैं। तीन साल में हजारों किलो ड्रग्स बरामद जम्मू-कश्मीर में ड्रग्स की समस्या की गंभीरता का अंदाजा बरामदगी के आंकड़ों से लगाया जा सकता है।…

Read More

रांची। झारखंड हाईकोर्ट ने JPSC, JSSC CGL-2023 समेत CDPO और फूड सेफ्टी ऑफिसर भर्ती परीक्षाओं से जुड़े मामले में अभ्यर्थियों को फिलहाल राहत बरकरार रखी है। अदालत ने राज्य सरकार की ओर से नियुक्तियां और भर्ती परीक्षाओं के विज्ञापन रद्द करने के फैसले पर पहले से जारी अंतरिम रोक को बरकरार रखा है। मामले की अगली सुनवाई 18 सितंबर को सुबह 10:30 बजे होगी। सरकार को जवाब दाखिल करने के लिए मिला दो दिन का समय मंगलवार को हुई सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से अदालत में CID की जांच रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में पेश करने और विस्तृत…

Read More