मुंबई। अजित पवार की विमान हादसे में मौत के बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) महाराष्ट्र में अपने संगठन को मजबूत करने की योजना पर काम कर रही है। सूत्रों के अनुसार, पार्टी अब ‘एकच वादा, अजित दादा’ की जगह ‘वहिनी हैं ना!’ नारे के साथ उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार को अपने प्रमुख चेहरों में आगे लाने की तैयारी कर रही है। नई रणनीति के तहत सुनेत्रा पवार की राज्यभर में सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में पार्टी की आधिकारिक घोषणा अभी सामने नहीं आई है। नासिक में 27 सितंबर को NCP का अधिवेशन सूत्रों के मुताबिक, राष्ट्रवादी…
Author: shivam kumar
-राज्यपाल ने श्रम, कौशल और सृजन में प्रगति की कामना की, मुख्यमंत्री ने मेहनतकश हाथों के सम्मान का लिया संकल्प रांची। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। दोनों ने भगवान विश्वकर्मा से राज्यवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने संदेश में कहा कि विश्वकर्मा पूजा के पावन अवसर पर सभी राज्यवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा की कृपा से सभी के जीवन में सुख-समृद्धि आने तथा श्रम,…
पटना। बिहार में समान नागरिक संहिता यानी UCC को लेकर सियासी बहस तेज हो गई है। इस मुद्दे पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) के नेताओं के अलग-अलग बयानों के बीच अब 18 सितंबर को पटना में होने वाली पार्टी की बैठक पर सबकी नजरें टिक गई हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पार्टी के सांसदों, विधायकों और विधान परिषद सदस्यों को इस एक दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बुलाया है। पार्टी की ओर से इसे विधायी कार्य और सदन की प्रक्रियाओं से जुड़ा कार्यक्रम बताया गया है, जबकि राजनीतिक हलकों में इसे UCC पर जदयू के रुख को…
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी माओवादी हमले के मामले में करीब 13 साल बाद अदालत ने सजा का ऐलान कर दिया है। जगदलपुर स्थित विशेष NIA अदालत ने बुधवार को मामले में दोषी ठहराए गए सभी 10 आरोपियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई। इससे पहले 5 सितंबर 2026 को अदालत ने सभी 10 आरोपियों को दोषी करार दिया था और सजा की अवधि पर फैसला सुरक्षित रखा था। यह मामला 25 मई 2013 को छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र की झीरम घाटी में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के काफिले पर हुए माओवादी हमले से जुड़ा है। हमले में कांग्रेस के…
पटना। बिहार में बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए मंगलवार को राहत की बड़ी पहल की गई। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य के 8 लाख 27 हजार 472 बाढ़ पीड़ित परिवारों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से 7-7 हजार रुपये की अनुग्रह सहायता राशि भेजी। इस मद में कुल 579.23 करोड़ रुपये की राशि हस्तांतरित की गई। आपदा प्रबंधन विभाग ने अंचलाधिकारियों की रिपोर्ट के आधार पर प्रभावित परिवारों का विवरण तैयार किया था। मंगलवार सुबह 11:30 बजे सहायता राशि लाभुकों के खातों में भेजी गई। अधिकारियों के अनुसार, दिन के दौरान लाभुक परिवारों की संख्या में और वृद्धि…
नई दिल्ली। अरब सागर में अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र के भीतर भारतीय और पाकिस्तानी नौसेना के जहाजों के बीच टक्कर की घटना सामने आई है। घटना के बाद भारत ने पाकिस्तान के प्रभारी राजनयिक को विदेश मंत्रालय में तलब कर कड़ा विरोध दर्ज कराया। विदेश मंत्रालय ने कहा कि समुद्र में सैन्य गतिविधियों के दौरान सभी संबंधित इकाइयों को अत्यधिक सावधानी बरतनी चाहिए और दोनों देशों के बीच लागू समझौतों का पूरी तरह पालन किया जाना चाहिए। विदेश मंत्रालय के अनुसार, पाकिस्तानी नौसेना के जहाज का व्यवहार भारत और पाकिस्तान के बीच वर्ष 1991 में हुए समझौते के अनुच्छेद 10 का सीधा…
रांची। बिरसा चौक के मामा नगर इलाके में बुधवार को अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम और स्थानीय लोगों के बीच जमकर विरोध हुआ। एचईसी की जमीन पर बने मकानों को हटाने की कार्रवाई के दौरान स्थिति तनावपूर्ण हो गई। कार्रवाई का विरोध कर रही महिलाओं और प्रशासनिक टीम के बीच झड़प की स्थिति पैदा हो गई। इसके बाद भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। प्रशासन की कार्रवाई का स्थानीय लोगों ने विरोध किया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं और अन्य लोग मौके पर जुट गए। प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू किए…
रांची। फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) के चुनाव परिणाम को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। मतदान और मतगणना पूरी होने के बाद अब चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। चुनाव में शामिल पी-21 (P21) टीम ने चुनाव प्रक्रिया में कथित खामियों का हवाला देते हुए चुनाव रद्द करने अथवा चार विजेताओं को अयोग्य घोषित करने की मांग की है। पी-21 टीम के सदस्यों ने मंगलवार को चुनाव पदाधिकारियों के समक्ष अपनी आपत्तियां रखने का दावा किया। इससे एक दिन पहले मतदाता और व्यवसायी दिलबीर सिंह ने भी चुनाव…
गिरिडीह। जिले के गावां प्रखंड निवासी कुलदीप तुरी ने जमीन विवाद में कथित अवैध कब्जे और शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए अनोखे तरीके से विरोध दर्ज कराया। प्रशासन का ध्यान अपनी समस्या की ओर आकर्षित करने के लिए कुलदीप ने अपने सिर के आधे बाल और आधी मूंछ हटा ली। इसके बाद उन्होंने गिरिडीह डीसी कार्यालय के सामने अपना विरोध जताया। कुलदीप का कहना है कि वह अपनी जमीन से जुड़े मामले को लेकर लंबे समय से प्रशासनिक अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं। स्थानीय स्तर से लेकर जिला प्रशासन तक शिकायत करने…
रांची। झारखंड के पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम को मनी लॉन्ड्रिंग और कथित टेंडर कमीशन वसूली से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड हाईकोर्ट के उस आदेश में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया, जिसमें उनकी डिस्चार्ज याचिका खारिज की गई थी। इससे पहले रांची की PMLA विशेष अदालत भी उनकी याचिका खारिज कर चुकी थी। सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के आदेश में दखल देने से किया इनकार आलमगीर आलम की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस शील नागु की पीठ ने सुनवाई की। पूर्व मंत्री की…
रांची। झारखंड के पुलिस थानों में निगरानी व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने राज्य के 606 थानों में कुल 9,006 ऑडियो-वीडियो सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना को मंजूरी दे दी है। इस परियोजना के लिए करीब 90 करोड़ रुपये की पुनरीक्षित प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है। यह योजना पुलिस थानों में सीसीटीवी निगरानी से संबंधित सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के तहत लागू की जा रही है। इसके अंतर्गत थानों के प्रवेश और निकास द्वार, हवालात के आसपास, रिसेप्शन, लॉबी, बरामदे, थाना प्रभारी के कमरे के आसपास तथा बाहरी परिसर जैसे…
