वेलिंग्टन: समुद्र के बीच एक सुनसान और बेहद दुर्गम द्वीप पर करीब दो सदियों तक दुनिया से अलग रहकर सूअरों की एक ऐसी आबादी विकसित हुई, जिसने वैज्ञानिकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। कहानी शुरू होती है साल 1807 से, जब जहाज के कैप्टन अब्राहम ब्रिस्टो ने न्यूजीलैंड के ऑकलैंड द्वीप (तूफानी द्वीप) समूह के एक हिस्से में कुछ सूअर छोड़ दिए थे। उद्देश्य था कि भविष्य में अगर कोई जहाज दुर्घटनाग्रस्त हो जाए और उसके लोग वहां फंस जाएं, तो उनके लिए भोजन का इंतजाम हो सके। लगभग 192 साल बाद जब वैज्ञानिकों की एक टीम इन सूअरों…
Author: shivam kumar
IAS Monika Yadav Success Story: राजस्थान के सीकर जिले की बेटी मोनिका यादव ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर कम उम्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। लिसाड़िया गांव की रहने वाली मोनिका ने महज 22 साल की उम्र में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा अपने पहले ही प्रयास में पास की। उन्होंने परीक्षा में 403वीं ऑल इंडिया रैंक हासिल कर आईएएस बनने का सपना पूरा किया। मोनिका की सफलता उन लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। उनकी उपलब्धि यह बताती है कि सही दिशा, निरंतर…
Ramayana Movie: रणबीर कपूर और साई पल्लवी स्टारर फिल्म ‘रामायण’ को लेकर दर्शकों की उत्सुकता लगातार बढ़ रही है। इसी बीच फिल्म के म्यूजिकल कैंपेन की शुरुआत हो गई है। एआर रहमान के संगीत, अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल की आवाज तथा डॉ. कुमार विश्वास की लेखनी से सजा पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज हो चुका है। गाने के सामने आते ही फिल्मी गलियारों से लेकर सोशल मीडिया तक इसकी चर्चा शुरू हो गई है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस मेगा फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण और सनी देओल…
धनबाद। बलियापुर थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की की सिर काटकर हत्या किए जाने के मामले का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, नाबालिग का एक युवक से प्रेम संबंध था। इस रिश्ते से नाराज युवक के पिता और परिवार के कुछ लोगों ने कथित तौर पर उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची। हत्या के बाद शव से सिर अलग कर उसे सुनसान स्थान पर फेंक दिया गया। मामले में पुलिस ने सात आरोपियों की पहचान की है, जिनमें से चार को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीन अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार…
वासेपुर के कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के भाई बंटी खान को धनबाद पुलिस ने पश्चिम बंगाल पुलिस के सहयोग से कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, बंटी खान जाली पासपोर्ट बनवाकर देश छोड़कर अपने फरार भाई प्रिंस खान के पास विदेश भागने की फिराक में था, लेकिन धनबाद पुलिस ने समय रहते उसके मंसूबों पर पानी फेर दिया। गिरफ्तारी के बाद उसे धनबाद लाया गया है, जहां उससे गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने उसके कब्जे से पासपोर्ट और वीजा बरामद किए हैं। धनबाद के एसएसपी प्रभात कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि बंटी…
नई दिल्ली। नई दिल्ली में आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन ठोस नतीजों की उम्मीदों के बीच समाप्त हो गया है। सम्मेलन के दूसरे और आखिरी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट कहा कि टेक्नोलॉजी और क्रिटिकल मिनरल्स का हथियार के रूप में इस्तेमाल करना गलत है। उन्होंने कहा कि इस तरह के कदम दुनिया के विकास पर असर डालते हैं। पीएम मोदी ने दुनिया के सामने मौजूद संकटों और उनसे निपटने के उपायों के बारे में भी अपनी बात रखी। भारत ने ब्रिक्स के तमाम प्रयासों को चार स्तंभों पर केंद्रित किया है, जिनके नाम लचीलापन, नवाचार, सहयोग और स्थिरता हैं।…
रांची। आंदोलनकारी नेता देवेंद्र नाथ महतो की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें रांची के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के बीच उन्होंने अपने साथियों, छात्रों, अभ्यर्थियों, अभिभावकों और शुभचिंतकों से चिंता नहीं करने की अपील की है। जानकारी के अनुसार, देवेंद्र नाथ महतो को तेज बुखार, लगातार दस्त और डिसेंट्री, उल्टी तथा पूरे शरीर में दर्द की शिकायत है। अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा उनकी आवश्यक जांच की जा रही है। स्वास्थ्य स्थिति के आधार पर उन्हें उपचार दिया जा रहा है। अस्पताल में भर्ती होने…
बरवाडीह. सीआईसी सेक्शन के बरकाकाना-बरवाडीह रेल लाइन पर उकामाड़ के समीप रविवार की मध्यरात्रि करीब 11 बजे मालगाड़ी की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. हादसा डाउन रेल लाइन पर पोल संख्या 256/10-12 के पास हुआ. घटना की सूचना मिलते ही रेलवे कर्मियों और पुलिस में हलचल मच गयी.जानकारी के अनुसार, मध्यरात्रि करीब 11 बजे डाउन लाइन से मालगाड़ी गुजर रही थी. इसी दौरान एक व्यक्ति मालगाड़ी की चपेट में आ गया. हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलने के बाद संबंधित रेलवे कर्मी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का…
मुंबई: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि 2029 से पहले भाजपा और NDA शासित 21 राज्यों में समान नागरिक संहिता लागू कर दी जाएगी। शाह ने कहा कि कई राज्यों में UCC लागू हो चुका है और आने वाले समय में इसे अन्य भाजपा-NDA शासित राज्यों में भी लागू किया जाएगा। मुंबई में भाजपा के ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत के बाद मीडिया से बातचीत में अमित शाह ने कहा कि सरकार ने तीन तलाक को खत्म कर मुस्लिम महिलाओं को समान अधिकार देने की दिशा में…
रांची: राजधानी रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में रविवार रात उस वक्त दहशत फैल गई, जब उर्दू लाइब्रेरी के पास बाइक सवार अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने करीब छह राउंड गोलियां चलाईं और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। फायरिंग की सूचना मिलते ही डोरंडा थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने मौके से खोखा बरामद किया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार अपराधियों ने अचानक गोलीबारी शुरू की और तेजी से वहां से निकल गए। अचानक हुई फायरिंग…
धनबाद: कतरास के रामकनाली ओपी क्षेत्र स्थित केशालपुर कुम्हारपट्टी में रविवार सुबह मिट्टी धंसने से बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि कुछ ग्रामीण कोयला चुनने के लिए खनन क्षेत्र में गए थे। इसी दौरान अचानक मिट्टी का बड़ा हिस्सा धंस गया और कई लोग मलबे में दब गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किया। मलबा हटाकर कुछ लोगों को बाहर निकाला गया, जिनमें से तीन को अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। हालांकि, मृतकों की संख्या और…
