नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव एवं लोकसभा सदस्य प्रियंका गांधी वाड्रा ने केरल के वायनाड में आई भीषण प्राकृतिक आपदा के बाद स्थानीय लोगों के पुनर्वास को लेकर केंद्र सरकार से एक बार फिर अपील की है। वायनाड की सांसद प्रियंका ने एक्स पोस्ट में केंद्र की राहत राशि को अपर्याप्त बताते हुए नाराजगी जताई और कहा कि वायनाड के लोगों ने एक विनाशकारी त्रासदी का सामना किया है, जिसके लिए करुणा, निष्पक्षता और तत्काल राहत की आवश्यकता थी। केरल सरकार ने भूस्खलन और आपदा के बाद क्षेत्र के पुनर्निमाण के लिए 2221 करोड़ रुपये की मांग की थी, लेकिन केंद्र…
Author: shivam kumar
– मुख्यमंत्री बोले- दोषी किसी भी कीमत पर बख्शे नहीं जाएंगे, मामले की लिए जांच टीम बनाई-तमिलनाडु सरकार को कोल्डिफ सिरप की जांच में मिले किडनी को नुकसान पहुंचाने वाले जहरीले पदार्थ भोपाल। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में रोग को दूर करने वाला ‘कफ सिरप’ ही बच्चों की मौत का कारण बन गया। यहां परासिया ब्लॉक के नौ बच्चों की मौत के बाद मध्य प्रदेश में कोल्ड्रिफ कफ सिरप की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने स्वयं सोशल मीडिया पर बयान जारी कर इसकी जानकारी दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शनिवार को सोशल मीडिया…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को देशभर के युवाओं के लिए 62,000 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं की शुरुआत करने वाले हैं। शिक्षा, स्किल डेवलपमेंट और एंटरप्रेन्योरशिप को बढ़ावा देने के बड़े उद्देश्यों के साथ ये योजनाएं शुरू की जा रही हैं। प्रधानमंत्री सुबह 11 बजे नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन से इन योजनाओं का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी आज प्रधानमंत्री स्किलिंग एंड एम्प्लॉयबिलिटी ट्रांसफॉर्मेशन थ्रू अपग्रेडेड आईटीआई (पीएम-सेतु)’ योजना की शुरुआत करेंगे। इसके तहत 60,000 करोड़ रुपये की लागत से 1,000 सरकारी आईटीआई को आधुनिक बनाया जाएगा। हब-एंड-स्पोक मॉडल पर आधारित इस योजना को उद्योग साझेदारों की…
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान सरकार को झुकने पर मजबूर कर दिया। पाकिस्तान सरकार ने प्रदर्शनकारियों की अधिकतर मांगें मान ली हैं और शांति समझौते पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। इसके साथ ही पीओके में बीते कई दिनों से चल रहे हिंसक विरोध प्रदर्शन खत्म हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पीओके में कई दिनों से चल रही अशांति को समाप्त करने के लिए संघीय सरकार के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर संयुक्त अवामी एक्शन कमेटी (जेके-जेएएसी) के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए। समझौते पर हस्ताक्षर उच्चस्तरीय सरकारी प्रतिनिधिमंडल और जेके-जेएएसी…
वॉशिंगटन। अमेरिका के गाजा शांति प्रस्ताव पर फिलिस्तीनी मिलिशिया संगठन हमास सहमत हो गया है।उसने शांति प्रस्ताव के प्रभावी होने के 72 घंटे के भीतर जीवित या मृत, सभी 48 इजरायली बंधकों को रिहा करने और गाजा प्रशासन ‘स्वतंत्र तकनीकी विशेषज्ञों की फिलिस्तीनी संस्था को सौंपने की घोषणा की है। इस घोषणा के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजराइल को गाजा में तुरंत बमबारी रोकने को कहा है। ट्रंप की ओर से हमास के लिए शांति प्रस्ताव स्वीकार करने को लेकर डेडलाइन दिए जाने के कुछ देर बाद ही हमास ने इस प्रस्ताव पर रजामंदी की घोषणा की। करीब…
साउथ सिनेमा के स्टार ऋषभ शेट्टी इन दिनों सुर्खियों में हैं और वजह है उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’, जिसने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया है। फिल्म ने आते ही तूफानी शुरुआत की और मात्र दो दिनों में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया। दशहरे पर रिलीज हुई यह फिल्म जहां दर्शकों का दिल जीत रही है, वहीं इसके साथ रिलीज हुई ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का जादू फीका पड़ गया है। ‘कांतारा चैप्टर 1’ की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक, ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने पहले दिन…
रांची। राज्य सरकार के मार्गदर्शन और जिला प्रशासन की सक्रियता से दुर्गापूजा भक्तिमय, सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ। पूजा पंडालों से लेकर विसर्जन तक हर जगह प्रशासन ने खास इंतज़ाम किए थे। रांची जिला प्रशासन की ओर से शनिवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी गई। ये किए गए थे व्यवस्थाएं – पूजा पंडालों और प्रमुख जगहों पर पर्याप्त पुलिस बल और मजिस्ट्रेट तैनात किए गए। – सीसीटीवी से लगातार निगरानी रखी गई, ताकि कोई गड़बड़ी न हो। – सभी पंडालों में बिजली, पानी और साफ-सफाई की व्यवस्था की गई। – भीड़ नियंत्रण के लिए भी…
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव-2025 की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, चुनाव आयुक्त विवेक जोशी और एस.एस. संधू की टीम अपने दो दिवसीय दौरे (4 और 5 अक्टूबर) पर पटना पहुंच गई है। इसी दौरान वे राजनीतिक दलों के साथ बैठक करेंगे। बैठक में शामिल होने के लिए भाजपा, जदयू, राजद, कांग्रेस समेत प्रमुख दलों को आमंत्रित किया गया है। मुकेश सहनी की वीआईपी, उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा और जीतनराम मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा को निमंत्रण नहीं भेजा गया है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त की अध्यक्षता में भारत निर्वाचन आयोग की टीम आज…
छपरा। सारण जिला में रात्रि से जारी मूसलाधार बारिश से आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। बारिश के कारण सड़कों पर बाढ़ जैसे हालात हैं। जिसे लेकर सुरक्षा के दृष्टिकोण से एहतियात बरतते हुये जिला दंडाधिकारी सह जिलाधिकारी अमन समीर द्वारा जिला के सभी विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों को आज शनिवार के लिये बंद रखने का आदेश दिया गया है. सभी आमजनों से अनुरोध है कि अपने अपने घरों में सुरक्षित रहें। रात्रि से ही विद्युत आपूर्ति भी बाधित है। वहीं कुछ स्थानों पर मोबाइल सेवा भी प्रभावित हुई है। भारी बारिश के कारण हुए जलजमाव से लोगों को परेशानियों का…
पूर्वी सिंहभूम। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को टाटानगर मण्डल क्षेत्र में हमारे वोटों की चोरी रोकें जन-जागरूकता और हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे और मंडल अध्यक्ष मुन्ना मिश्रा ने किया। मौके पर जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची में हो रही हेराफेरी और नागरिकों को मताधिकार से वंचित करने की कोशिशों पर रोक लगाना है। उन्होंने जोर देकर कहा कि लोकतंत्र की जड़ हर मतदाता के अधिकार से मजबूत होती है, लेकिन वर्तमान में कई विधानसभाओं में लाखों नाम…
तेहरान। ईरान ने कई वर्षाे पहले चार सुरक्षाकर्मियों और एक धर्मगुरु की हत्या के दोषी पाए गए सात आरोपितों को शनिवार को फांसी दे दी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इन सात अपराधियाें में से छह वे अरब अलगाववादियों थे जिन पर खूज़ेस्तान प्रांत के दक्षिण-पश्चिमी शहर खोर्रमशहर में सुरक्षाबलाें पर सशस्त्र हमले करने का आरोप था। हमलाें में चार सुरक्षाकर्मी मारे गए थे। सातवा अपराधी समन मोहम्मदी खियारेह एक कुर्द है जिसे 2009 में कुर्द शहर सानंदज में सरकार समर्थक सुन्नी धर्मगुरु मामौस्ता शेख अल-इस्लाम की हत्या के लिए दोषी ठहराया गया था। इन सभी अपराधियाें का इज़राइल से संबंध…
