रांची। झारखंड प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नए बने कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य साहू का शुक्रवार को रांची स्थित पार्टी कार्यालय में भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े और एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर खुशी की इजहार किया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने प्रदेश कार्यालय में आदित्य साहू का स्वागत किया और उन्हें बधाई एवं शुभकामनायें दी। बधाई और शुभकामना देने वालों में प्रदेश संगठन के महामंत्री कर्मवीर सिंह सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं शामिल रहे। आदित्य साहू ने इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष…
Author: shivam kumar
जामताड़ा। जामताड़ा जिले के बिन्दापाथर थाना क्षेत्र के श्रीपुर गांव में हुई एक बड़ी चोरी की घटना का पुलिस ने सफलतापूर्वक उद्भेदन किया है। घटना के संबंध में श्रीपुर निवासी मुकेश कुमार सिंह ने थाना में लिखित आवेदन देकर बताया कि 8 सितंबर को जब उनके परिजन माता वैष्णो देवी की पूजा के लिए बाहर गए थे, उसी दौरान उनके घर में चोरी हो गई। मुकेश ने बताया कि घर से लगभग 10 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात चोरी हो गए थे। घटना की गंभीरता को देखते हुए जामताड़ा पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नाला श्री…
- तीनों सेनाओं ने स्वदेशी एयर डिफेंस सिस्टम ’सुदर्शन चक्र’ को लेकर काम शुरू कर दिया नई दिल्ली। पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने कई महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कहीं। उन्होंने कहा कि चार दिन के इस संघर्ष में हमने पाकिस्तानी वायु सेना के अमेरिका निर्मित 4 से 5 एफ-16 मार गिराए। उन्होंने कहा कि यह ऑपरेशन 1971 के बाद का सबसे विनाशकारी अभियान था। वायु सेना ने अचूक, ‘अभेद्य’ (अटूट) और ‘सटीक’ लक्ष्य के जरिए सिर्फ एक रात में दुश्मन को घुटनों पर ला दिया। यह…
नई दिल्ली। भारत ने गुरुवार को बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के गृह मामलों के सलाहकार जहांगीर आलम चौधरी के बयान को खारिज करते हुए पड़ोसी देश को सलाह दी है कि वे अपने यहां चरमपंथियों की हिंसा की गंभीर जांच करे। भारत ने कहा कि अंतरिम सकार कानून-व्यवस्था संभालने में नाकाम है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार को साप्ताहिक पत्रकार वार्ता में कहा कि हम इन झूठे और निराधार आरोपों को सिरे से खारिज करते हैं। अंतरिम सरकार बांग्लादेश में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में असमर्थ है। इस कारण लगातार दोष किसी और पर मढ़ने की कोशिश करती…
नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने दो अलग-अलग मामलों में दो सरकारी अधिकारियों को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अधिकारियों में गांधीनगर (गुजरात) के कंट्रोलर जनरल ऑफ डिफेंस अकाउंट्स (सीजीडीए) के ऑडिटर अशोक कुमार जादव और नांदेड़ (महाराष्ट्र) स्थित डिविजनल रेलवे अस्पताल के मुख्य कार्यालय अधीक्षक लक्ष्मीशंकर माथुराप्रसाद शामिल हैं। सीबीआई के मुताबिक पहले मामले में आरोप है कि ऑडिटर अशोककुमार जादव ने पुणे एयरफोर्स बेस पर सीसीटीवी सप्लाई ऑर्डर की फाइल पास करने के लिए चार लाख रुपये (बोली राशि ढाई करोड़ रुपये का 2 प्रतिशत) रिश्वत मांगी। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए सीबीआई ने 30…
नई दिल्ली। राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने दक्षिण अफ्रीका के क्लेनमंड में चल रहे 11वें जी-20 संसदीय अध्यक्षों के शिखर सम्मेलन (पी20) के साथ-साथ रूस, जर्मनी, इटली और मेजबान दक्षिण अफ्रीका की संसदों के पीठासीन अधिकारियों के साथ द्विपक्षीय बैठकों की एक शृंखला आयोजित की। ये बैठक द्विपक्षीय संसदीय सहयोग को सुदृढ़ करने और व्यापार साझेदारी, प्रौद्योगिकी एवं संपोषणीय विकास पर भारत के दृष्टिकोण को प्रस्तुत करने पर केंद्रित रहीं। विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों के साथ अपनी बैठकों में उपसभापति ने हाल ही में भारतीय संसद सदस्यों वाले प्रतिनिधिमंडलों जिन्होंने पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद सीमा पार आतंकवाद पर…
दमिश्क। सीरिया में दशकों की तानाशाही और लगभग 13 वर्ष के गृहयुद्ध के बाद अब लोकतांत्रिक प्रक्रिया की नई शुरुआत होने जा रही है। देश में 5 अक्टूबर, रविवार को पहली बार नए प्रशासन के तहत संसदीय चुनाव होंगे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सीरिया में राष्ट्रपति बशर अल-असद के सत्ता से हटाए जाने के बाद रविवार को अप्रत्यक्ष मतदान के जरिए पहली संसद का गठन किया जाएगा। चुनाव के द्वारा कुल 210 सदस्यों वाली पीपल्स असेंबली (संसद) का गठन होगा। इनमें से एक-तिहाई सदस्य राष्ट्रपति सीधे नियुक्त करेंगे और बाकी सदस्य चुनावी प्रक्रिया से चुनकर आएंगे। पूर्व में अलकायदा से…
नई दिल्ली। विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार दूसरे हफ्ते गिरावट आई है। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 26 सितंबर को समाप्त हफ्ते में 2.33 अरब डॉलर घटकर 700.24 अरब डॉलर रहा। इससे पिछले हफ्ते देश का कुल विदेशी मुद्रा भंडार 39.6 करोड़ डॉलर घटकर 702.57 अरब डॉलर पर रहा था। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने शुक्रवार को जारी आंकड़ों में बताया कि 26 सितंबर को समाप्त हफ्ते में मुद्रा भंडार का अहम घटक माने जाने वाली विदेशी मुद्रा आस्तियां 4.39 अरब डॉलर घटकर 581.76 अरब डॉलर रह गईं। केंद्रीय बैंक के मुताबिक देश का स्वर्ण भंडार 2.24 अरब बढ़कर…
पटना। विधानसभा चुनाव से पहले बिहार सरकार बड़े पैमाने पर अधिकारियाें का तबादला कर रही है। इसी क्रम में शुक्रवार काे प्रशासनिक फेरबदल करते हुए सात सीनियर आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से अधिसूचना जारी की गयी है। जारी अधिसूचना के अनुसार चंद्रशेखर सिंह को मुख्यमंत्री सचिवालय का सचिव बनाया गया है। साथ ही उनके पास बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड का भी प्रभार होगा। वहीं पटना के नए नगर आयुक्त यशपाल मीणा काे बनाया गया है। जबकि पटना प्रमंडल के नए कमिश्नर के पद पर अनिमेष कुमार परासर…
रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को अपने आवासीय कार्यालय में विशेष शाखा के हवलदार दिलीप तिर्की की सेवानिवृत्ति के अवसर पर उन्हें सम्मानित किया और उनके समर्पण एवं निष्ठा से किये गये लंबे सेवाकाल की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि हवलदार दिलीप तिर्की का कार्यकाल अनुकरणीय रहा है। उन्होंने पूरी निष्ठा और ईमानदारी से राज्य की सेवा की है। ऐसे कर्मठ और समर्पित कर्मियों का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। मुख्यमंत्री ने उनके स्वस्थ, सुखमय और उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं भी की। उल्लेखनीय है कि दिलीप तिर्की 30 सितंबर 2025 को सेवानिवृत्त हुए हैं। लगभग 40 वर्षों…
रामगढ़। रामगढ़ के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) जयंत जेरोम लकड़ा का शुक्रवार को रांची के मेदांता हॉस्पिटल में निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही जिला उपायुक्त (डीसी) फ़ैज़ अक अहमद मुमताज अधिकारियों के साथ मेदांता हॉस्पिटल पहुंचकर दिवंगत जयंत जेरोम लकड़ा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उपायुक्त ने दिवंगत जयंत जेरोम लकड़ा के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी। उपायुक्त ने कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा जिला प्रशासन उनके साथ है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को इस विकट दुख को सहन करने की शक्ति…
