पूर्वी सिंहभूम। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को टाटानगर मण्डल क्षेत्र में हमारे वोटों की चोरी रोकें जन-जागरूकता और हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे और मंडल अध्यक्ष मुन्ना मिश्रा ने किया। मौके पर जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची में हो रही हेराफेरी और नागरिकों को मताधिकार से वंचित करने की कोशिशों पर रोक लगाना है। उन्होंने जोर देकर कहा कि लोकतंत्र की जड़ हर मतदाता के अधिकार से मजबूत होती है, लेकिन वर्तमान में कई विधानसभाओं में लाखों नाम…
Author: shivam kumar
तेहरान। ईरान ने कई वर्षाे पहले चार सुरक्षाकर्मियों और एक धर्मगुरु की हत्या के दोषी पाए गए सात आरोपितों को शनिवार को फांसी दे दी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इन सात अपराधियाें में से छह वे अरब अलगाववादियों थे जिन पर खूज़ेस्तान प्रांत के दक्षिण-पश्चिमी शहर खोर्रमशहर में सुरक्षाबलाें पर सशस्त्र हमले करने का आरोप था। हमलाें में चार सुरक्षाकर्मी मारे गए थे। सातवा अपराधी समन मोहम्मदी खियारेह एक कुर्द है जिसे 2009 में कुर्द शहर सानंदज में सरकार समर्थक सुन्नी धर्मगुरु मामौस्ता शेख अल-इस्लाम की हत्या के लिए दोषी ठहराया गया था। इन सभी अपराधियाें का इज़राइल से संबंध…
काठमांडू। नेपाल में शुक्रवार रात से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण काठमांडू और अन्य हवाई अड्डों से उड़ान सेवाएं प्रभावित हुई हैं। कई हवाई अड्डे से विमानों का संचालन ठप हो गया है। काठमांडू स्थित त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से आंतरिक उड़ानों को रोक दिया गया है। बारिश के कारण विजिबिलिटी काफी कम होने के कारण उड़ानें स्थगित किए जाने की जानकारी दी गई है। नेपाल नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के महाप्रबंधक हंसराज पांडे के मुताबिक बारिश और तेज हवा के कारण आंतरिक विमानों के उड़ान में काफी दिक्कतें आ रही है। इसलिए काठमांडू आने वाले सभी आंतरिक विमानों के अवतरण…
काठमांडू। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीआरए) ने काठमांडू में प्रवेश करने और यहां से बाहर जाने वाले वाहनों सहित लंबी दूरी की सार्वजनिक परिवहन सेवाओं को तीन दिनों के लिए प्रतिबंधित कर दिया है। प्राधिकरण ने शनिवार को एक बयान में कहा कि यह निर्णय जल विज्ञान और मौसम विज्ञान विभाग के सोमवार तक भारी बारिश के पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए लिया गया। शुक्रवार रात से भारी बारिश के कारण काठमांडू आने वाले सभी राजमार्गों पर भारी भूस्खलन होने की खबर है। प्राधिकरण ने कहा, “कोशी, माधेस, बागमती, गांडकी और लुम्बिनी प्रांतों से संचालित सभी लंबी दूरी के…
टाेक्याे। जापान की पूर्व आर्थिक सुरक्षा मंत्री सनाए ताकाइची शनिवार को सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) की पहली महिला अध्यक्ष चुनी गईं और अब उनका देश की पहली महिला प्रधानमंत्री बनने का रास्ता साफ हाे गया है। समाचारपत्र जापान टाइम्स की खबर के मुताबिक उन्होंने कृषि मंत्री शिंजिरो कोइज़ुमी को दूसरे दाैर के निर्णायक मतदान में हराया । काेइजुमी पूर्व प्रधानमंत्री जुनिचिराें काेइजुमी के बेटे हैं। यह चुनाव पूर्व प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा के इस्तीफे के बाद हुआ है जिनकी सरकार ने संसद में बहुमत खाे दिया था। पार्टी नेतृत्व की दौड़ में शामिल पाँचों उम्मीदवारों में से किसी को भी…
पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम जिला में विजयदशमी गुरुवार को पड़ने के कारण चक्रधरपुर में दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन शुक्रवार की देर रात तक चला। इस अवसर पर आदि दुर्गा पूजा समिति की ओर से ऐतिहासिक मशाल जुलूस के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा का भव्य विसर्जन जुलूस निकाला गया। यह परंपरा पोड़ाहाट सिंहभूम के स्वतंत्रता सेनानी राजा अर्जुन सिंह के राजकाल से निरंतर चली आ रही है और इस वर्ष इसका 113वां वर्ष रहा। इतिहासकारों के अनुसार, सन 1857 के स्वतंत्रता संग्राम के दौरान राजा अर्जुन सिंह स्वयं इस मशाल जुलूस के विसर्जन में शामिल हुए थे। आज भी श्रद्धालु…
कटिहार। कटिहार में लगातार हो रही बारिश ने रेल परिसर को जलमग्न कर दिया है, जिससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्टेशन के अंदरूनी हिस्सों और रेलवे ट्रैक पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई, जिससे यात्रियों को आवागमन और प्लेटफॉर्म तक पहुंचने में काफी दिक्कत हुई। कुछ यात्रियों ने शिकायत की कि उन्हें बारिश में सवारी नहीं मिलने के कारण सामान लेकर पानी में ही चलना पड़ा, जिससे उनका सफर और भी कठिन हो गया। स्थानीय यात्रियों ने कहा कि हर साल यही हाल होता है और रेलवे को जल्द से जल्द इससे निपटने की योजना…
पूर्वी सिंहभूम। गोविंदपुर थाना और टेल्को घोड़ाबांधा क्षेत्र में शुक्रवार को चोरों ने मात्र पांच घंटे के भीतर तीन फ्लैटों का ताला तोड़कर करीब 25 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। तीनों घटनाएं आलोक विहार स्थित संगम टावर और पास के पुष्पा अपार्टमेंट में घटीं। दुर्गा पूजा के बाद पुलिस गश्ती व्यवस्था में ढिलाई का फायदा उठाकर चोरों ने दिनदहाड़े वारदात को अंजाम दिया, जिससे इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है। पहली घटना संगम टावर के फ्लैट नंबर 6/5 में घटी, जहां पूर्व सैनिक संजय नंदी के घर से नकद 20 हजार रुपये, सात…
स्टेज तैयार है, लाइट्स जगमगा रही हैं और दर्शकों का उत्साह अपने चरम पर है, क्योंकि इंडियाज गॉट टैलेंट का नया सीजन आज रात 4 अक्टूबर 9:30 बजे सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और सोनी लिव पर प्रीमियर होने जा रहा है। भारत का सबसे बड़ा नॉन-फिक्शन शो इस बार भी अपने दर्शकों को अजब और गजब टैलेंट्स के साथ मनोरंजन की पूरी डोज़ देने के लिए तैयार है। इस साल जजों के पैनल में हैं नवजोत सिंह सिद्धू, मलाइका अरोड़ा और शान, जिनकी जोशीली और अनोखी केमिस्ट्री शो के एंटरटेनमेंट लेवल को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगी। सिद्धू की शायरी हर…
पूर्वी सिंहभूम। कदमा थाना क्षेत्र में चेन स्नैचिंग की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। शनिवार सुबह फार्म एरिया रोड नंबर-10 पर अपराधियों ने एक बार फिर दिनदहाड़े घटना को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार, एक महिला अपने देवर निलेश राव के साथ सुबह करीब 8:30 बजे पूजा कर घर लौट रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश अचानक वहां पहुंचे और झपट्टा मारकर उसकी सोने की चेन छीन ली। वारदात के वक्त महिला के पास चेन का एक हिस्सा रह गया, जबकि बाकी हिस्सा अपराधी लेकर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़िता ने तत्काल भाजपा कदमा मंडल…
रांची। झारखंड से निम्न दबाव का क्षेत्र उत्तरी छत्तीसगढ़ और उससे सटे उत्तरी भाग और ओडिशा के अंदरूनी हिस्से के इलाकों से आगे बढ़ गया है। इसकी वजह से झारखंड के विभिन्न जिलों में मौसम साफ होने की संभावना है। हालांकि विभाग ने झारखंड के रांची सहित अन्य मध्यवर्ती हिस्सों में बारिश होने की संभावना भी व्यक्त की है। यह जानकारी शनिवार को मौसम विभाग ने दी है। विभाग के अनुसार यह निम्न दबाव का क्षेत्र राज्य के उत्तरी भाग की और फिर उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ गया है। वहीं विभाग ने रविवार को राज्य के उत्तर पूर्वी जिले देवघर,…
