पूर्वी सिंहभूम। परसुडीह थाना क्षेत्र के बारीगोड़ा स्थित कृति मैदान के पास सोमवार देर रात एक 16 वर्षीय नाबालिग सिमरन लोहार ने फंदे से लटकर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि सिमरन ने मौत से पहले किसी से फोन पर बातचीत की थी। बातचीत खत्म होने के कुछ देर बाद ही उसने अपने कमरे में दुपट्टे के सहारे पंखे की कुंडी से लटक कर खुदकुशी कर ली। मंगलवार सुबह जब उसके पिता राकेश लोहार ने बेटी को उठाने के लिए आवाज दी, तो कमरे का दरवाजा नहीं खुला। संदेह होने पर परिजनों ने दरवाजा तोड़ा, तो देखा कि…
Author: shivam kumar
पूर्वी सिंहभूम। शहर के साकची थाना क्षेत्र स्थित कालीमाटी रोड पर मंगलवार तड़के करीब 4:30 बजे एक दिल दहला देने वाली घटना घटी। आपसी विवाद में दो युवकों पर (चाकू) धारदार हथियार से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायलों की पहचान भालूबासा के निवासी आयुष शर्मा और साहिल शर्मा के रूप में हुई है। दोनों को गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें तत्काल एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमले से पहले आयुष और साहिल की कुछ युवकों से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। देखते…
हजारीबाग। हजारीबाग में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जेल में बंद कारोबारी विनय सिंह के डेमोटांड़ स्थित शोरूम को अस्थायी रूप से सील कर दिया है। यह कार्रवाई सोमवार को की गई, जिसके बाद प्रतिष्ठान के बाहर नोटिस भी चिपकाया गया है। इससे पूर्व एसीबी की टीम ने रविवार को शोरूम में जांच शुरू की थी, जो आठ घंटे तक चली थी। जांच-पड़ताल पूरी होने के बाद सोमवार को शोरूम को सील कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा बलों ने पूरे परिसर को घेर रखा था और किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं थी। एसीबी की ओर…
गौतमबुद्ध नगर। गौतमबुद्ध नगर जनपद के नोएडा के विभिन्न जगहों से 7 किशोरियां लापता हो गई हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुट गई है। बादलपुर थाना प्रभारी अमित भड़ाना ने साेमवार काे बताया कि बीती रात छपरौला के रहने वाले एक व्यक्ति ने रिपार्ट दर्ज कराई है कि उनकी एक स्कूल में पढ़ने वाली 15 वर्षीय बेटी बीती 24 सितंबर की शाम 5:30 बजे से घर से बिना बताए कहीं चली गई है। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है। थाना फेस 3 के प्रभारी ने बताया कि बीती रात को एक व्यक्ति ने थाने में…
मां महिषासुर मर्दिनी मंदिर, काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर स्थित मां अन्नपूर्णा मंदिर, संकठा मंदिर दरबार भी श्रद्धालुओं से पटा वाराणसी। उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी वाराणसी शारदीय नवरात्र में शक्तिपूजन में लीन है। शारदीय नवरात्र में सातवें दिन सोमवार को श्रद्धालुओं ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के पास कालिका गली में स्थित मां कालरात्रि के दरबार में हाजिरी लगाई। वहीं, नवरात्र में परम्परानुसार लोगों ने मां अन्नपूर्णा के दरबार में भी दर्शन पूजन किया। इस बार शारदीय नवरात्र में चतुर्थी तिथि का दो दिन मान रहने के कारण लोगों ने आदि शक्ति के दोनों स्वरूपों के चौखट पर मत्था टेका।…
कोलकाता। दुर्गा पूजा की सप्तमी पर रविवार रात राजधानी कोलकाता की सड़कों पर जनसैलाब उमड़ पड़ा। लाखों श्रद्धालु और दर्शक शहर के विभिन्न पंडालों में थीम, लाइटिंग और कलाकृतियों का आनंद लेने पहुंचे। षष्ठी से ही भीड़ का सिलसिला शुरू हो गया था, लेकिन सप्तमी की रात यह और अधिक बढ़ गया। सप्तमी, अष्टमी और नवमी को सरकारी व गैर-सरकारी दफ्तर बंद रहने से लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ देर रात तक पंडालों में जुटे रहे। ऑपरेशन सिंदूर पर बने पंडाल संतोष मित्रा एस्कवायर, सुरुचि संघ, शिवपुर मंदिर तला, खिदिरपुर 74 पल्ली, खिदिरपुर 25 पल्ली, चक्रबेरिया, बकुलबागान, बदामतला…
कटिहार। कटिहार जिला के पोठिया थाना पुलिस ने मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक स्कॉर्पियो के साथ कुल 700 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्करों का नाम राज तिलक उम्र 25 वर्ष पिता स्व. उमर पासवान और नवीन कुमार उम्र 30 वर्ष पिता श्रवण सिंह है, जो खगड़िया जिले के रहने वाले हैं। पोठिया थानाध्यक्ष ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए इन दोनों तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने स्कॉर्पियो को भी जब्त कर लिया है और उनके पास से 700 ग्राम स्मैक बरामद किया है। पुलिस ने कांड…
रामगढ़। शारदीय नवरात्र में मां दुर्गा की पूजा अर्चना पिछले सात दिनों से लगातार जारी है। सोमवार को महासप्तमी के दिन सभी पूजा पंडालों में मां दुर्गा का पट्ट खोला गया। पट्ट खुलते ही दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ भी उमड़ी। रामगढ़ शहर में 17 स्थानों पर बनाए गए पूजा पंडालों में मां दुर्गा के प्रतिमा स्थापित की गई है। इसके अलावा जिले में सैकड़ो स्थानों पर आकर्षक पूजा पंडाल बनाए गए हैं। शहर के सुभाष चौक, बिजुलिया, थाना चौक, चट्टी बाजार, रांची रोड, इफको कॉलोनी, अरगड्डा कॉलोनी के अलावा कई स्थानों पर आकर्षक पूजा पंडाल का निर्माण किया…
नई दिल्ली। दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में रविवार को खेले गए एशिया कप फाइनल के बाद एक अभूतपूर्व घटना देखने को मिली। खिताबी जीत दर्ज करने के बावजूद भारतीय टीम को ट्रॉफी नहीं सौंपी गई, क्योंकि खिलाड़ियों ने एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृहमंत्री व पीसीबी प्रमुख मोहसिन नक़वी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया। भारत ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर नौवीं बार एशिया कप अपने नाम किया, लेकिन इस जीत के बाद ट्रॉफी और मेडल वितरण नहीं हुआ। मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा,“जबसे मैंने क्रिकेट खेलना…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एशिया कप 2025 के फाइनल में भारत की पाकिस्तान पर जीत को “ऑपरेशन सिंदूर” के परिणाम से तुलना करते हुए भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि फील्ड में चलाए गए भारत के अभियान का नतीजा वही रहा – भारत की जीत। मैच जीतने के बाद पीएम मोदी ने टीम के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि खिलाड़ियों ने जिस समर्पण और रणनीति के साथ खेला, उसने देशवासियों का गौरव बढ़ाया। उन्होंने इस जीत को देश के लिए गर्व का क्षण बताया और खिलाड़ियों को बधाई दी। पीएम मोदी ने भारत…
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के उच्चतम न्यायालय से आज इस्लामाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति तारिक महमूद जहांगीरी को तात्कालिक राहत मिल गई। उच्चतम न्यायालय ने उच्च न्यायालय के आदेश पर फिलहाल रोक लगा दी। उच्च न्यायालय ने न्यायमूर्ति जहांगीरी को न्यायिक कार्य से विलग कर दिया था। उच्चतम न्यायालय ने पाकिस्तान के अटॉर्नी जनरल कार्यालय सहित संबंधित पक्षों को नोटिस जारी किया है। द न्यूज अखबार की रिपोर्ट के अनुसार उच्चतम न्यायलय के न्यायमूर्ति अमीनुद्दीन खान की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय संवैधानिक पीठ ने उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति जहांगीरी की याचिका पर यह आदेश दिया। उच्चतम न्यायालय मंगलवार को भी इस मामले…
