दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की विरासत को आगे बढ़ाते हुए रणबीर कपूर ने बॉलीवुड में अपनी खास पहचान बनाई है। साल 2007 में फिल्म ‘सांवरिया’ से डेब्यू करने वाले रणबीर ने अपनी पहली ही फिल्म से दर्शकों का दिल जीत लिया था। अब 43 साल की उम्र में वह न सिर्फ एक सफल अभिनेता हैं, बल्कि जल्द ही निर्देशन की ओर भी कदम बढ़ाने के संकेत दे चुके हैं। इंस्टाग्राम पर लाइव सेशन के दौरान फैंस से बातचीत करते हुए रणबीर ने खुलासा किया, “मैं एक फिल्म डायरेक्ट करने के लिए बेहद उत्साहित हूं। हाल ही में मैंने एक राइटर्स…
Author: shivam kumar
तेलुगू सुपरस्टार पवन कल्याण की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘दे कॉल हिम ओजी’ 26 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी। रिलीज़ के पहले ही दिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका करते हुए शाहरुख खान की ‘जवान’, रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ और विक्की कौशल की ‘छावा’ जैसी बड़ी फिल्मों को पछाड़ दिया। अब फिल्म के चौथे दिन की कमाई के आंकड़े भी सामने आ चुके हैं। बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार ‘ओजी’ ने रिलीज़ के चौथे दिन, यानी पहले रविवार को 18.50 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन अब 140.20 करोड़…
नई दिल्ली। वायर और केबल बनाने वाली कंपनी प्राइम केबल इंडस्ट्रीज के शेयरों ने आज स्टॉक मार्केट में कमजोर एंट्री करके अपने आईपीओ निवेशकों को निराश कर दिया। आईपीओ के तहत कंपनी के शेयर 83 रुपये के भाव पर जारी किए गए थे। आज एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर इसकी लिस्टिंग 2.40 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ 81 रुपये के स्तर पर हुई। कमजोर लिस्टिंग के बाद बिकवाली का दबाव बन जाने के कारण थोड़ी ही देर में कंपनी के शेयर लुढ़क कर 76.95 रुपये के लोअर सर्किट लेवल तक पहुंच गए। इसके बाद खरीदारों ने लिवाली का जोर बनाकर लोअर…
– 1.5 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के करीब पहुंची चांदी की कीमत नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में आज मामूली गिरावट आई है। दूसरी ओर, चांदी ने आज 7 हजार रुपये प्रति किलोग्राम की जोरदार तेजी आई है, जिसकी वजह से चांदी ने एक बार फिर मजबूती का नया रिकॉर्ड बना दिया है। सोने की कीमत में गिरावट आने की वजह से देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 1,15,470 रुपये से लेकर 1,15,620 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 1,05,840 रुपये…
ढाका। बांग्लादेश की सेना ने देररात दावा किया कि देश के खगराछारी के गुइमारा उपजिला में स्थिति नियंत्रण में हैं। हालांकि कुछ क्षेत्रों में अभी भी तनाव है। अशांति के मद्देनजर प्रभावित क्षेत्र में अर्ध बलों की टुकड़ी तैनात की गई हैं। सेना ने हालिया घटनाओं पर विस्तृत आधिकारिक बयान जारी किया। इसमें दावा किया गया है कि ‘मजहबी दंगा साजिश का नतीजा’ है। ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, सेना ने कहा कि खगराछारी के गुइमारा उपजिला में शनिवार और रविवार को हुई हालिया हिंसा सोची-समझी साजिश का नतीजा है। बयान के अनुसार, 19 सितंबर को मोटरसाइकिल सवार मामून…
वाशिंगटन/काबुल। अफगानिस्तान ने एक और अमेरिका नागरिक को छोड़ दिया है। आमिर अमीरी इस साल अफगानिस्तान की जेल से आजाद होने से वाले पांचवें नागरिक हैं। अमीरी की रिहाई में कतर ने महत्वपूर्ण राजनयिक भूमिका निभाई। वाशिंगटन ने इसके लिए दोहा का आभार जताया है। एबीसी न्यूज (अमेरिका) और द एक्सप्रेस ट्रिब्यून (पाकिस्तान) की रविवार की रिपोर्ट में अमीरी को रिहा करने की पुष्टि की गई है। अमेरिका के विदेशमंत्री मार्को रुबियो ने रविवार को जारी बयान में अमेरिकी नागरिक आमिर अमीरी की रिहाई की घोषणा की। उन्होंने कहा कि अमीरी को अफगानिस्तान में गलत तरीके से हिरासत में लिया…
क्वेटा (बलोचिस्तान) पाकिस्तान। बलोच राष्ट्रीय न्यायालय ने तीन बलोच नागरिकों गुलाम हुसैन, दौलत खान और इशाक निचारी को राजद्रोह का दोषी ठहराते हुए मौत की सजा सुनाई है। तीनों ने माना है कि वह लंबे समय से पाकिस्तान की फौज के लिए मुखबिरी करते रहे हैं। बलोच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) के लड़कों ने पुख्ता सूचना के बाद इन लोगों को उनके घरों से उठा लिया था। बलोच राष्ट्रीय न्यायालय के फैसला सुनाने के बाद तीनों को फांसी पर लटका दिया गया या नहीं, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। द बलोचिस्तान पोस्ट (पश्तो भाषा) की रिपोर्ट में बीएलए के प्रवक्ता…
वाशिंगटन। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को कहा कि उन्होंने देश के शीर्ष सैन्य अधिकारियों (जनरलों) की मंगलवार को होने वाली बैठक में शामिल होने का फैसला किया है। यह बैठक वर्जीनिया में होनी है। रक्षा सचिव (अब युद्ध सचिव) पीट हेगसेथ ने पिछले हफ्ते आदेश जारी कर सभी शीर्ष जनरलों को इस बैठक में मौजूद रहने के लिए ताकीद किया था। द वाशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, वर्जीनिया के मरीन कॉर्प्स बेस क्वांटिको में ट्रंप की उपस्थिति न केवल हेगसेथ के प्रस्तावित संबोधन पर भारी पड़ेगी, बल्कि इस विशाल और लगभग अभूतपूर्व सैन्य आयोजन में नई सुरक्षा चिंताएं…
डेहरी आन सोन। बिहार में रोहतास जिले के तिलौथू थाना क्षेत्र के डेहरी रोहतास राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज सुबह स्थानीय पेट्रोल पंप के समीप ट्रक एवं ऑटो के आमने-सामने की टक्कर में ऑटो चालक समेत समेत तीन लोगों की मौत मौके पर ही हो गई। जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल है । जिसका इलाज स्थानीय पीएससी में करने के बाद उसकी चिंताजनक स्थिति में डाक्टरो ने सासाराम के लिए रेफर कर दिया गया है । पुलिस के अनुसार मृतक तिलौथू थाना क्षेत्र के रेडीया गांव निवासी राजेश यादव का पुत्र व आटो चालक 30 वर्षीय चितरंजन यादव अपनी…
रांची। उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री और एसएसपी राकेश रंजन बाइक से रविवार देर रात को रांची शहर के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का दौरा किया। साथ ही शहर के प्रमुख चौक-चौराहे, विधि-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दुर्गा पूजा के दौरान शहर में शांति, सुरक्षा और सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित करने को लेकर उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने सभी पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण और अन्य आवश्यक सुविधाओं जैसे पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और स्वच्छता का गहन निरीक्षण किया। साथ ही, उन्होंने पूजा समितियों के आयोजकों से मुलाकात कर उनकी तैयारियों और चुनौतियों पर चर्चा की।…
पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला (अ.ज.जा) विधानसभा क्षेत्र में आगामी उपचुनाव को ध्यान में रखते हुए मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत अंतिम निर्वाचक नामावली का प्रकाशन कर दिया गया है। सोमवार को समाहरणालय सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिंह भी मौजूद रहीं। उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की ओर से तय कार्यक्रम के अनुरूप 2 सितंबर 2025 को प्रारंभिक निर्वाचक नामावली जारी की गई थी। इसके बाद 2…
