Author: shivam kumar

पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम जिले के बरसोल थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-49 पर रविवार देर रात हुई सड़क दुर्घटना में एक चालक की मौत हो गई। जबकि दूसरा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की वजह से सड़क पर देर रात तक अफरातफरी का माहौल बना रहा। मिली जानकारी के अनुसार दिगबर्दा गांव निवासी 38 वर्षीय कान्हू चरण साहु धान लदे ट्रक को लेकर मालुआ गांव से पश्चिम बंगाल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे एक अन्य ट्रक से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों चालक बुरी तरह से घायल…

Read More

भारत नौवीं बार बना चैंपियन : पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया, नवरात्र में मनी दीपावली -तिलक वर्मा ने नाबाद 69 रन बनाये -रिंकू सिंह ने लगाया विनिंग चौका दुबई। भारतीय टीम ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद ऑपरेशन एशिया कप भी अपने नाम कर लिया है। भारत ने नौवीं बार एशिया कप का खिताब जीत लिया है। तिलक वर्मा की बेहतरीन पारी की बदौलत इंडिया ने फाइनल में पाकिस्तान को पांच विकेट से हरा दिया और पाकिस्तान के हलक से जीत को खींच लिया। रविवार को 147 रन का टारगेट चेज कर रही भारतीय टीम ने 20वें ओवर की चौथी…

Read More

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने एक अक्टूबर से भारी बारिश की आशंका को देखते हुए आपात कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। सरकार ने स्पष्ट किया है कि हालात पर मुख्यमंत्री खुद नजर रख रही हैं। हाल ही में महानगर और उसके आसपास के इलाकों में मूसलधार बारिश और करंट लगने से 12 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बाद सरकार ने सभी विभागों को अलर्ट कर दिया है। राज्य प्रशासन ने एक विशेष नियंत्रण कक्ष की स्थापना की है। इसमें एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी को…

Read More

कोडरमा। जिले के तिलैया थाना अंतर्गत नरेश नगर वार्ड संख्या 1 में एक युवक ने फंदे से लटकर खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान ओडिशा के भुवनेश्वर निवासी 34 वर्षीय विश्व रंजन दास (पिता विष्णु रंजन दास) के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक कोडरमा के तिलैया डैम में फ्लोटिंग सोलर एनर्जी को लेकर सोलर पैनल स्थापित करने वाले स्टारलिंक एंड विल्सन नामक कंपनी में बतौर सहायक प्रबंधक कार्यरत था। हर दिन की भांति वह रविवार की शाम नरेश नगर स्थित अपने किराए के मकान पहुंचा। जहां रात का खाना खाने के बाद अपने कंपनी के कर्मियों…

Read More

रामगढ़। रामगढ़ शहर के सुभाष चौक पर सार्वजनिक श्री श्री दुर्गा पूजा कमेटी के जरिए भक्ति संगीत का आयोजन किया गया। रविवार की रात आयोजित इस कार्यक्रम में क्रेजी डांस एकेडमी के बच्चों ने धमाल मचाया। भक्ति गानों पर आयोजित नृत्य की सराहनीय प्रस्तुति रही। गीतों पर लोग झूमते नजर आए। यह कार्यक्रम गणेश वंदना से शुरू हुआ और मां काली के भव्य विराट रूप के प्रदर्शन के साथ संपन्न हुआ। सभी बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। मां दुर्गा के नौ रूप बच्चों में नजर आए। मां दुर्गा पर आधारित सभी गानों पर बच्चों की प्रस्तुति सराहनीय…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी का रुख बना हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई थी। बाजार खुलते ही बिकवाली का झटका भी लगा, लेकिन थोड़ी ही देर बाद खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया। लिवाली के इस सपोर्ट से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की चाल तेज होती चली गई। पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.41 प्रतिशत और निफ्टी 0.42 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के…

Read More

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मजबूती के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान बढ़त के साथ बंद होने में सफल रहे थे। इसी तरह डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज मजबूती के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजारों में भी पिछले सत्र के दौरान लगातार तेजी बनी रही। इसी तरह एशियाई बाजार में भी आज आमतौर पर खरीदारी का रुख बना हुआ है। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान उत्साह का माहौल बना रहा, जिसके कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक मजबूती के साथ बंद होने में सफल रहे। एस एंड पी…

Read More

नोट-यह खबर हेडलाइन में संशोधन कर दोबारा जारी की गयी है। रांची। झारखंड के विभिन्न जिलों में 4 अक्टूबर तक कहीं-कहीं भारी, तो कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। यह जानकारी सोमवार को मौसम विभाग की ओर से दी गयी है। विभाग के अनुसार 2 अक्टूबर को राज्य के उत्तर पूर्वी जिले देवघर, दुमका, गिरिडीह, कोडरमा, पाकुड़, जामताड़ा, गोड्डा और साहिबगंज के कुछ इलाके में बारिश हो सकती है। 3 अक्टूबर को उत्तर पूर्वी और उत्तरी मध्यवर्ती तथा 4 अक्टूबर को उत्तर पूर्वी जिलों में बारिश होने की संभावना है। इन इलाकों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ 30 से…

Read More

काठमांडू। अपदस्थ प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली सहित पांच लोगों को बिना अनुमति काठमांडू न छोड़ने का निर्देश दिया गया है।यह निर्देश नेपाल में आंदोलन के दौरान युवा प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाने की जांच को लेकर गठित न्यायिक आयोग ने दिया है। साथ ही इनकी गतिविधि के बारे में आयोग में दैनिक रिपोर्टिंग करने को भी कहा गया है। सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस गौरी बहादुर कार्की की अध्यक्षता में गठित इस न्यायिक आयोग ने पूर्व प्रधानमंत्री ओली सहित पूर्व गृहमंत्री रमेश लेखक, तत्कालीन गृह सचिव गोकर्ण मणि दुवाडी, आंतरिक खुफिया विभाग के प्रमुख हुत राज थापा तथा काठमांडू के तत्कालीन…

Read More

काठमांडू। अंतरिम सरकार के गृहमंत्री ओमप्रकाश आर्यल ने पुलिस को निर्देश दिया है कि वह 8 और 9 सितंबर के विरोध-प्रदर्शनों के दौरान हुई तोड़फोड़, आगजनी और लूटपाट की घटनाओं में शामिल युवाओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई न की जाए। पुलिस ने हाल ही में पुलिस चौकियों को आग लगाने, हथियारों को लूटने और सार्वजनिक कार्यालयों पर हमला करने के लिए कई युवाओं को गिरफ्तार किया है। प्रदर्शन के दौरान काठमांडू और देश भर में सैकड़ों सरकारी कार्यालयों में आग लगा दी गई। 3,000 से अधिक पुलिस हथियारों को लूट लिया गया। सिंहदरबार, सुप्रीम कोर्ट, संसद भवन,राष्ट्रपति भवन और प्रधानमंत्री…

Read More

नई दिल्ली। नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में जारी विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप्स 2025 में स्वर्ण पदक जीतने वाले भारतीय पैरा एथलीट शैलेश कुमार ने चुनौतियों से भरी अपनी यात्रा को साझा किया है। उन्होंने रविवार को जारी एक बयान में कहा कि मैं जमुई (बिहार) के इस्लामनगर नामक एक छोटे से इलाके से आता हूं। सच कहूं तो वहां कोई सुविधाएं नहीं थीं। मैंने स्कूल में ऊंची कूद का प्रशिक्षण शुरू किया और शुरुआत में शारीरिक रूप से सक्षम प्रतियोगिताओं में भाग लिया। मैंने सक्षम लोगों क साथ बिहार सब-स्टेट चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था। बाद में…

Read More