रामगढ़। रामगढ़ शहर के पारसोतिया मोहल्ले में सोमवार की देर रात गोली चलने की वारदात हुई। इस वारदात में एक युवक घायल हो गया। घायल युवक की पहचान बंगाली टोला निवासी गर्जन यादव के पुत्र अंकित यादव के रूप में हुई है। घायल युवक को आनन-फानन में रांची रोड स्थित पोली डॉक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रांची के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। अंकित यादव के परिजनों ने बताया कि वह अपने दोस्त के साथ सोमवार की शाम घर से निकला था। इसके बाद अचानक उसके…
Author: shivam kumar
रांची। रांची के लालपुर थाना क्षेत्र के करमटोली चौक स्थित लीवी बार एंड रेस्टोरेंट में मंगलवार के तड़के सुबह चार बजे आग लग गई। अगलगी में पूरा रेस्टोरेंट जलकर खाक हो गया। रेस्टोरेंट के मालिक ने बताया कि सुबह करीब चार बजे सूचना मिली कि रेस्टोरेंट में आग लग गई है। सूचना मिलने के बाद लालपुर पुलिस और अग्निशमन विभाग के दमकल मौके पर पहुंचे। आग बुझाने के लिए दमकलकर्मियों को काफी मशक्कत करना पड़ा।इस दौरान दमकलकर्मियों ने मेन गेट तोड़कर आग बुझाना शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बाहर भी स्थिति खराब थी। आग…
सीवान। नगर परिषद सीवान में कार्यरत एक दैनिक सफाईकर्मी को सोशल मीडिया और समाचार माध्यमों में कथित बयानबाजी को लेकर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। सीवान नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी की ओर से जारी पत्र में कर्मचारी पर उच्च अधिकारियों के संबंध में आपत्तिजनक एवं अनर्गल बयान देने का आरोप लगाया गया है। जारी पत्र के अनुसार, मानवबल उपलब्ध कराने वाली एजेंसी “सर्जिकल सेक्युरिटी एण्ड कन्सलटेंसी प्रा. लि.” के आवेदन के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। नोटिस में कहा गया है कि सफाईकर्मी जाफर अली द्वारा दिए गए बयान सोशल मीडिया और समाचार माध्यमों में व्यापक…
सीवान। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आगामी 16 एवं 17 मई 2026 को आयोजित होने वाले “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर 2026” की तैयारियों को लेकर सोमवार को फत्तेपुर स्थित दरौंदा विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह के आवास पर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह प्रशिक्षण शिविर जीरादेई प्रखंड के डिवाइन पब्लिक स्कूल में आयोजित होगा। बैठक भाजपा जिला अध्यक्ष राहुल तिवारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए बिहार सरकार के पूर्व स्वास्थ्य एवं विधि मंत्री तथा भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मंगल पाण्डेय ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचार और सिद्धांत भाजपा की…
नई दिल्ली। हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ लाल निशान पर खुला। पश्चिम एशिया में गहराते भू-राजनीतिक तनाव और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में भारी गिरावट दर्ज की गई है। बााजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट दिखी रही है। सेंसेक्स में 768 अंकों की गिरावट है, जबकि निफ्टी में 210 अंकों की गिरावट है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 768.84 अंक यानी 1.01 फीसदी की गिरावट के साथ 75,246.44 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की नवगठित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार की पहली कैबिनेट बैठक सोमवार को राज्य सचिवालय नवान्न में हुई। बैठक के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने राज्य की प्रशासनिक दिशा, सुशासन, सीमा सुरक्षा, केंद्रीय योजनाओं के कार्यान्वयन और संवैधानिक शासन व्यवस्था को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णयों की घोषणा की। पहली कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री शुभेंदु ने कई बड़े फैसले किए हैं। इनमें से सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को बॉर्डर पर 45 दिनों में भूमि हस्तांतरित करने की प्रक्रिया पूरी करने का बड़ा निर्णय शामिल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पश्चिम बंगाल में “सुशासन, सुरक्षा और डबल इंजन सरकार”…
काठमांडू। नेपाल के संसद की राज्य व्यवस्था तथा सुशासन समिति की बैठक में लगातार दूसरी बार भी प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह की अनुपस्थिति पर प्रमुख विपक्षी दल नेपाली कांग्रेस ने बैठक का बहिष्कार किया है। सोमवार सुबह 11 बजे बैठक बुलाई गई थी। गृह मंत्रालय की जिम्मेदारी भी संभाल रहे प्रधानमंत्री बालेन्द्र से बैठक में भूमिहीन बस्तियों को खाली कराने, सुरक्षा प्रशासन सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की जानी थी, लेकिन उनके बैठक में शामिल न होने पर नेपाली कांग्रेस ने विरोधस्वरूप बैठक का बहिष्कार किया। कांग्रेस संसदीय दल के नेता आङ्देम्बे ने कहा कि प्रधानमंत्री की अनुपस्थिति में समिति की…
काठमांडू। नेपाल की राजधानी काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आज सुबह टर्किश एयरलाइंस के एक विमान में लैंडिंग के दौरान आग लग गई, जिसे दमकल विभाग ने नियंत्रित कर लिया गया। यात्रियों और क्रू सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और कोई हताहत नहीं हुआ। नेपाल नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के सूचना अधिकारी ज्ञानेन्द्र भुल ने इसकी पुष्टि की। नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के सूचना अधिकारी भुल के अनुसार, यात्रियों को आपातकालीन दरवाजा खोलकर बाहर निकाला गया। विमान में चार बच्चों सहित कुल 277 यात्री सवार थे। बचाव के दौरान कुछ यात्रियों को सामान्य चोटें आई हैं। इस्तांबुल से…
वाशिंगटन/तेहरान। इस साल फरवरी आखिर से अमेरिका और ईरान के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य पर छिड़ी तकरार के और तेज होने की संभावना बढ़ गई है। युद्ध टालने और तनाव को कम करने के ताजा कूटनीतिक प्रयासों को झटका लगा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वाशिंगटन के शांति प्रस्ताव पर ईरान की प्रतिक्रिया को पूरी तरह से अस्वीकार्य बताया है। ईरान की सेना ने अमेरिका और इजराइल को चेतावनी दी है कि अगर आक्रामकता फिर से शुरू होती है, तो दोनों देशों को निश्चित रूप से कल्पना से परे चुनौती का सामना करना पड़ेगा। अल जजीरा और सीबीएस न्यूज की…
‘द नर्मदा स्टोरी’ इन दिनों अपने अनोखे प्रमोशनल कैंपेन को लेकर चर्चा में है। मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम से जुड़ी एक रहस्यमयी खबर ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी, जिसमें दावा किया गया था कि पुलिस इंस्पेक्टर पुरुषोत्तम भदौरिया एक महत्वपूर्ण केस के सिलसिले में घर से निकलने के बाद अचानक लापता हो गए हैं। वायरल स्क्रीनशॉट में सीसीटीवी फुटेज, ब्रेकिंग न्यूज़ ग्राफिक्स और ‘पुरुषोत्तम भदौरिया कहाँ हैं?’ जैसे सवालों ने लोगों के बीच डर और उत्सुकता दोनों पैदा कर दिए। देखते ही देखते यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। हालांकि कुछ समय बाद यह साफ हो…
नई दिल्ली। देश के दिग्गज कारोबारी एवं अडाणी समूह के चेयमैन गौतम अडानी ने सोमवार को कहा कि आने वाले दशकों में ऊर्जा सुरक्षा और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर ही भू-राजनीतिक शक्ति को परिभाषित करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने भारत से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) वैल्यू चेन में अपनी संप्रभु क्षमताएं विकसित करने का आह्वान किया। अडाणी ने यहां भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) वार्षिक व्यापार शिखर सम्मेलन-2026 में कहा कि एक दशक पहले कुछ ही लोगों ने भारत में मोबाइल डेटा के विस्फोट के पैमाने की कल्पना की थी, लेकिन जैसे ही स्मार्टफोन किफायती हुए, नेटवर्क का विस्तार हुआ, डेटा की कीमतें गिरीं…
