नई दिल्ली: NEET परीक्षा से जुड़े छात्र प्रदर्शनों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को बड़ा फैसला सुनाया। अदालत ने 20 से 25 जुलाई के बीच दिल्ली समेत देश के विभिन्न हिस्सों में छात्र प्रदर्शनों के संबंध में दर्ज एफआईआर पर आगे की कार्रवाई और जांच रोकने का निर्देश दिया। इसके साथ ही इन मामलों को सभी उद्देश्यों के लिए बंद मानने को कहा गया। सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने 5 सितंबर को दिल्ली में प्रस्तावित मार्च वापस लेने की घोषणा की। पार्टी की ओर से सुप्रीम कोर्ट में पेश सौरव दास ने…
Author: shivam kumar
सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले के छोटे से गांव अगरा के रहने वाले सुनील कुमार लोधी इन दिनों अपनी आवाज के कारण देशभर में चर्चा में हैं। जन्म से नेत्रहीन सुनील ने अपनी कमजोरी को कभी अपनी राह की बाधा नहीं बनने दिया। बचपन से ही भजन और संगीत के प्रति उनका लगाव था। यही शौक धीरे-धीरे उनकी पहचान बना और अब फिल्म ‘हनुमान अंश’ में उनके गाए भजन ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान’ ने उन्हें नई पहचान दिला दी है। सोशल मीडिया पर यह भजन खूब पसंद किया जा रहा है और इसके वीडियो व रील भी तेजी…
-86 करोड़ रुपये के म्यूचुअल फंड से जुड़ा है मामला रांची। झारखंड हाइकोर्ट ने कोयला व्यापारी एलबी सिंह और उनकी पत्नी आरती सिंह की याचिका पर सुनवाई करते हुए प्रवर्तन निदेशालय (इडी) को दो सप्ताह के भीतर अपना जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। याचिकाकर्ताओं ने इडी द्वारा फ्रीज किये गये म्यूचुअल फंड को रिलीज करने की मांग को लेकर अदालत का दरवाजा खटखटाया था। यह पूरा मामला कोयला घोटाले से जुड़े दूसरे चरण की छापेमारी का है, जिसके दौरान इडी ने कुल 160 करोड़ रुपये के म्यूचुअल फंड को फ्रीज किया था। इस कार्रवाई में सबसे बड़ा हिस्सा…
रांची। राजधानी रांची के बरियातू थाना क्षेत्र स्थित मंडा बगीचा में हाल में हुई गोलीबारी की घटना की जांच में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। पुलिस के मुताबिक, कुख्यात अपराधी लव कुश शर्मा ने अपने साथी गौरव बाड़ा के साथ मिलकर जमीन कारोबारी टोनी लोहरा पर गोली चलाई थी। गोली लगने के बाद टोनी लोहरा का अस्पताल में इलाज चल रहा है। शुरुआती जांच में पुलिस को दोनों के बीच किसी पुराने विवाद की जानकारी नहीं मिली है। घटना के बाद से लव कुश शर्मा और उसका साथी गौरव बाड़ा फरार हैं। आरोपियों की पहचान सामने आने के बाद…
रांची। रांची के नामकुम अंचल में जमीन के दाखिल-खारिज यानी म्यूटेशन से जुड़े दस्तावेजों में कथित फेरबदल के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो यानी एसीबी ने उच्च न्यायालय के आदेश के बाद प्राथमिकी दर्ज कर ली है और लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इस मामले में तत्कालीन अंचल अधिकारी श्वेता वर्मा, तत्कालीन अंचल निरीक्षक मनोज कुमार और तत्कालीन अंचल निरीक्षक दीपक कुमार को अभियुक्त बनाया गया है। एसीबी ने इस मामले में कांड संख्या 18/26 दर्ज की है। यह पूरा मामला धुर्वा थाना क्षेत्र के डुंडू गांव स्थित खाता संख्या 32, प्लॉट संख्या 776, 820, 821 और 822…
देवघर। सारठ-चितरा मुख्य मार्ग पर मांझलीबाद गांव के समीप मंगलवार को स्कूली बच्चों से भरी मैजिक गाड़ी और सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप वैन के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गयी। हादसा इतना भीषण था कि मैजिक में सवार बच्चों में चीख-पुकार मच गयी। दुर्घटना में एक छात्रा की मौत हो गयी, जबकि चार बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गये। गंभीर रूप से घायल बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, मैजिक गाड़ी में करीब 15 स्कूली बच्चे सवार थे। सभी बच्चे नारंगी मोड़ स्थित…
देवघर। सीमित संसाधनों और आर्थिक चुनौतियों के बीच मेहनत और प्रतिभा के दम पर देवघर की दो बेटियों ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मुस्कान कुमारी और मौसम कुमारी का चयन अंडर-14 और अंडर-19 नेशनल वॉलीबॉल टीम के लिए हुआ है। दोनों खिलाड़ियों ने खेलो झारखंड और एसजीएफआई प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी जगह बनाई है। उनके चयन से परिवार के साथ-साथ स्कूल, खेल जगत और जिले के लोगों में खुशी का माहौल है। मुस्कान और मौसम अब राष्ट्रीय स्तर पर झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी। दोनों खिलाड़ियों का सपना भविष्य में देश के लिए अंतरराष्ट्रीय…
रांची। झारखंड में मानसून की सक्रियता लगातार बनी हुई है। मौसम केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार 1 सितंबर को राज्य के अधिकांश हिस्सों में आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश की भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने इसे देखते हुए सात जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। उत्तर-पश्चिमी, मध्य और दक्षिणी झारखंड के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की आशंका को देखते हुए गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी…
पलामू। जिले में पिछले 36 घंटे से लगातार हो रही बारिश के कारण नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। उत्तरी कोयल समेत कई छोटी-बड़ी नदियां उफान पर हैं। मेदिनीनगर के निचले इलाकों में एक बार फिर जलजमाव की स्थिति बन गई है, जबकि हुसैनाबाद क्षेत्र में भी जनजीवन प्रभावित हुआ है। सोन नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंचने के बाद प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है। सोन नदी की सहायक उत्तरी कोयल नदी में भी पानी का बहाव तेज हो गया है। जलस्तर में लगातार वृद्धि को देखते हुए पलामू पुलिस तटवर्ती क्षेत्रों…
पलामू। झारखंड के पलामू जिले में भीख मांगते मिले दो बच्चों के पेट पर चीरा के निशान मिलने से हड़कंप मच गया है। पलामू बाल कल्याण समिति (CWC) ने दोनों बच्चों को रेस्क्यू कर बाल गृह भेज दिया है। मामले में अंग तस्करी की आशंका को ध्यान में रखते हुए जांच शुरू की गई है। बच्चों की मेडिकल जांच के लिए पलामू CWC की ओर से मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के अधीक्षक को पत्र भेजा गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मेडिकल बोर्ड का भी गठन किया गया है। दोनों बच्चों की मेडिकल जांच मंगलवार को कराई…
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति में लखनऊ स्थित जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर (JPNIC) को लीज पर देने या निजी हाथों में सौंपने की चर्चा ने सियासी तापमान बढ़ा दिया है। इस मुद्दे को लेकर सत्ताधारी बीजेपी और विपक्षी समाजवादी पार्टी (सपा) आमने-सामने हैं। दोनों दल एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। अखिलेश यादव ने सरकार पर साधा निशाना सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने JPNIC को लेकर बीजेपी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार पुरानी संस्थाओं और सार्वजनिक संपत्तियों को निजी हाथों में सौंपने तथा उनका व्यावसायीकरण करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। अखिलेश…