श्रीनगर। चुनाव आयोग (ईसीआई) ने केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर से राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। चार सीटों के लिए 24 अक्टूबर को सुबह 9ः00 बजे से शाम 4ः00 बजे के बीच मतदान होगा। मतगणना उसी दिन शाम 5ः00 बजे होगी। चुनाव आयोग की अधिसूचना के अनुसार आयोग इन सीटों के लिए 6 अक्टूबर को अधिसूचना जारी करेगा। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 13 अक्टूबर है, जबकि नामांकन पत्रों की जांच 14 अक्टूबर को होगी। अधिसूचना में कहा गया है कि मीर मोहम्मद फैयाज, शमशेर सिंह, गुलाम नबी आज़ाद और नज़ीर अहमद…
Author: shivam kumar
पटना। कांग्रेस की ओर से पूर्व घाेषित कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी)की बैठक बुधवार काे पटना में शुरू हाे चुकी है। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के अलावा पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल हैं। कांग्रेस कार्य समिति की बैठक सदाकत आश्रम में हाे रही है। इस बैठक में कांग्रेस के पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और सीडब्ल्यूसी के अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हैं। हालांकि , पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, सांसद प्रियंका गांधी बैठक में शामिल नहीं हुई। बैठक में उन राज्यों के मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष और…
न्यूयॉर्क (अमेरिका)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि यूक्रेन ‘रूस के आक्रमण से पहले की अपनी सीमाओं’ को बहाल कर सकता है। उनका मानना है कि अगर रूसी विमान नाटो सदस्य देशों की हवाई क्षेत्र में प्रवेश करते हैं तो उन्हें मार गिराना चाहिए। संयुक्त राष्ट्र महासभा के इतर ट्रंप की रूसी विमानों को मार गिराने संबंधी टिप्पणी और बाद में ट्रुथ सोशल पर यूक्रेन की सीमाओं के बारे में उनकी पोस्ट को मॉस्को के प्रति उनके रवैये में महत्वपूर्ण बदलाव का संकेत माना जा रहा है। सीएनएन चैनल की रिपोर्ट की अनुसार, यूक्रेन की सीमाओं…
न्यूयॉर्क (अमेरिका)। संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के उच्चस्तरीय 80वें सत्र में हिस्सा लेने पहुंचे भारतीय विदेशमंत्री जयशंकर ने आज यहां समान विचारधारा वाले वैश्विक दक्षिण देशों की उच्चस्तरीय बैठक की मेजबानी की। उन्होंने बैठक का ब्यौरा और फोटो एक्स हैंडल पर साझा करते हुए लिख कि उन्हें सभी का स्वागत कर प्रसन्नता हुई। जयशंकर ने कहा कि बढ़ती चिंताओं और जोखिमों की बहुलता को देखते हुए यह स्वाभाविक है कि वैश्विक दक्षिण समाधान के लिए बहुपक्षवाद की ओर रुख करे। उन्होंने एक्स पोस्ट पर कहा कि वैश्विक मामलों में वैश्विक दक्षिण के दृष्टिकोण के लिए निम्नलिखित प्रस्ताव रखे गए। 1-एकजुटता…
काठमांडू। वित्त मंत्री रामेश्वर खनाल और नेपाल में भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने मंगलवार को मुलाकात हुई, जिसमें नेपाल के पुनर्निर्माण और अन्य क्षेत्रों में आर्थिक सहयोग को लेकर चर्चा हुई। भारतीय राजदूत ने वित्त मंत्री खनाल को बधाई देते हुए आने वाले दिनों में भारत के निरंतर सहयोग का आश्वासन दिया। वित्त मंत्री ने नेपाल के पुनर्निर्माण कार्य में भारत के सहयोग की अपेक्षा की और नेपाल के अन्य क्षेत्र में चल रहे सहयोग की निरंतरता का अनुरोध किया। जवाब में भारतीय राजदूत ने दोनों देशों के प्रधानमंत्री के बीच हुए टेलीफोन संवाद के दौरान भारतीय प्रधानमंत्री के तरफ…
काठमांडू। सत्ता से हटने के 14 दिन के बाद अपदस्थ प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली मंगलवार को अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं के बीच दिखाई दिए। भक्तपुर में किराये के घर में रह रहे ओली ने कुछ समर्थक और कार्यकर्ताओं के बीच आकर सिंहदरबार में आगजनी की घटना को घुसपैठियों का षडयंत्र बताया । उन्होंने कहा कि अपने देश से प्रेम करने वाले अपने इतिहास से प्रेम करने वाले कभी सिंहदरबार में आगजनी नहीं कर सकते । काठमांडू के मेयर बालेन शाह पर लक्षित करते हुए ओली ने कहा कि कुछ दिन पहले ही किसी ने सिंहदरबार में आग लगा देने की…
– 1.40 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर के पार पहुंची चांदी नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में लगातार मजबूती का नया रिकॉर्ड बनाने का सिलसिला आज भी जारी है। सोना और चांदी दोनों चमकीली धातुओं की कीमत आज लगातार तीसरे दिन मजबूती के नये रिकॉर्ड पर पहुंची है। आज के कारोबार में सोने की कीमत में 2,400 रुपये से लेकर 2,620 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की जबरदस्त तेजी दर्ज की गई है। वहीं, चांदी की कीमत में आज 2,000 रुपये प्रति किलोग्राम का उछाल आया है। कीमत में तेजी आने के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में…
अररिया। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 56वीं वाहिनी के बाह्य सीमा चौकी एच समवाय कुशमाहा की विशेष गश्ती टीम ने भारत नेपाल सीमा क्षेत्र स्थित गांव कुकरहवा के पास नेपाल से तस्करी कर लाए गए 364 किलो गांजा जब्त किया। एसएसबी के जवानों ने यह कार्रवाई कुकरहवा गांव में भारतीय बोर्डर भारत-नेपाल सीमा स्तंभ संख्या 174 के नजदीक भारत साइड में करीबन दो किलो मीटर की दूरी पर की।सशस्त्र सीमा बल की विशेष नाका टीम ने गुप्त सूचना पर यह कार्रवाई मंगलवार देर शाम की।आवश्यक कार्यवाही के बाद जब्त गांजा को एसएसबी के द्वारा सोनामणि गोदाम थाना के सुपूर्द कर दिया…
गुमला। झारखंड के गुमला जिले की पुलिस ने झारखंड जन मुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के तीन उग्रवादियों को मुठभेड़ में मार गिराया है। यह मुठभेड़ बुधवार सुबह जिले के बिशनपुर थाना क्षेत्र के केचकी जंगल में हुई। मारे गए उग्रवादियों में लोहरदगा के सेनहा के रहने वाले लालू लोहरा, सुजीत उरांव और लातेहार के होशिर का रहने वाला छोटू उरांव शामिल है। सब जोनल कमांडर लालू लोहरा और दूसरा सब कमांडर छोटू उरांव पर पांच- पांच लाख का इनाम घोषित था। एसपी हारिश बिन जमां ने तीन उग्रवादियों के मारे जाने की पुष्टि करते हुए कहा कि घटनास्थल से तीन हथियार…
रांची। झारखंड के सभी स्थानों पर 25 सितंबर को हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। यह जानकारी मौसम विभाग ने बुधवार को दी है। विभाग ने राज्य के दक्षिणी और पश्चिमी जिलों के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने की आशंका व्यक्त की है। साथ ही 25 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका जताई है। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे अधिक बारिश पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुआ में 109 मिलीमीटर दर्ज…
पूर्वी सिंहभूम। दक्षिण पूर्व रेलवे जोन के मुख्य संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) कमल किशोर सिन्हा ने बुधवार को टाटानगर रेलवे स्टेशन और इसके आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरे का उद्देश्य रेलवे परिचालन में सुरक्षा संसाधनों और सुविधाओं की स्थिति का प्रत्यक्ष मूल्यांकन करना था। सीआरएस ने सुबह टाटानगर पहुंचकर सबसे पहले रेलवे की एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन और संबंधित विभागों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान रेलवे अधिकारी उन्हें सुरक्षा मानकों, तैयारियों और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी जानकारियां दे रहे थे। अधिकारियों ने रेलवे की आपदा प्रबंधन तैयारियों और इमरजेंसी रिस्पांस सिस्टम के बारे में विस्तार से बताया। टाटानगर…
