रामगढ़। रामगढ़ जिले की गोला प्रखंड अंतर्गत हेसापोड़ा गांव में हाथियों के झुंड से बिछड़ कर दो हाथी कुएं में फंस गए । उनको बचाने के लिए गुरुवार को जंगल में वन विभाग के जरिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रैंप बना कर हथिनी और उसके बच्चे को बचा लिया गया। डीएफओ नीतीश कुमार ने बताया कि 42 हाथियों का झुंड पिछले एक हफ्ते से हेसापोड़ा के जंगल में मौजूद था। 2 दिन पहले पूरा झुंड बोकारो जिला के जंगल में प्रवेश कर गया था। वन विभाग के अधिकारियों को लगा कि इस इलाके…
Author: shivam kumar
पूर्वी सिंहभूम। टेल्को थाना क्षेत्र के नीलडीह आमबागान में डांडिया नाइट कार्यक्रम के दौरान अचानक दो युवकों पर चापड़ से हमला करने का मामला सामने आया है। बुधवार देर रात पुरानी रंजिश की वजह से दो युवकों पर तेज धारदार हथियार(चापड़ )से हमला किया गया, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान श्रवण और अनुराग के रूप में हुई है, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार कार्यक्रम में शामिल श्रवण और अनुराग को एक युवक लकी बाहर बुलाकर ले गया। तभी मौके पर 20 से…
रांची। इस वर्ष रातू रोड स्थित RR स्पोर्टिंग क्लब का दुर्गा पूजा पंडाल अपनी अनोखी थीम को लेकर चर्चा में है। इस बार पंडाल में हिंदू और ईसाई धर्म दोनों की झलक देखने को मिलेगी। पंडाल के शिखर पर ईसा मसीह की प्रतिमा स्थापित की गई है, वहीं भीतर माता मरियम और ईसा मसीह के जीवन प्रसंगों को खूबसूरती से दर्शाया गया है। क्लब के अध्यक्ष विक्की यादव का कहना है कि “इस बार हमने हिंदू और ईसाई संस्कृति को एक साथ जोड़ने का प्रयास किया है। समाज में अक्सर धर्म को लेकर मतभेद देखने को मिलते हैं, लेकिन हमारा…
नई दिल्ली। भारतीय मिडिल-ऑर्डर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने टेस्ट और प्रथम श्रेणी क्रिकेट से कुछ समय का ब्रेक लेने का फैसला किया है। अय्यर ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से अनुरोध किया है कि उन्हें फिलहाल लाल गेंद क्रिकेट से दूर रहने की अनुमति दी जाए, ताकि वे अपनी फिटनेस पर दोबारा ध्यान केंद्रित कर सकें। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, यह फैसला ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ लखनऊ में खेले गए चार दिवसीय मैच के बाद लिया गया, जिसमें अय्यर कप्तान थे। लेकिन मैच के बाद उन्होंने बीसीसीआई और चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर से बातचीत कर विराम…
दुबई। एशिया कप 2025 के सुपर-4 मुकाबले में पाकिस्तान ने श्रीलंका को 5 विकेट से हराकर फाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है। लो-स्कोरिंग मुकाबले में श्रीलंका ने पहले खेलते हुए 133 रन बनाए थे, जिसके जवाब में पाकिस्तान ने 12 गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। श्रीलंका की ओर से मिले 134 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम को शानदार शुरुआत साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने दी और दोनों ने 45 रन जोड़े। हालांकि, महीश तीक्षणा ने लगातार दो गेंदों पर दोनों सलामी बल्लेबाजों को आउट कर श्रीलंका की वापसी…
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (इडी) के समक्ष पेश हुए। अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप (‘वनxबेट’) से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में इडी उनसे पूछताछ कर रही है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि 52 वर्षीय अभिनेता सोनू सूद दोपहर करीब 12 बजे नई दिल्ली स्थित केंद्रीय जांच एजेंसी के कार्यालय पहुंचे। इस मामले के जांच अधिकारी अभिनेता सोनू सूद से पूछताछ करके धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के तहत उनका बयान दर्ज करेंगे। केंद्रीय जांच एजेंसी इस मामले में अब तक पूर्व क्रिकेटरों सुरेश रैना, शिखर धवन, रॉबिन उथप्पा और युवराज सिंह के अलावा पूर्व…
नई दिल्ली। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि दिल्ली सहित देश के कई शहर गंभीर वायु प्रदूषण की चपेट में हैं, जिनमें वाहन सबसे बड़ा कारण हैं। दिल्ली के वायु प्रदूषण में 40 प्रतिशत योगदान वाहनों का है और इस समस्या का स्थायी समाधान केवल वैकल्पिक ईंधन यानी जैव ईंधन ही है। गडकरी ने बुधवार को भारत जैव ऊर्जा एवं प्रौद्योगिकी एक्सपो के उद्घाटन समारोह में कहा कि जैव ईंधन नीति का आधार कच्चे तेल का प्रतिस्थापन, प्रदूषण मुक्त वातावरण और घरेलू आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए स्वदेशी ऊर्जा का उपयोग तीन मिशनों पर टिका…
जाति आधारित बिहार की राजनीति में आर्थिक तड़के से भाजपा को कितना लाभ मिलेगा, देखना दिलचस्प होगा -वैसे गरीब और मध्यम वर्ग को सीधे राहत मिलने से विपक्ष का महंगाई वाला मुद्दा कमजोर पड़ सकता है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीएसटी सुधार लागू कर बड़ा आर्थिक दांव खेला है। उन्होंने इसे ‘बचत उत्सव’ का नाम दिया है और नवरात्र के पहले दिन इसे लागू कर दिया है। मोदी सरकार ने जीएसटी सुधार लागू कर कर व्यवस्था को सरल और उपभोक्ता-अनुकूल बना दिया है। 28% और 12% वाले स्लैब खत्म कर दिये गये हैं और अब अधिकतर वस्तुएं सिर्फ 5% और…
रांची। झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष और विधानसभा में विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी लगातार राज्य सरकार को निशाने पर ले रहे हैं। बुधवार को भी उन्होंने स्वास्थ्य विभाग में टेंडर प्रक्रिया में हुई अनियमितता को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है। बाबूलाल मरांडी ने अपने पत्र में कहा है कि स्वास्थ्य विभाग की टेंडर प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताओं के साक्ष्य मिले हैं। उपलब्ध रिकॉर्ड और सार्वजनिक दस्तावेजों से यह स्पष्ट होता है कि सुनियोजित ढंग से प्रतिस्पर्धा को सीमित कर कुछ खास चुनिंदा लोगों को अनुचित लाभ पहुंचाया गया। यह मामला केवल वित्तीय अनियमितता…
रांची। झारखंड उच्च न्यायालय में ‘पंचायत अनुसूचित क्षेत्रों तक विस्तार अधिनियम, 1996’ (पेसा) नियमावली लागू नहीं होने से जुड़े अवमानना याचिका पर बुधवार को सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान अदालत ने सख्त लफ्जो में सरकार को अगली सुनवाई तक पेसा नियमावली हर हाल में अदालत के समक्ष पेश करने का आदेश दिया। मामले की अगली सुनवाई अब 9 अक्टूबर को होगी। झारखंड उच्च न्यायालय ने पेसा कानून की नियमावली तैयार करने को लेकर राज्य सरकार को सख्त निर्देश दिए हैं। अदालत ने सुनवाई के दौरान नाराजगी जताते हुए कहा, “हम केवल आदेश देते रहेंगे और सरकार सुनती रहेगी, ऐसा नहीं…
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने बुधवार को जहाज निर्माण और समुद्री क्षेत्र को मजबूती देने के लिए 69,725 करोड़ रुपये के व्यापक पैकेज को मंजूरी दी है। यह निर्णय ‘समग्र चार स्तंभ दृष्टिकोण’ के तहत लिया गया है, जिसका उद्देश्य घरेलू जहाज निर्माण, समुद्री वित्त व्यवस्था और उत्पादन क्षमता को बढ़ाना है। प्रेस सूचना महानिदेशक धीरेंद्र ओझा ने एक्स पर जानकारी दी कि कैबिनेट ने 69,725 करोड़ रुपये के पैकेज को मंजूरी दी है, जिससे भारत के जहाज निर्माण और समुद्री क्षेत्र को पुनर्जीवित किया जाएगा। यह पहल जहाज निर्माण, समुद्री वित्तपोषण और घरेलू क्षमता को सुदृढ़ करने पर केंद्रित…
