क्वेटा (बलोचिस्तान) पाकिस्तान। बलूचिस्तान लिबरेशन फ्रंट (बीएलएफ) ने बलोचिस्तान में पाकिस्तान के दो सैन्यकर्मियों को मार गिराने का दावा किया है। बीएलएफ ने कहा कि उसके लड़ाकों के इस हमले में तीन अन्य सैन्यकर्मी घायल भी हो गए। इसके अलावा बलूचिस्तान छात्र संगठन (बीएसओ) के पुजार गुट ने अपने पूर्व अध्यक्ष जुबैर बलोच की मौत पर शोक जताते हुए उन्हें शहीद घोषित किया है। द बलोचिस्तान पोस्ट (पश्तो भाषा) की रिपोर्ट के अनुसार, बीएलएफ के प्रवक्ता घोरम बलूच ने मीडिया को भेजे बयान में कहा कि 24 सितंबर को सुबह 8:00 बजे अवारन क्षेत्र के बुजदाद में पाकिस्तान सेना के…
Author: shivam kumar
काराकास (वेनेजुएला)। पश्चिमी वेनेजुएला और कोलंबिया के कुछ हिस्सों में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। अभी तक किसी भी तरह के नुकसान या किसी के भी हताहत की सूचना नहीं है। वेनेजुएला भूकंप अनुसंधान संस्थान का कहना है कि 24 सितंबर को देश के पश्चिमी भाग में दो बार भूकंप आया। पहला भूकंप शाम 6:22 बजे दर्ज किया गया। इसका केंद्र ट्रूजिलो राज्य के ला सेइबा से 40 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में रहा। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.4 और गहराई 26.5 किलोमीटर थी। वेनेजुएला के ऑनलाइन समाचार माध्यम एल नेशनल की रिपोर्ट के अनुसार, इसके कुछ देरबाद शाम…
नई दिल्ली। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि देश को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए कृषि क्षेत्र का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में योगदान बढ़ाना जरूरी है। जब तक कृषि का योगदान 18 प्रतिशत से बढ़ाकर कम से कम 26 प्रतिशत नहीं होगा, तब तक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आत्मनिर्भर भारत का सपना पूरा नहीं हो पाएगा। गडकरी बुधवार को ‘क्रॉप केयर फेडरेशन ऑफ इंडिया’ की 62वीं वार्षिक आम बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वर्तमान में कृषि का योगदान जीडीपी में 18 प्रतिशत है, जबकि मैन्युफैक्चरिंग का 24 से…
गौतमबुद्धनगर। उत्तर प्रदेश के उद्योगों को वैश्विक मंच देने के लिए यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो- 2025 गुरुवार से शुरू हो गया। आज सुबह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्रेड शो का उद्घाटन किया। उद्यमियों को संबोधित करने के अलावा प्रधानमंत्री अलग-अलग स्टॉल पर भी गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री की आगवानी की। उन्होंने प्रधानमंत्री को फिरोजाबाद के शिल्पकारों द्वारा बनाई गई मां दुर्गा की कांच की प्रतिमा भेंट की। एक्सपो मार्ट के 10 हॉल में यह प्रदर्शनी चल रही है। करीब 2500 कंपनियां यहां अपनी सेवाओं से संबंधित स्टाल लगाई है और प्रदर्शित कर रही है। ट्रेड शो में देश-विदेश…
रांची। झारखंड की राजधानी रांची के एसएसपी राकेश रंजन अचानक शहर की विधि व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए सड़क पर उतर आए। उनके इस औचक निरीक्षण की खबर किसी भी पुलिस अधिकारी या कर्मी को पहले से नहीं थी। बुधवार की देर रात लगभग एक बजे एसएसपी ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एसएसपी ने बिरसा चौक, मेन रोड, हरमू बायपास रोड और अरगोड़ा चौक सहित शहर के कई महत्वपूर्ण इलाकों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से सीधे संवाद किया। उन्होंने उनसे वाहनों की चेकिंग और पुलिस बल की तैनाती के…
रांची। दुर्गा पूजा के मद्देनजर झारखंड हाईकोर्ट ने पूजा पंडालों में सुरक्षा, स्वच्छता और शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार और जिला प्रशासन को कड़े निर्देश दिए हैं। चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान और जस्टिस राजेश शंकर की अदालत ने कहा कि पूजा समितियों और जिला प्रशासन को पहले से जारी सभी दिशा-निदेर्शों का सख्ती से पालन करना होगा। ये सभी शर्तें पूरे राज्य में लागू होंगी। सभी जिलों के उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को इन निदेर्शों का पालन करने करने का निर्देश देते हुए कोर्ट ने कहा है कि पूजा पंडालों में सुरक्षा और स्वच्छता से जुड़े…
रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से बुधवार को कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में आईजी, बोकारो सुनील भास्कर ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री से यह उनकी शिष्टाचार भेंट थी।
रांची। राजधानी रांची में दुर्गा पूजा को लेकर ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। यह बदलाव 27 सितंबर से दो अक्टूबर तक लागू रहेगा। इस संबंध में बुधवार को ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह ने आदेश जारी कर दिया है। इस दौरान शहर के मुख्य मार्गों पर वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा ताकि दुर्गा पूजा घूमने आए लोगों को किसी भी तरह की परेशानी न हो। दुर्गा पूजा के दौरान ट्रैफिक जाम से बचने के लिए शहर के अंदर भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। ये गाड़ियां सुबह आठ बजे से अगले दिन सुबह चार बजे तक शहर में…
रामगढ़। रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में सीसीएल के सुरक्षाकर्मी और कोयला चुनने वाले लोगों के बीच एक बार फिर भिड़ंत हुई है। इस पथराव में दो सुरक्षा अधिकारी घायल हो गए हैं। गुरुवार को कोयला चुनने गई कुछ महिलाएं और युवकों को सीसीएल के सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ा। उनसे कोयला छीना और इस दौरान कुछ लोगों के साथ मारपीट कर दी। इसके बाद कोयला चुनने वाले ग्रामीण भी उग्र हो गए। उन लोगों ने भी पथराव करना शुरू कर दिया। इस पथराव में सीसीएल के सुरक्षा अधिकारी आशीष झा के सिर पर चोट लगी। इसके अलावा अन्य कर्मचारी को भी…
रामगढ़। जिले के भुरकुंडा क्षेत्र में दहशत फैलाने वाले राहुल दुबे गैंग के तीन शातिर अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से दो पिस्टल, सात जिंदा गोली और तीन मोबाइल बरामद हुआ है। यह जानकारी गुरुवार को प्रेस वार्ता के दौरान एसपी अजय कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में रांची रोड, मरार, मिश्रा टोला निवासी तुषार मिश्रा उर्फ सौम्या मिश्रा उर्फ मिश्रा, धनबाद जिले के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ा जमुआ निवासी मंगलेश कुमार उर्फ मंगलेश और हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत महुंगाई कला गांव निवासी मुकेश कुमार उर्फ मुकु शामिल…
लोहरदगा। स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) अंतर्गत “स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम” के तहत गुरुवार को एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। उपायुक्त डॉ ताराचंद के नेतृत्व में समाहरणालय मैदान के साफ-सफाई के लिए एक दिन एक घंटा श्रमदान कार्यक्रम में जिला के पदाधिकारियों और कर्मियों और नगर परिषद के सफाई कर्मियों की ओर से समाहरणालय मैदान की साफ-सफाई की गई। साफ-सफाई को लेकर उपायुक्त की ओर से सभी पदाधिकारियों, कर्मियों एवं आमजनों को स्वच्छता की शपथ दिलायी गयी। कार्यक्रम में उपायुक्त डॉ ताराचंद ने कहा कि हम सभी को सप्ताह में कम से कम दो घंटे और वर्ष में कम से कम…
