विश्व हिन्दू परिषद के अखिल भारतीय लीगल सेल का दो दिवसीय अधिवेशन शुरु इंदौर। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भारत का बदलता दौर प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में राम मंदिर निर्माण, अनुच्छेद 370 और तीन तलाक पर प्रतिबंध जैसे कई ऐतिहासिक निर्णयों का साक्षी बना है। हमने भी राज्य में लव जिहाद, खुले में मांस के विक्रय और लाउडस्पीकर पर कड़ी कार्रवाई की है। हमारे लिए मानव कल्याण और प्रदेश का विकास सर्वोपरि है। यह बातें मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शनिवार को इंदौर में विश्व हिन्दू परिषद के अखिल भारतीय लीगल सेल के दो दिवसीय…
Author: shivam kumar
हथौड़े की ठक-ठक और अदालत का शोर, इंतज़ार खत्म हुआ, ‘जॉली एलएलबी 3’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है और सोशल मीडिया पर फैंस लगातार रिप्ले बटन दबा रहे हैं। इंडिया की सबसे चर्चित कोर्टरूम फ्रेंचाइज़ी 19 सितम्बर को बड़े पर्दे पर वापसी कर रही है और इस बार मुकाबला भी जबरदस्त होगा। हंसी-ठहाकों से कोर्टरूम गूंजेगा। क्या है ट्रेलर की सबसे बड़ी खासियत? जज त्रिपाठी का सब्र-सौरभ शुक्ला उर्फ़ जज त्रिपाठी फिर से अपने मज़ेदार कटाक्षों के साथ लौटे हैं। दोनों जॉली के बीच भिड़ंत देखकर उनका सब्र अब टूटने की कगार पर है, और यही सिचुएशन सबसे…
नई दिल्ली। अडाणी पॉवर लिमिटेड बिहार में तीन अरब डॉलर (करीब 26,482 करोड़ रुपये) के निवेश से 2,400 मेगावाट का (अल्ट्रा सुपर-क्रिटिकल) अत्याधुनिक बिजली संयंत्र स्थापित करेगी। अडानी समूह की कंपनी ने शनिवार को एक बयान में बताया कि उसने बिहार स्टेट पावर जेनरेशन कंपनी लिमिटेड बीएसपीजीसीएल के साथ 25 साल के बिजली आपूर्ति समझौता (पीएसए) पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके तहत राज्य के भागलपुर जिले के पीरपैंती में स्थापित होने वाली परियोजना से बिजली की आपूर्ति की जाएगी। कंपनी ने बताया कि वह नए संयंत्र (800 मेगावाटx3) और इसके सहायक बुनियादी ढांचे के निर्माण के लिए डिजाइन, निर्माण, वित्त,…
मॉस्को। रूस के कामचटका प्रायद्वीप के पूर्वी तट के पास शनिवार को 7.1 तीव्रता का तेज भूकंप आया। इसके बाद इलाके में सुनामी की चेतावनी जारी की गई। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) ने इसकी तीव्रता 7.4 बताई और केंद्र 39.5 किमी की गहराई में बताया। चीन के सुनामी वार्निंग सेंटर ने सूचना जारी करते हुए कहा कि भूकंप कामचटका प्रायद्वीप के पूर्वी समुद्री क्षेत्र में दर्ज किया गया है। केंद्र ने भूकंप की तीव्रता 7.1 और गहराई 15 किलोमीटर बताई।
पटना। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 15 सितंबर (रविवार) को बिहार के पूर्णिया का दौरा करेंगे, जहां वे राज्य को कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री नवनिर्मित पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे, जो बिहार का चौथा वाणिज्यिक एयरपोर्ट होगा। साथ ही, वे कोसी-मेंची लिंक परियोजना, पटना मेट्रो समेत कई अन्य योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। बिहार सरकार ने 30 अधिकारियों की तैनाती की है, जो 14 और 15 सितंबर तक पूर्णिया में मौजूद रहेंगे। सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी करते हुए बताया कि…
धनबाद: बीसीसीएल के ब्लॉक-2 न्यू मधुबन वाशरी में देर रात बड़ा हादसा हो गया। रात के करीब 11:30 बजे साइलो प्लांट अचानक गिर गया। हादसे में एक कर्मचारी ऊपर में फंसा हुआ है। राहत और बचाव कार्य जारी है। 80 फीट ऊंचा साइलो प्लांट ढह गया। करोड़ों की लागत से तैयार हुआ यह प्लांट हादसे का शिकार हो गया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल है। बीसीसीएल के अधिकारी मौके पर पहुंचे, हालात पर नजर बीसीसीएल के अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं और हालात पर नजर बनाये हुए हैं। बाघमारा थाना क्षेत्र के मधुबन कोल वाशरी…
आइजोल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को मिजोरम में 9 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इनमें 8,070 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित बैराबी–सैरांग रेल लाइन प्रमुख है, जो राज्य की राजधानी आइजोल को भारतीय रेलवे नेटवर्क से जोड़ती है। प्रधानमंत्री ने खराब मौसम के कारण आइजोल नहीं पहुंच पाने पर लंगपुई हवाई अड्डे से वर्चुअल माध्यम से जनता को संबोधित किया। इस दौरान मिजोरम के राज्यपाल वी. के. सिंह, मुख्यमंत्री लालदूहामा और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव आइजोल स्थित लम्मुआल मैदान में उपस्थित थे। मोदी ने कहा, “आज का दिन न केवल…
बैंगलोर। कर्नाटक के हासन तालुक में मोसले होसाहल्ली के पास गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान हुए एक भीषण हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक अन्य घायल हो गए। यह दुर्घटना उस समय घटी जब हसन से होलेनरसीपुर जा रहे एक मिनी कैंटर के चालक ने नियंत्रण खो दिया और गणेश विसर्जन का जश्न मना रहे लोगों के जुलूस को कुचल दिया। मोसाले होसाहल्ली और हिरेहल्ली के ग्रामीण गणेश विसर्जन जुलूस में शामिल हुए थे। यह हादसा तब हुआ जब एक कैंटर गाड़ी अचानक जुलूस में घुस गई। मृतकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मुर्दाघर…
रांची। हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। रांची से पूर्णिया के बीच एक नई विमान सेवा 17 सितंबर से शुरू होने जा रही है। यह सेवा इंडिगो एयरलाइंस द्वारा उड़ान योजना (UDAN) के अंतर्गत आरंभ की जा रही है, जिसका उद्देश्य छोटे शहरों को हवाई मार्ग से जोड़ना है। नई विमान सेवा रांची से सुबह 7:40 बजे रवाना होकर पहले कोलकाता पहुंचेगी। वहां से विमान उड़ान भरकर दोपहर 1:40 बजे पूर्णिया पहुंचेगा। वापसी के दौरान विमान पूर्णिया से 2:30 बजे उड़ान भरकर वाया कोलकाता होकर रात 8:40 बजे रांची वापस आएगा। इस सेवा के शुरू होने…
कोडरमा। कोडरमा थाना अंतर्गत दूधीमाटी स्थित एक मकान से शुक्रवार रात चोरों ने लाखों के जेवरात, सामान और नकदी की चोरी का मामला सामने आया है। उक्त मकान सेवानिवृत्त विद्युत विभाग के कर्मचारी विजय सिंह का है। घटना की जानकारी देते हुए गृहस्वामी विजय सिंह ने बताया कि बीती रात 12 बजे तक वे लोग जगे हुए थे। उसके बाद सभी लोग अपने-अपने कमरे में सोने चले गए। जिस कमरे को चोरों की ओर से निशाना बनाया गया है, उस कमरे में कोई भी रात को सोता नहीं है। उन्होंने बताया कि उक्त कमरे में लगा बिस्तर उनका भांजा बिपुल…
रांची। राजधानी रांची में ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर लगाम लगाने के लिए रांची ट्रैफिक पुलिस ने 16 अगस्त से 11 सितंबर तक विशेष अभियान चलाया। इस दौरान सड़कों पर नियम तोड़ने वाले सैकड़ों वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई और भारी चालान काटे गए। अभियान के तहत प्रेशर हॉर्न का उपयोग करने वाले 832 वाहनों पर कार्रवाई की गई। वहीं, ब्लैक फिल्म लगी 1180 गाड़ियों का चालान काटा गया। इसके अलावा बोर्ड और झंडे लगे 144 वाहनों पर भी नियम उल्लंघन को लेकर कार्रवाई की गई। ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने वाले बाइक चालकों को भी नहीं बख्शा गया।…
